रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ग्रुप डी एडमिट कार्ड 2020 : शीघ्र होंगे जारी, अधिकारिक वेबसाइट से ऐसे कर सकते हैं डाउनलोड
RRB ग्रुप डी एडमिट कार्ड 2020: अगर आपने RRB ग्रुप डी पदों के आवेदन किया था तो यह लेटेस्ट update आपके लिए है...जी हाँ, रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड शीघ्र हीं RRB ग्रुप डी एडमिट कार्ड 2020 अधिकारिक वेबसाइट पर जारी करेगा।
RRB ग्रुप डी एडमिट कार्ड 2020 जारी होने के साथ ही उम्मीदवार 103769 ग्रुप डी पदों के लिए होने परीक्षा में शामिल होने के लिए अपना एडमिट कार्ड अधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।
RRB ग्रुप डी एडमिट कार्ड 2020 जारी होने के साथ ही उम्मीदवार 103769 ग्रुप डी पदों के लिए होने परीक्षा में शामिल होने के लिए अपना एडमिट कार्ड अधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।
Career in Food Science: Learn about food science courses, syllabus and jobs
वैसे तो अभी तक RRB ग्रुप डी एडमिट कार्ड 2020 के लिए किसी प्रकार कि कोई अधिकारिक अधिसूचना जारी नहीं की है लेकिन सम्भावना है कि शीघ्र ही यह जारी हो सकती है।
एक बार जारी होने के साथ ही उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड के अधिकारिक वेबसाइट से नीचे बताये गए स्टेप्स का अनुसरण कर डाउनलोड कर सकते हैं.
रेलवे के विभिन्न भर्ती बोर्ड द्वार जारी कुल 103769 ग्रुप डी पदों पर भर्ती के लिए यह प्रमुख मौका है जिसके लिए छात्र इन्तजार कर रहे हैं।
6+ Amazon Work from Home Jobs, That Pay Real Money
विज्ञापन संख्या CEN 01/2019 के अंतर्गत जारी अधिसूचना के लिए भारी संख्या में युवाओं ने आवेदन किया था।
हालाँकि अभी तक रेलवे बोर्ड कि ओर से कोई सूचना जारी नहीं हुई है लेकिन मीडिया सूत्रों के अनुसार सम्भावना है कि ग्रुप डी पदों के लिए कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) कि घोषणा शीघ्र हो सकती है।
उल्लेखनीय है कि RRB ग्रुप डी ऑनलाइन एग्जाम में कुल 100 प्रश्न पूछे जायेंगे जो जेनरल साइंस, जेनरल अवेयरनेस और कर्र्रेंट अफेयर्स, जेनरल अरिथमेटिक, जेनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग तथा मैथ पर आधारित होंगे।
परीक्षा कि कुल अवधि 90 मिनट कि होगी। उम्मीदवारों को जानकारी होनी चाहिए की परीक्षा में नेगटिव मार्किंग होंगे जिसके अंतर्गत प्रत्येक गलत उत्तरों के लिए आपके अंक (1/3) काटे जा सकते हैं।
लिखित परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर उम्मीदवारों को अगले राउंड अर्थात फिजिकल एफिसिएंसी टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए कॉल किया जायेगा।
Top career Making Options for women in India and Abroad
आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड 2020: कैसे करें एडमिट डाउनलोड
सबसे पहले आरआरसी अधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
होम पेज पर रिक्रूटमेंट नंबर को क्लिक करें।
इसके बाद आरआरसी रीजन को सेलेक्ट करें।
इसके बाद आरआरसी ग्रुप डी / लेवल 1 कॉल लेटर नंबर को क्लिक करें।
एक नया विंडो खुलेगा जहाँ आपको पंजीकरण संख्या और अपना जन्म तिथि देना आवश्यक है।
एक बार ईमेल बटन को क्लिक करने के बाद आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर मौजूद होगा।
एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने के भविष्य के लिए एक कॉपी सुरक्षित रखें।
Comments
Post a Comment