डीएलएड एग्जाम - 2019 : दूसरे सेमेस्टर की गणित की निरस्त परीक्षा 25 नवंबर को, परीक्षा में 2.50 लाख परीक्षार्थी होंगे शामिल

डीएलएड-2019 प्रशिक्षण दूसरे सेमेस्टर की गणित निरस्त परीक्षा अब प्रदेश भर में 25 नवंबर को होगी।


 सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी की ओर से पर्चा आऊट होने के साप्ताह भर के भीतर ही नई परीक्षा तिथि घोषित कर दिया है।

  प्रभारी सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी उत्तर प्रदेश राजशेखर की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि डीएलएड प्रशिक्षण-2019 द्वितीय सेमेस्टर, बीटीसी बैच 2013 सेवारत (मृतक आश्रित) एवं बीटीसी 2014, 2015, डीएलएड प्रशिक्षण-2017 एवं डीएलएड 2018 द्वितीय सेमेस्टर बैक पेपर के चतुर्थ प्रश्नपत्र गणित की परीक्षा 25 नवंबर को प्रात: 10 से 11 बजे के बीच होगी। 

परीक्षा में 2.50 लाख परीक्षार्थी शामिल होंगे

डीएलएड गणित की निरस्त परीक्षा में प्रदेश भर में लगभग 2.50 लाख से अधिक परीक्षार्थी शामिल होंगे।

 सचिव की ओर से कहा गया है कि निरस्त परीक्षा पूर्व निर्धारित केंद्रों पर होगी। अभ्यर्थियों को जारी पहले के प्रवेश पत्र के आधार पर कराई जाएगी। 

डीएलएड-2019 गणित की परीक्षा छह नवंबर को 12 से एक बजे के बीच हुई थी। परीक्षा शुरू होने के आधा घंटा पहले ही प्रश्नपत्र छात्रों के वाट्सएप पर पहुंच गए थे। 

पर्चा आउट होने की खबर प्रमुखता से प्रकाशित होने के बाद सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी ने डायट प्राचार्यों की रिपोर्ट के आधार पर सात नवंबर को ही परीक्षा निरस्त कर दी थी।

परीक्षा शुरू होने के आधे घंटे  पहले ही प्रशिक्षुुओं के वाट्सएप पर आ गया था पर्चा

डीएलएड दूसरे सेमेस्टर गणित की परीक्षा 12 से एक बजे के बीच थी, यह पर्चा परीक्षार्थियों के पास 11.30 बजे से पहले पहुंच गया था, कई लोगों के पास भी यह पर्चा परीक्षा शुरू होने के पहले आ गया था।

 परीक्षा कक्ष में हूबहू वही प्रश्नपत्र मिलने के बाद छात्रों ने इसका विरोध किया था। 

गणित में पूछे गए एक-एक प्रश्न भी वायरल हुए प्रश्नपत्र से मिले थे। इससे पहले चार नवंबर को हुई डीएलएड परीक्षा में राजकीय इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर नकल कराए जाने पर प्रधानाचार्य डीके सिंह की ओर से एफआईआर दर्ज करवाई गई थी।


Comments

Popular posts from this blog

मिड डे मील के रसोइयों का मानदेय होगा दोगुना ; राज्य सरकार ने मानदेय एक हजार रुपये से बढ़ा कर 2 हजार रुपए करने का प्रस्ताव केन्द्र को भेजा

यूपी के युवाओं की रकम नौकरी के आवेदनों में डम्प ; यूपी सरकार ने बेरोजगारों को लगाया 3 अरब रुपये का चूना

शिक्षामित्रों का धरना 5 अप्रैल से ; असमायोजित शिक्षामित्र हुए आंदोलित

शिक्षामित्रों की कैविएट मंजूर ; सुनवाई 8 जनवरी को होगी

शिक्षामित्र एवं टीईटी भर्ती मामला ; सुनवाई 7 को

बढ़ा शिक्षामित्रों का आक्रोश : पढ़ाई का बहिष्कार कर सड़क पर उतरे शिक्षामित्र, समायोजन में उप्र के साथ भेदभाव का आरोप

10वीं पास के लिए SSC NR में सुनहरा मौका, 60 हजार सैलरी APPLY SOON

शिक्षामित्र समायोजन का एक प्रमुख संरक्षक और सुरक्षा कवच ; संविधान का अनुच्छेद 21

50 हजार शिक्षकों को पदावनत करने का मामला ; शिक्षकों का आरपार की लड़ाई लड़ने का ऐलान