यूपी कैटेट के लिए आवेदन 20 फरवरी से शुरू, छह शहरों में 14 से 16 मई तक होगी परीक्षा

उप्र संयुक्त कृषि एवं प्रौद्योगिकी प्रवेश परीक्षा (यूपीकैटेट) के लिए छात्र-छात्राएं 20 फरवरी से आवेदन कर सकते हैं। एक मई से वेबसाइट upcatet.org से ऑनलाइन प्रवेश पत्र डाउनलोड किए जा सकते हैं।

Top career Making Options for women in India and Abroad

परीक्षा 14, 15, 16 मई और परिणाम 31 मई को जारी किया जाएगा। शुक्रवार को यूपीकैटेट लेकर चंद्रशेखर कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) में कुलपति प्रो. सुशील सोलोमन की अध्यक्षता में हुई बैठक में इन सभी बिंदुओं पर सहमति बनी।

इसमें यूपी केअन्य तीन कृषि विश्वविद्यालयों के कुलपति, रजिस्ट्रार और प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। इस बार इस परीक्षा का आयोजन सीएसए करा रहा है। 
Caa के सहायक कुलसचिव डॉ. एससी श्रीवास्तव ने बताया कि प्रदेश के छह शहरों कानपुर, अयोध्या, मेरठ, बांदा, वाराणसी और लखनऊ में परीक्षा होगी।

Online Transcription Jobs : Top sites and all about this job

आवेदक अपनी इच्छानुसार शहर का चुनाव कर सकते हैं। प्रस्ताव को प्रमुख सचिव कृषि एवं कृषि शिक्षा केसामने रखा जाएगा। बैठक में कुलसचिव डॉ. हरेश प्रताप सिंह, नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय अयोध्या के रजिस्ट्रार डॉ. पीकेसिंह, बांदा कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. यूएस गौतम, रजिस्ट्रार डॉ. जीएस पवार और सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय से कुलपति केप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

69 हजार शिक्षक भर्ती Answer Key : आज जारी होगी उत्तरमाला, अगले सप्ताह जारी हो सकता है रिजल्ट

केंद्रीय रेशम बोर्ड, वस्त्र मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा कई विभिन्न पदों पर भर्तियाँ, 17 जुलाई, 2020 तक करें आवेदन

भारतीय आयुध निर्माणी बोर्ड में 6060 पदों पर भर्तियां, 9 फरवरी 2020 तक करें आवेदन

शिक्षामित्र समायोजन मामले में सुप्रीमकोर्ट का आदेश अंतरिम राहत मात्र ; अभी और लंबी खिंचेगी कानूनी लड़ाई

शिक्षामित्रों को टीईटी से छूट के लिए एनसीटीई को भेजा पत्र : मामला केंद्र के अधीन

प्रतियोगियों में किस कदर अविश्वास ; आयोग पर चल रहे 3116 मुकदमे

आर्मी भर्ती रैली 2020 : 8वीं पास युवाओं के लिए भारतीय सेना में नौकरी का अवसर, ऑनलाइन करें आवेदन

शिक्षक पात्रता परीक्षा ; लागू होगा समान पाठ्यक्रम, एनसीटीई ने खराब नतीजों को देखते हुये सुधार की दिशा में उठाया कदम

उत्तर प्रदेश डाक सर्कल ग्रामीण डाक सेवक का परिणाम जारी, यहाँ करें चेक