69000 भर्ती के प्रथम चरण में प्रयागराज को मिले 830 शिक्षक

 69000 सहायक अध्यापक भर्ती के प्रथम चरण 31277 के


तहत जिले को 830 शिक्षक मिले हैं।

 शनिवार को 248 और रविवार को 582 शिक्षकों का पदस्थापन परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में किया गया है।

 जिले में रिक्त 990 पदों के सापेक्ष 12 अक्तूबर को जारी सूची में 979 अभ्यर्थियों का नाम था। इनमें से 830 अंतिम रूप से नियुक्ति पत्र पाने में सफल रहे।

रविवार को सर्व शिक्षा अभियान कार्यालय मम्फोर्डगंज में पुरुष शिक्षकों के विद्यालय आवंटन पत्रों का वितरण 12 से 4 बजे तक विकासखंडवार अलग-अलग टेबल लगाकर किया गया।


 कुल 582 में से 572 पुरुष शिक्षकों ने विद्यालय आवंटन पत्र प्राप्त कर लिया। 


बीएसए संजय कुमार कुशवाहा ने सभी खंड शिक्षाधिकारियों को नवनियुक्त शिक्षकों को 3 नवंबर तक कार्यभार ग्रहण करवाने के निर्देश दिए हैं।


खंड शिक्षा अधिकारी मुख्यालय अर्जुन सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी करछना संतोष श्रीवास्तव, जिला समन्वयक एमडीएम राजीव कुमार त्रिपाठी, जिला समन्वयक सुनीता चौधरी आदि के सहयोग वितरण हुआ।


 अर्जुन सिंह ने बताया कि अवशेष जो शिक्षक विद्यालय आवंटन पत्र नहीं ले सके हैं, वे सोमवार को कार्यालय समय में प्राप्त कर सकते हैं।

Comments

Popular posts from this blog

मिड डे मील के रसोइयों का मानदेय होगा दोगुना ; राज्य सरकार ने मानदेय एक हजार रुपये से बढ़ा कर 2 हजार रुपए करने का प्रस्ताव केन्द्र को भेजा

शिक्षामित्रों ने टीईटी-15 के लिए कसी कमर ; शिक्षामित्र संघ ने सभी जिला एवं मंडल अध्यक्ष को लिखी चिळी

बैंक में पीओ की निकली 330 वैकेंसी, जल्दी करें आवेदन ; अंतिम तिथि 27 सितंबर 2018

15,000 सहायक अध्यापकों की भर्ती ; मंगलवार से प्रकाशित होंगे काउंसलिंग के विज्ञापन, पहली काउंसलिंग 26 अक्तूबर व दूसरी 6 नवंबर को

jobs for 13 posts of DSP in NIA

नेशनल एल्युमिनियम कंपनी लिमिटेड (नालको) में 120 ग्रेज्युएट इंजीनियर पदों के लिए भर्तियाँ, सीघ्र करें आवेदन

आर्मी भर्ती रैली 2020 : 8वीं पास युवाओं के लिए भारतीय सेना में नौकरी का अवसर, ऑनलाइन करें आवेदन

जल्द ही करोड़ों की सैलरी वाली नौकरियों की बहार ; 1500 से ज्यादा नौकरियां

प्रसार भारती में उत्पादन सहायक और संवाददाता सहित 89 पदों पर भर्तियाँ, अंतिम तिथि 12 जुलाई, 2019

UPSSSC pre exam के 672 पदों की भर्ती, परीक्षा प्री के लिए एडमिट कार्ड जारी upsssc.gov.in से निकाले