Posts

Showing posts with the label Education news

69 हजार अध्यापक भर्ती : नियुक्ति प्रक्रिया जल्द पूरी करने पर हलफनामा दाखिल करेगी सरकार

Image
प्रयागराज : राज्य सरकार 69 हजार सहायक अध्यापक भर्ती मामले में नियुक्ति प्रक्रिया जल्द ही पूरी करने को लेकर शीघ्र ही शपथपत्र दाखिल करेगी।  संजय कुमार यादव की याचिका पर सुनवाई के दौरान महाधिवक्ता राघवेंद्र सिंह ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में अपना फैसला दे दिया है।   अब प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा जल्द ही हलफनामा दाखिल कर आगे की प्रक्रिया से अवगत कराएंगे।  याचिका अधिक अंक पाकर ऊपर रहने वाले अभ्यर्थियों को काउंसिलिंग में न बुलाने और कम अंक वाले अभ्यर्थियों का चयन करने को चुनौती दी गई है।   इस मामले में इससे पहले महाधिवक्ता ने कहा था कि जो भी नियुक्तियां की गई हैं, वे अंतिम नहीं हैं।   उन्होंने यह आवश्वासन भी दिया था कि कम अंक वालों को नियुक्ति पत्र देने की बात पाई जाती है तो यह दुरुस्त किया जाएगा और अधिक योग्यता वालों को काउंसलिंग में बुलायाकर नियुक्ति दी जाएगी।  साथ ही गलत नियुक्तियां रद्द कर दी जाएंगी।

69000 शिक्षक भर्ती : बचे हुए 36590 पदों पर भर्ती के लिए 2 से 4 दिसम्बर के बीच काउंसलिंग, नियुक्ति पत्र की सूचना बाद में

Image
  69000 शिक्षक भर्ती में बचे हुए 36590 पदों पर भर्ती के लिए 2 से 4 दिसम्बर के बीच काउंसलिंग होगी।  नियुक्ति पत्र जारी करने के लिए बाद में सूचना जारी की जाएगी। इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है।  हालांकि बेसिक शिक्षा विभाग ने चुनाव आयोग से नियुक्ति पत्र जारी करने के लिए अनुमति मांगी थी लेकिन 3 दिसम्बर तक एमएलसी चुनाव के नतीजे आने के साथ ही अधिसूचना खत्म हो जाएगी।  पहले चरण में नियुक्ति पत्र 16 अक्तूबर को बांटे जा चुके हैं। चूंकि काउंसलिंग के लिए चुनाव आयोग की अनुमति की जरूरत नहीं है। इसलिए विभाग ने इसके लिए कार्यक्रम जारी कर दिया है। इससे पहले सरकार पहले चरण में 31277 पदों पर नियुक्ति पत्र जारी कर चुकी है और  इसमें लगभग 28,320 शिक्षक पदभार ग्रहण भी कर चुके हैं।  बाकी लगभग एक हजार से ज्यादा मामले हैं, जिनके आवेदन पत्र में काउंसलिंग के समय मामूली गलतियां पाई गईं।  वहीं कई ऐसे भी हैं जो कार्यभार ग्रहण करने नहीं पहुंचे। माना जा रहा है इसमें 68500 शिक्षक भर्ती के ऐसे अभ्यर्थी होंगे जिन्होंने बेहतर जिले की चाहत में भर्ती परीक्षा दी होगी लेक...

UP TEACHERS TRANSFER : अंग्रेजी माध्यम के विद्यालयों में चयनित शिक्षकों के स्थानांतरण पर जवाब तलब 

Image
 परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों के अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में शिक्षकों का चयन करने के बाद भी उनको चयनित विद्यालयों में स्थानांतरित नहीं करने के मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने निदेशक बेसिक शिक्षा लखनऊ से जवाब तलब किया है।  उनको हलफनामा दाखिल कर बताने के लिए कहा है कि अपर मुख्य सचिव के आदेश के बाद भी शिक्षकों की नियुक्ति क्यों नहीं की जा रही है।  उमेश कुमार वर्मा और नौ अन्य की याचिका पर न्यायमूर्ति एसडी सिंह सुनवाई कर रहे हैं।  याची के अधिवक्ता नवीन कुमार शर्मा का कहना था कि याचीगण प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षक हैं।  उनका चयन परिषद के इंग्लिश मीडियम स्कूलों के लिए किया गया है। लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के बाद चयनित होने होने के बावजूद उनको अब तक अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में स्थानांतरित नहीं किया गया।  बेसिक शिक्षा परिषद का कहना है कि कोविड 19 की गाइडलाइन के तहत सरकार ने सभी प्रकार के स्थानांतरण पर रोक लगा रखी है, इसलिए शिक्षकों को स्थानांतरित नहीं किया जा रहा है।  अधिवक्ता का कहना था कि 12 मई को सरकार ने स्थानांतरण पर रोक लगाई है।  इसके ...

डीएलएड एग्जाम - 2019 : दूसरे सेमेस्टर की गणित की निरस्त परीक्षा 25 नवंबर को, परीक्षा में 2.50 लाख परीक्षार्थी होंगे शामिल

Image
डीएलएड-2019 प्रशिक्षण दूसरे सेमेस्टर की गणित निरस्त परीक्षा अब प्रदेश भर में 25 नवंबर को होगी।  सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी की ओर से पर्चा आऊट होने के साप्ताह भर के भीतर ही नई परीक्षा तिथि घोषित कर दिया है।   प्रभारी सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी उत्तर प्रदेश राजशेखर की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि डीएलएड प्रशिक्षण-2019 द्वितीय सेमेस्टर, बीटीसी बैच 2013 सेवारत (मृतक आश्रित) एवं बीटीसी 2014, 2015, डीएलएड प्रशिक्षण-2017 एवं डीएलएड 2018 द्वितीय सेमेस्टर बैक पेपर के चतुर्थ प्रश्नपत्र गणित की परीक्षा 25 नवंबर को प्रात: 10 से 11 बजे के बीच होगी।  परीक्षा में 2.50 लाख परीक्षार्थी शामिल होंगे डीएलएड गणित की निरस्त परीक्षा में प्रदेश भर में लगभग 2.50 लाख से अधिक परीक्षार्थी शामिल होंगे।  सचिव की ओर से कहा गया है कि निरस्त परीक्षा पूर्व निर्धारित केंद्रों पर होगी। अभ्यर्थियों को जारी पहले के प्रवेश पत्र के आधार पर कराई जाएगी।  डीएलएड-2019 गणित की परीक्षा छह नवंबर को 12 से एक बजे के बीच हुई थी। परीक्षा शुरू होने के आधा घंटा पहले ही प्रश्नपत्र छात्रों के ...

मानव सम्पदा पोर्टल : मानव सम्पदा पोर्टल पर छुट्टी/रिपोर्टिंग ऑफिसर को लेकर एक नया बदलाव, देखें पूरा प्रोसेस

Image
 मानव सम्पदा पोर्टल पर छुट्टी/रिपोर्टिंग ऑफिसर को लेकर एक नया बदलाव  किया गया है देखे पूरा प्रोसेस: http://ehrms.upsdc.gov.in/ इससे पहले Leave Module पर क्लिक करने पर 7 ऑप्शन आता था 01-Apply Leave, 02-view balance, 03-view application status, 04- cancel leave, 05 -leave early joining,  06 -send joining request,  07-calendar,         लेकिन अब मानव सम्पदा पोर्टल में बदलाव कर दिया गया है, अब leave Module पर क्लिक करने पर-- दो ओप्शन आ रहा है,  01---My Leave 02--- Other leave 01--My Leave-पर क्लिक करने पर उपर्युक्त 7ऑप्शन आएंगे(जब आपको छुट्टी लेनी हो,सेंड ज्वाइनिंग रिक्वेस्ट भेजनी हो तब My Leave पर क्लिक करेगे। 02--Other Leave-- इस कॉलम में उस समय आपको क्लिक करना होगा जब आपको किसी अध्यापक द्वारा रीपोर्टिंग ऑफिसर बनाया गया हो, और आपके द्वारा छुट्टी को अप्रूव करना होगा तब। Other leave--का ऑप्शन इसलिए दिया गया है कि सम्भवतः अब हो सकता है की आकस्मिक अवकाश को अप्रूव करने के लिए विद्यालय के हेडमास्टर/इंचार्ज हेडमास्टर को ही अब रीपोर्टिंग ऑफिसर...

SPSC द्वारा प्रिंसिपल पोस्ट के लिए आवेदन आमंत्रित, 4 दिसंबर 2020 से पहले करें आवेदन

Image
सिक्किम पब्लिक सर्विस कमीशन (SPSC) द्वारा 01 प्रिंसिपल वेकेंसी के पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।   पोस्ट ग्रेजुएट, पीएचडी।  संबंधित विषय में उत्तीर्ण अभ्यर्थी 04 दिसंबर, 2020 से पहले आवेदन कर सकते हैं।   एसपीएससी प्रिंसिपल भर्ती 2020 विवरण:  पोस्ट: प्रधान  रिक्ति की संख्या: 01  वेतनमान: स्तर 19   SPSC प्रधान भर्ती 2020 पात्रता मानदंड:  उम्मीदवार के पास 55% अंकों के साथ विज्ञान / सामाजिक विज्ञान / कला / मानविकी / वाणिज्य में स्नातकोत्तर डिग्री, 55% अंकों के साथ एमएड (एमए) (शिक्षा) और क्रमशः 55% अंकों या समकक्ष ग्रेड के साथ बीएड होना चाहिए।   पीएच.डी.  शिक्षा या संस्थान में किसी भी शैक्षणिक विषय की पेशकश की।  उम्मीदवार को किसी भी राज्य की भाषा का ज्ञान होना चाहिए और सिक्किम के रीति-रिवाजों के साथ बातचीत करनी चाहिए  आयु सीमा: 21 से 40 वर्ष  आवेदन शुल्क: वीज़ा मास्टर कार्ड द्वारा क्रेडिट / डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग के माध्यम से परीक्षा शुल्क का भुगतान करें।  सभी उम्मीदवारों के लिए: 150 / -  ऑनला...

स्कालरशिप फॉर हायर एजुकेशन (शी) के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, 31 दिसंबर तक करें आवेदन

Image
केंद्र सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय की ओर से इंस्पायर योजना के तहत दी जाने वाली स्कालरशिप फॉर हायर एजुकेशन (शी) के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं।  यूपी बोर्ड की 2020 इंटरमीडिएट परीक्षा में विज्ञान वर्ग में 390 या अधिक अंकों के साथ पास होने वाले मेधावी सालाना 80 हजार रुपये की इस ड्रीम स्कालरशिप के लिए वेबसाइट www.online-inspire.gov.in पर 31 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं। 17 से 22 साल के छात्र-छात्राएं जिन्होंने 2020 में 12वीं पास की है और नैचुरल व बेसिक साइंस के नियमित पाठ्यक्रम में दाखिला लिया है, वही आवेदन कर सकते हैं।  गणित, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान अथवा लाइफ साइंस-वनस्पति विज्ञान, जन्तु विज्ञान आदि में स्नातक अथवा इंटीग्रेटेड स्नातकोत्तर कक्षाओं में प्रवेश लेने वाले ही आवेदन के लिए अर्ह है।

69000 भर्ती के प्रथम चरण में प्रयागराज को मिले 830 शिक्षक

Image
  69000 सहायक अध्यापक भर्ती के प्रथम चरण 31277 के तहत जिले को 830 शिक्षक मिले हैं।  शनिवार को 248 और रविवार को 582 शिक्षकों का पदस्थापन परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में किया गया है।  जिले में रिक्त 990 पदों के सापेक्ष 12 अक्तूबर को जारी सूची में 979 अभ्यर्थियों का नाम था। इनमें से 830 अंतिम रूप से नियुक्ति पत्र पाने में सफल रहे। रविवार को सर्व शिक्षा अभियान कार्यालय मम्फोर्डगंज में पुरुष शिक्षकों के विद्यालय आवंटन पत्रों का वितरण 12 से 4 बजे तक विकासखंडवार अलग-अलग टेबल लगाकर किया गया।  कुल 582 में से 572 पुरुष शिक्षकों ने विद्यालय आवंटन पत्र प्राप्त कर लिया।  बीएसए संजय कुमार कुशवाहा ने सभी खंड शिक्षाधिकारियों को नवनियुक्त शिक्षकों को 3 नवंबर तक कार्यभार ग्रहण करवाने के निर्देश दिए हैं। खंड शिक्षा अधिकारी मुख्यालय अर्जुन सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी करछना संतोष श्रीवास्तव, जिला समन्वयक एमडीएम राजीव कुमार त्रिपाठी, जिला समन्वयक सुनीता चौधरी आदि के सहयोग वितरण हुआ।  अर्जुन सिंह ने बताया कि अवशेष जो शिक्षक विद्यालय आवंटन पत्र नहीं ले सके हैं, वे सो...

भारत सरकार छात्रवृत्ति योजना 2020-21 : 30 नवंबर तक छात्रवृत्ति के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी

Image
अल्पसंख्यक छात्र-छात्राओं के लिए भारत सरकार छात्रवृत्ति योजना 2020-21 में आवेदन की आखिरी तारीख 30 नवंबर तक बढ़ा दी गई है। इसके साथ ही संस्थानों के लिए केवाईसी जमा करने की तारीख भी बढ़ा दी गई है। इस बार कोरोना संक्रमण के कारण तमाम विद्यालय बंद रहे हैं। ऐसे में केंद्र सरकार ने छात्रवृत्ति आवेदन के लिए आखिरी तारीख बढ़ा दी है।  छात्रवृत्ति के लिए इस बार विभाग को कक्षा एक से 10 तक के 10 हजार 540 छात्रों का लक्ष्य मिला है। जिसके सापेक्ष अब तक महज चार हजार 119 आवेदन आए हैं और संस्थाओं ने 1133 ही आवेदनों को अप्रूव किया है।  ऐसे ही नवीनीकरण के 16 हजार 890 के लक्ष्य के सापेक्ष अब तक सात हजार 813 आवेदन आए हैं।  पोस्ट मैट्रिक नए आवेदनों के 1757 लक्ष्य के सापेक्ष अब तक महज 943 आवेदन आए हैं। नवीनीकरण के 1043 के सापेक्ष 353 आवेदन विभाग को प्राप्त हुए हैं।  वहीं, मेरिट कम मीन्स के नए छात्रों के 211 के सापेक्ष 94 और नवीनीकरण के 131 के सापेक्ष 34 आवेदन विभाग को मिले हैं। केवाईसी के लिए अब तक छह हजार 769 संस्थानों में से महज 1769 ने आवेदन किया है।  जिला अल्पसंख्यक कल्य...

जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा 6 प्रवेश सत्र 2021-22 : प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र प्रारम्भ, ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

Image
 जवाहर नवोदय विद्यालय की कक्षा 6 (सत्र 2021-22) में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र प्रारम्भ आवेदन करने के लिए निम्नलिखित दस्तावेज़ो की आवश्यकता होगी जो आवेदन करते समय वैबसाइट पर अपलोड किए जाएँगे-  1 ऑनलाइन आवेदन प्रमाण पत्र जो कि आवेदक एंवम परिजन के हस्ताक्षर सहित अध्ययनरत विद्यालय के संस्था प्रधान से प्रमाणित होना अनिवार्य है इस वैबसाइट पर अपलोड किया जाना है।  2. आवेदक की फोटो  3.आवेदक के हस्ताक्षर  4. परिजन के हस्ताक्षर आवश्यक योग्यताएँ - आवेदक वर्तमान सत्र 2020 -21 में जिले की किसी भी सरकारी अथवा सरकारी मान्यता प्राप्त विद्यालय की कक्षा 5 में अध्ययनरत होना चाहिए।  आवेदक की जन्म तिथि 01-05-2008 से 30-04-2012 (दोनों तिथियाँ भी शामिल)  आवेदन की अंतिम तिथि - 30-11-2020 परीक्षा की तिथि - 10-04-2021 समय 11:30 AM ऑनलाइन आवेदन करने के लिए www.navodaya.gov.in per upload kare

TGT प्रवक्ता के 15000 पदों पर भर्तियाँ इसी महीने, जल्द होगी नई शिक्षक भर्ती की घोषणा

Image
 प्रयागराज। प्रदेश के सहायता प्राप्त सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के लिए नई शिक्षक  भर्ती की घोषणा जल्द होने वाली है। भर्ती में टीजीटी व चयन बोर्ड की ओर से अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए ऑनलाइन आवेदन लिए जाएंगे।  टीजीटी एवं प्रवक्ता के लगभग 15 हजार पदों ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया इस महीने के अंत तक शुरू हो जाएगी चयन बोर्ड को भेजे गए अधियाचन खाली 15 हजार पदों का डीआईओएस एवं जेडी के माध्यम से सत्यापन भी पूरा कराया जा चुका है।  बीएड बेरोजगारों को 2016 के बाद से शिक्षक भर्ती के लिए पदों का इंतजार है।   चार वर्ष बाद शुरू हो रही टीजीटी, प्रवक्ता भर्ती को विवाद से बचाने के लिए चयन बोर्ड ने टीजीटी कला सहित दूसरे अन्य विषयों की अर्हता में बदलाव नहीं करने का फैसला किया है।  इससे पहले उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से जीआईसी के लिए एलटी ग्रेड कला की भर्ती में अलग अर्हता और चयन बोर्ड की टीजीटी कला की अलग अर्हता होने को लेकर सवाल खड़ा किया था। ब्यूरो

585 ब्लॉक प्राइमरी एजुकेशन ऑफिसर (BPEO), प्रिंसिपल एवं अन्य के लिए भर्तियाँ, 23 अक्टूबर से 02 नवंबर 2020 तक करें आवेदन

Image
पंजाब लोक सेवा आयोग (PPSC) ने पंजाब के विभिन्न विभागों में ब्लॉक प्राइमरी एजुकेशन ऑफिसर (BPEO), प्रिंसिपल और हेड मास्टर / हेड मिस्ट्रेस (HM) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।  पात्र और इच्छुक उम्मीदवार 23 अक्टूबर से 02 नवंबर 2020 तक आधिकारिक वेबसाइट ppsc.gov.in के माध्यम से इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रारंभिक तिथि - 23 अक्टूबर 2020 आवेदन की अंतिम तिथि - 02 नवंबर 2020 पीपीएससी रिक्ति विवरण: कुल पद - 585 स्कूल शिक्षा विभाग, पंजाब में ब्लॉक प्राइमरी एजुकेशन ऑफिसर (BPEO) - 75 पद स्कूल शिक्षा विभाग पंजाब में प्रिंसिपल  - 173 पद स्कूल शिक्षा विभाग, पंजाब सरकार में हेड मास्टर (HM) - 337 पद ब्लॉक प्राइमरी एजुकेशन ऑफिसर (BPEO), प्रिंसिपल और हेड मास्टर (HM) पदों के लिए पात्रता मानदंड: शैक्षणिक योग्यता: ब्लॉक प्राइमरी एजुकेशन ऑफिसर (BPEO)- विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से 50% अंकों के साथ ग्रेजुएट। प्रिंसिपल  - किसी मान्यता प्राप्त ...

उच्च शिक्षा Online Classes : डिग्री कालेजों में ऑनलाइन शिक्षा की तैयारी शुरू

Image
महामारी काल में छात्र छात्राओं की पढाई प्रभावित न हो, इसके लिए कॉलेजों में ऑनलाइन कक्षा की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। चार अगस्त से विद्यार्थियों की कक्षाएं शुरू कर दी जाएंगी, जिससे कि विद्यार्थी घर पर रहकर अपनी पढाई कर सकें। Top Management Courses : Skills, Eligibility and Career Scope for 12th Pass Students  जानकारी के अनुसार केंद्र सरकार ने सभी उच्च शिक्षा के संस्थानों को निर्देश दिए हैं कि चार अगस्त से विद्यार्थियों की ऑनलाइन कक्षाएं शुरू कर दी जाएं।  इसके साथ ही प्रथम वर्ष में प्रवेश की प्रक्रिया यूनिवर्सिटी के निर्देशानुसार जारी रखें। सरकार के निर्देश आने के बाद अब सभी शिक्षण संस्थानों ने विद्यार्थियों की ऑनलाइन कक्षा कराने की तैयारी शुरू की है। JOIN FIVERR AND MAKE $100 EVERY DAY IN YOUR SPARE TIME FROM HOME  विद्यार्थियों को गूगल क्लास या जूम एप व दूसरे माध्यमों के जरिए ऑनलाइन कक्षा दी जाएगी। जिससे कि वह घर पर रहते हुए अपनी पढार्इ कर सकेंगे।  सबसे पहले फाइनल ईयर की कक्षाएं शुरू की जाएंगी, उसके बाद सेकंड ईयर की कक्षाएं शुरू होंगी। सबसे अंत...

IGNOU Admission 2020 : IGNOU ने एडमिशन और दोबारा रजिस्ट्रेशन की तारीख आगे बढ़ाई

Image
IGNOU Admission 2020:  इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (IGNOU) ने जुलाई सेशन के लिए एडमिशन और री रजिस्ट्रेशन की तारीख को आगे बढ़ा दिया है। BPO-KPO: Best Career options for 10th and 12th pass youth  इच्छुक अभ्यर्थी 6 अगस्त 2020 से पहले इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। इससे पहले स्टूडेंट्स 31 जुलाई तक आवेदन कर सकते थे।  जिन स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन नहीं किया है वो ऑनलाइन ignou.ac.in से आवेदन कर सकते हैं। Want to work away from home? then these Top Countries are ready to welcome, Know the purpose and expenses आपको बता दें कि इग्नू बैटलर, पोस्ट ग्रेजुएट्स, डिप्लोमा, पीजी सर्टिफिकेट, पीजी डिप्लोमा एंड एप्रीसिएशन औक अवेयरनेस लेवल प्रोग्राम ऑफर कर रहा है।  कोर्स, स्कूल और एडमिशन फीस जानने के लिए स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट से कॉमन प्रोस्पेक्टस डाउनलोड कर सकते हैं। JOIN FIVERR AND MAKE $100 EVERY DAY IN YOUR SPARE TIME FROM HOME  इग्नू में पवेश से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए विश्वविद्...

UP SCHOOL EDUCATION : ऑनलाइन पढ़ाई को हाजिरी मानेगी सरकार, छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति का बनेगी आधार

Image
प्रदेश सरकार ऑनलाइन पढ़ाई को कक्षा में हाजिरी की तरह मानेगी। इसी के आधार पर माध्यमिक, उच्च शिक्षा और तकनीकी एवं व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना का लाभ दिया जाएगा। Want to work away from home? then these Top Countries are ready to welcome, Know the purpose and expenses  इसके लिए समाज कल्याण विभाग प्रस्ताव तैयार कर रहा है। वर्तमान में छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना का लाभ लेने के लिए यह अनिवार्य है कि विद्यार्थी की उपस्थिति न्यूनतम 75 प्रतिशत रही हो।  परीक्षा देने के लिए भी इतनी उपस्थिति जरूरी है। कोरोना के चलते स्कूल-कॉलेज व अन्य शिक्षण संस्थान ऑनलाइन क्लास चला रहे हैं। Top 12+ Online jobs that pay daily or weekly or immediately after work इसलिए समाज कल्याण विभाग ने ऑनलाइन क्लासेज में उपस्थिति को कक्षा में व्यक्तिगत हाजिरी के समान ही स्वीकार करने का निर्णय लिया है।  प्रस्ताव तैयार करने के लिए इसी हफ्ते शासन ने सभी विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधियों के साथ ऑनलाइन बैठक करने की कार्ययोजना बनाई है। J...

Session 2020-21: CBSE Board में घटेगा 30% सिलेबस, देखें आज जारी पूरा करीकुलम

Image
कोराएना संक्रमण के बढ़ते खतरे को देखते हुए पूरे देश में स्कूल बंद हैं।  स्कूली बच्चों को ऑफलाइन माध्यम से पढ़ा रहे हैं।  बदले हुए माहौल को देखते हुए सरकार ने सीबीएसई के सिलेबस को 30 प्रतिशत तक घटाने का निर्णय लिया है। Make career in Nursing: Get packages in Lakhs and job Opportunities Abroad  जिसके बाद सीबीएसई ने नए सत्र 2020-21 का नया करीकुलम छात्रों के लिए जारी कर दिया है।   बता दें कि सिलेबस में ये बदलाव सिर्फ नौवीं से 12 वीं तक की श्रेणियों के लिए किया गया है। संशोधित माध्यमिक पाठ्यक्रम (IX-X)  संशोधित वरिष्ठ माध्यमिक पाठ्यक्रम (XI-XII)  छात्र सीबीएसई की ऑटिस्टिक वेबसाइट या यहां दिए गए लिस्ट के माध्यम से पूरा करीकुलम देख सकते हैं।  JOIN FIVERR AND MAKE $100 EVERY DAY IN YOUR SPARE TIME FROM HOME इस बारे में मानव संसाधन विकास मंत्री डॉ रमेश पोखिरियाल मार्कंक ने ट्वीट करके कहा कि लर्निंग एचीवमेंट के महत्व को ध्यान में रखते हुए और मुख्य सचिव को बरकरार रखते हुए सिलेबस को 30% तक तर्कसंगत बनाने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि ...