भारत सरकार छात्रवृत्ति योजना 2020-21 : 30 नवंबर तक छात्रवृत्ति के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी

अल्पसंख्यक छात्र-छात्राओं के लिए भारत सरकार छात्रवृत्ति


योजना 2020-21 में आवेदन की आखिरी तारीख 30 नवंबर तक बढ़ा दी गई है। इसके साथ ही संस्थानों के लिए केवाईसी जमा करने की तारीख भी बढ़ा दी गई है।

इस बार कोरोना संक्रमण के कारण तमाम विद्यालय बंद रहे हैं। ऐसे में केंद्र सरकार ने छात्रवृत्ति आवेदन के लिए आखिरी तारीख बढ़ा दी है।


 छात्रवृत्ति के लिए इस बार विभाग को कक्षा एक से 10 तक के 10 हजार 540 छात्रों का लक्ष्य मिला है। जिसके सापेक्ष अब तक महज चार हजार 119 आवेदन आए हैं और संस्थाओं ने 1133 ही आवेदनों को अप्रूव किया है।


 ऐसे ही नवीनीकरण के 16 हजार 890 के लक्ष्य के सापेक्ष अब तक सात हजार 813 आवेदन आए हैं। 


पोस्ट मैट्रिक नए आवेदनों के 1757 लक्ष्य के सापेक्ष अब तक महज 943 आवेदन आए हैं। नवीनीकरण के 1043 के सापेक्ष 353 आवेदन विभाग को प्राप्त हुए हैं। 


वहीं, मेरिट कम मीन्स के नए छात्रों के 211 के सापेक्ष 94 और नवीनीकरण के 131 के सापेक्ष 34 आवेदन विभाग को मिले हैं। केवाईसी के लिए अब तक छह हजार 769 संस्थानों में से महज 1769 ने आवेदन किया है।


 जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी शिव प्रकाश तिवारी का कहना है कि संस्थाओं को छात्रों के आवेदन 15 दिसंबर तक अप्रूव करने हैं।


 जबकि छात्रों के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 30 नवंबर निर्धारित की गई है।

Comments

Popular posts from this blog

मिड डे मील के रसोइयों का मानदेय होगा दोगुना ; राज्य सरकार ने मानदेय एक हजार रुपये से बढ़ा कर 2 हजार रुपए करने का प्रस्ताव केन्द्र को भेजा

यूपी के युवाओं की रकम नौकरी के आवेदनों में डम्प ; यूपी सरकार ने बेरोजगारों को लगाया 3 अरब रुपये का चूना

शिक्षामित्रों का धरना 5 अप्रैल से ; असमायोजित शिक्षामित्र हुए आंदोलित

शिक्षामित्रों की कैविएट मंजूर ; सुनवाई 8 जनवरी को होगी

शिक्षामित्र एवं टीईटी भर्ती मामला ; सुनवाई 7 को

बढ़ा शिक्षामित्रों का आक्रोश : पढ़ाई का बहिष्कार कर सड़क पर उतरे शिक्षामित्र, समायोजन में उप्र के साथ भेदभाव का आरोप

10वीं पास के लिए SSC NR में सुनहरा मौका, 60 हजार सैलरी APPLY SOON

शिक्षामित्र समायोजन का एक प्रमुख संरक्षक और सुरक्षा कवच ; संविधान का अनुच्छेद 21

50 हजार शिक्षकों को पदावनत करने का मामला ; शिक्षकों का आरपार की लड़ाई लड़ने का ऐलान