69000 शिक्षक भर्ती : बचे हुए 36590 पदों पर भर्ती के लिए 2 से 4 दिसम्बर के बीच काउंसलिंग, नियुक्ति पत्र की सूचना बाद में

 69000 शिक्षक भर्ती में बचे हुए 36590 पदों पर भर्ती के लिए 2


से 4 दिसम्बर के बीच काउंसलिंग होगी।

 नियुक्ति पत्र जारी करने के लिए बाद में सूचना जारी की जाएगी। इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है।

 हालांकि बेसिक शिक्षा विभाग ने चुनाव आयोग से नियुक्ति पत्र जारी करने के लिए अनुमति मांगी थी लेकिन 3 दिसम्बर तक एमएलसी चुनाव के नतीजे आने के साथ ही अधिसूचना खत्म हो जाएगी।

 पहले चरण में नियुक्ति पत्र 16 अक्तूबर को बांटे जा चुके हैं। चूंकि काउंसलिंग के लिए चुनाव आयोग की अनुमति की जरूरत नहीं है। इसलिए विभाग ने इसके लिए कार्यक्रम जारी कर दिया है।

इससे पहले सरकार पहले चरण में 31277 पदों पर नियुक्ति पत्र जारी कर चुकी है और  इसमें लगभग 28,320 शिक्षक पदभार ग्रहण भी कर चुके हैं।


 बाकी लगभग एक हजार से ज्यादा मामले हैं, जिनके आवेदन पत्र में काउंसलिंग के समय मामूली गलतियां पाई गईं।


 वहीं कई ऐसे भी हैं जो कार्यभार ग्रहण करने नहीं पहुंचे। माना जा रहा है इसमें 68500 शिक्षक भर्ती के ऐसे अभ्यर्थी होंगे जिन्होंने बेहतर जिले की चाहत में भर्ती परीक्षा दी होगी लेकिन विभाग द्वारा अनापत्ति प्रमाणपत्र न मिलने के कारण वे इसमें शामिल नहीं हो सके या फिर कुछेक को इस दौरान अन्य नौकरियां मिल गई होंगी।


 69000 में लगभग 67867 अभ्यर्थी ही पहली मेरिट में शामिल किए गए क्योंकि एससी-एसटी वर्ग में मेरिट के मुताबिक 1133 अभ्यर्थियों का चयन नहीं हो पाया। इन रिक्त पदों को भर्ती पूरी होने के बाद नियमानुसार भरा जाएगा। 

Comments

Popular posts from this blog

जल्द ही करोड़ों की सैलरी वाली नौकरियों की बहार ; 1500 से ज्यादा नौकरियां

आर्मी भर्ती रैली 2020 : 8वीं पास युवाओं के लिए भारतीय सेना में नौकरी का अवसर, ऑनलाइन करें आवेदन

ग्रेजुएट और डिप्लोमा अप्रेंटिस के 240 पदों पर भर्तियाँ, 15 मई 2019 तक करें आवेदन

क्लर्क के 48 पदों पर भर्ती

Recruitment 2017 for 179 PGT, TGT & Other Posts

कोरोना के कारण 500 से ज्यादा मेडिकल ऑफिसर पदों पर भर्तियाँ, चयन इंटरव्यू से

HP में सरकारी नौकरियां : 1892 जूनियर टी-मेट और जूनियर हेल्पर पदों के लिए भर्तियाँ, 10 वीं पास 20 जुलाई, 2020 तक करें आवेदन

प्रशासनिक अफसरों की भर्ती में धांधली ; आजतक ने स्टिंग ऑपरेशन करके उस धांधली का सच किया बेपर्दा

उत्तर प्रदेश रेलवे में सरकारी नौकरी पाने का मौका, चयन वॉक-इन-इंटरव्यू से 30 अप्रैल 2020 को

बीएड 2016; प्रवेश काउंसिलिंग आज से, रैंक एक से 6500 तक के अभ्यर्थी बुलाए गए