सिविल जज के 221 पदों पर भर्तियाँ, 28 मार्च 2020 तक करें आवेदन
बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (BPSC) ने सिविल जज के पद पर आवेदन मांगे हैं।
जो उम्मीदवार इस पद पर आवेदन करना चाहते हैं वह पहले नीचे दी गई जानकारी पढ़ लें, उसके बाद ही आगे की प्रक्रिया शुरू करें।
सिविल जज के 221 पदों पर आवेदन मांगे गए हैं।
योग्यता
इन पदों पर वह उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से लॉ में ग्रेजुएशन की डिग्री ली हो।
आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 22 साल और अधिकतम उम्र 35 साल होनी चाहिए।
आवेदन फीस
जनरल उम्मीदवारों के लिए 600 रुपये और SC / ST/PH/ महिलाओं के लिए 150 रुपये फीस है. उम्मीदवार डेबिट, क्रेडिट और नेट बैकिंग के माध्यम से फीस का भुगतान कर सकते हैं।
क्या है जरूरी तारीख
आवेदन करने की तारीख- 12 मार्च 2020
आवेदन करने की आखिरी तारीख- 28 मार्च 2020
एप्लीकेशन की फीस- 3 अप्रैल 2020
आवेदन फॉर्म जमा करने की तारीख- 13 अप्रैल 2020
आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाना होगा. इसके बाद ही आगे की प्रक्रिया शुरू करें।
कैसे होगा चयन
उम्मीदवारों का सेलेक्शन प्रीलिमनरी परीक्षा,मेन परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।
नोट- आधिकारिक नोटिफिकेशन देखने के लिए यहां क्लिक करें।
Comments
Post a Comment