फ़ूड सेफ्टी ऑफिसर की सरकारी नौकरी ; जानें योग्यता, चयन प्रक्रिया, सैलरी व कहां मिलेगी नौकरी?

फ़ूड सेफ्टी ऑफिसर का पद आमतौर पर विभिन्न राज्य सरकारों के खाद्य सुरक्षा या स्वास्थ्य विभाग में जिला स्तर पर प्रशासनिक होता है।

 फ़ूड सेफ्टी ऑफिसर का पद ग्रुप ‘बी’ (गजेटेड) स्तर का होता है। ज्यादातर मामलों में फ़ूड सेफ्टी ऑफिसर के पद पर उम्मीदवारों का चयन सम्बन्धित राज्य के लोक सेवा आयोग द्वारा किया जाता है।

 फ़ूड सेफ्टी ऑफिसर के पदों पर भर्ती राज्य के लोक सेवा आयोगों द्वारा प्रत्येक वर्ष आयोजित की जाने वाली राज्य स्तरीय सिविल सेवा परीक्षा के माध्यम की जाती है। 

फ़ूड सेफ्टी ऑफिसर के कार्यों में तैनाती के जिले में विभिन्न खाद्य पदार्थों की का सैंपल लेना, किसी खाद्य पदार्थ को जब्त करना, किसी भी संदेहास्पद स्थल की निरिक्षण करना, किसी भी हानिकारक खाद्य वस्तु या सामग्री को नोटिस देकर नष्ट कराना, नशीली/हानिकारक पदार्थों के उत्पादनकर्ताओं, डिस्ट्रिब्यूटर्स एवं विक्रेताओं के वस्तुओं एवं एकाउंट्स को जब्त करना, आदि शामिल हैं।

फ़ूड सेफ्टी ऑफिसर के लिए कितनी होनी चाहिए योग्यता?

फ़ूड सेफ्टी ऑफिसर बनने के लिए जरूरी है कि उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से फूड टेक्नोलॉजी या डेरी टेक्नोलॉजी या होम साइंस या बॉयोटेक्नोलॉजी या ऑयल टेक्नोलॉजी या एग्रीकल्चर साइंस या वेटेरिनरी साइंस या बॉयो केमिस्ट्री या माइक्रोबॉयोलॉजी में स्नातक डिग्री या केमिस्ट्री में पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री या मेडिसीन में डिग्री उत्तीर्ण होना चाहिए।

फ़ूड सेफ्टी ऑफिसर के लिए कितनी है आयु सीमा?

फ़ूड सेफ्टी ऑफिसर बनने के लिए जरूरी है कि उम्मीदवार की आयु जिस वर्ष की परीक्षा में सम्मिलित होना चाहता है उस वर्ष की 01 जुलाई को 21 वर्ष से 40 वर्ष के बीच हो।
 आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा सरकार के नियमानुसार छूट दी जाती है

फ़ूड सेफ्टी ऑफिसर के लिए चयन प्रक्रिया

फ़ूड सेफ्टी ऑफिसर के पद पर उम्मीदवारों का चयन आमतौर पर शैक्षणिक रिकॉर्ड, लिखित परीक्षा – प्रारंभिक (ऑब्जेक्टिव टाइप एवं मल्टीपल च्वाइस), लिखित परीक्षा – मुख्य (कन्वेंशनल टाइप) और इंटरव्यू (पर्सनॉलिटी टेस्ट) के आधार पर किया जाता है।
लिखित परीक्षा अनिवार्य विषयों (सामान्य हिंदी, सामान्य ज्ञान, सामान्य अंग्रेजी) और वैकल्पिक विषयों जैसे – एग्रीकल्चर, केमिस्ट्री, इंजीनियरिंग, फॉरेस्ट्री, हॉर्टिकल्चर, फिजिक्स, वेटेरिनरी, साइंस, बॉटनी, कंप्यूटर अप्लीकेशन साइंस, एन्वार्यमेंटल साइंस, जियोलॉजी, मैथमेटिक्स, स्टैटिस्टिक्स, जूलॉजी, आदि से प्रश्न पूछे जाते हैं।

कितनी मिलती है फ़ूड सेफ्टी ऑफिसर को सैलरी?

फ़ूड सेफ्टी ऑफिसर के पद पर छठें वेतन आयोग के पे-बैंड-3 रु.15600/- से रु.39100/- + ग्रेड पे रु. 5400/- के अनुरूप सैलरी दी जाती है. इसके अतिरिक्त विभिन्न प्रकार के भत्ते (डीए, एचआरए, आदि) देय होते हैं. वहीं, जिन राज्य सरकारों के विभागों एवं संस्थानों में साववें वेतन आयोग लागू हो चुका है वहां समकक्ष स्तर पर निर्धारित वेतनमान के अनुसार सैलरी दी जाती है.

फ़ूड सेफ्टी ऑफिसर को कहां मिलेगी सरकारी नौकरी?

फ़ूड सेफ्टी ऑफिसर का पद आमतौर पर विभिन्न राज्य सरकारों के खाद्य सुरक्षा या स्वास्थ्य विभाग में जिला स्तर पर प्रशासनिक पद होता है।
फ़ूड सेफ्टी ऑफिसर के पद के लिए उम्मीदवारों को चयन सम्बन्धित राज्य के लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा के माध्यम से किया जाता है।
 राज्य सिविल सेवा परीक्षा के लिए विज्ञापन हर वर्ष सम्बन्धित राज्य के लोक सेवा आयोग द्वारा निकाला जाता है।इन विज्ञापनों के बारे में भारत सरकार के प्रकाशन विभाग से प्रकाशित होने वाले रोजगार समाचार, दैनिक समाचार पत्रों एवं सरकारी नौकरी की जानकारी देने वाले पोर्टल्स या मोबाइल अप्लीकेशन के माध्यम से अपडेट रहा जा सकता है।

Comments

Popular posts from this blog

भारतीय डाक विभाग में सरकारी नौकरी के लिए फिर एक मौका, 15 जनवरी, 2020 तक करें आवेदन

1337 प्रधानाचार्यो और शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया निरस्त ; स्कूलों को पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल पर चलाने का निर्णय 

शिक्षा मित्रों का समायोजन मामला ; विरोध में पांच अक्टूबर से सात अक्टूबर तक जंतर मंतर पर प्रदर्शन

Up: Court case of 41 thousand soldiers deliver recruitment

पुलिस में नौकरी करने का मौका ; आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर, 2017

शिक्षामित्र समायोजन रद्द करने का मामला ; प्रभावित होंगे कई सरकारी मिशन और कार्यक्रम, अहम जिम्मेदारियाँ निभा रहे थे शिक्षामित्र, स्कूलों में अब शिक्षकों का और टोटा

29 हजार शिक्षकों की नियुक्ति में पेंच ; तकनीकी स्नातक डिग्री धारकों को भी नियुक्ति दी गई जिनपर स्नातक में गणित या विज्ञान विषय नहीं, कोर्ट के आदेश पर निर्भर करेगी शिक्षकों की नियुक्ति

मिड डे मील के रसोइयों का मानदेय होगा दोगुना ; राज्य सरकार ने मानदेय एक हजार रुपये से बढ़ा कर 2 हजार रुपए करने का प्रस्ताव केन्द्र को भेजा

बीटीसी प्रशिक्षुओं पर लाठीचार्ज : शिक्षकों के 15 हजार पदों पर नियुक्ति की मांग

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ग्रुप डी एडमिट कार्ड 2020 : शीघ्र होंगे जारी, अधिकारिक वेबसाइट से ऐसे कर सकते हैं डाउनलोड