यूपी बोर्ड स्कूलों में व्हाटसएप वर्चुअल क्लास : कक्षा 9 से 12 तक की पढ़ाई 20 अप्रैल से शुरू होगी

यूपी बोर्ड स्कूलों में व्हाटसएप वर्चुअल क्लास के माध्यम से पढ़ाई करवाई जाएगी।
 इसके लिए दीक्षा पोर्टल व माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर उपलब्ध कंटेंट व वीडियो को पहले डाउनलोड करना होगा। पढ़ाई के तरीके व अन्य निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
यूपी बोर्ड के स्कूलों में कक्षा 9 से 12 तक की पढ़ाई 20 अप्रैल से शुरू होगी।
 माध्यमिक शिक्षा निदेशक विनय कुमार पाण्डेय ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है।
 अपर शिक्षा निदेशक मंजू शर्मा को इसका नोडल अधिकारी बनाया गया है। इसके लिए सबसे पहले डीआईओएस के साथ सभी स्कूलों के प्रधानाध्यापकों का एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया जाएगा। इसमें सब तय करेंगे कि लॉकडाउन के दौरान कितना पाठ्यक्रम पूरा करना है।
इसके बाद माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर उपलब्ध ई-बुक व दीक्षा पोर्टल पर उपलब्ध विषयवार वीडियो डाउनलोड कर व्हाट्सएप के माध्यम से शिक्षकों को उपलब्ध कराना होगा।
स्कूल को समयसारिणी बनानी होगी और सुबह 8 से 2 बजे तक डेढ़ से दो घण्टे के पीरियड में पढ़ाई करवानी होगी। सभी विषय शिक्षकों को अपने विद्यार्थियों के साथ अलग व्हाट्सग्रुप बनाना होगा।
समय सारिणी सभी विद्यार्थियों को भेज दी जाएगी ताकि वे उस समय पर ऑनलाइन रहें। 
सभी शिक्षक पाठ्य योजना बनाएंगे और उसी के मुताबिक ई-कंटेंट या वीडियो एक दिन पहले ही विद्यार्थियों को भेजेंगे और समय सारिणी के मुताबिक अपने विषय से संबंधित सवालों का समाधान करेंगे। इस दौरान वे विद्यार्थियों के सवालों का जवाब भी देंगे।
इसी समय वे विद्यार्थियों को गृह कार्य भी देंगे और फोटो के माध्यम से उसे वापस भी मंगवाएंगे। इस दौरान छोटे-छोटे टेस्ट भी लिए जा सकते हैं। मॉनिटरिंग के लिए कुछ ग्रुप में मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक व डीआईओएस भी रहेंगे।
यूपी बोर्ड मूल्यांकन पर फैसला 20 अप्रैल के बाद उप मुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा ने कहा है कि यूपी बोर्ड की 10वीं व 12वीं की कॉपियों के मूल्यांकन के संबंध में 20 अप्रैल के बाद फैसला लिया जाएगा। इसके बाद ही रिजल्ट की तारीखें घोषित की जाएंगी। व
20 अप्रैल से सभी माध्यमिक स्कूलों में पढ़ाई शुरू करवाई जा रही है। शिक्षक ऑनलाइन तकनीकों का सहारा लेकर पढ़ाई करवाएंगे।

Comments

Popular posts from this blog

बैंक में पीओ की निकली 330 वैकेंसी, जल्दी करें आवेदन ; अंतिम तिथि 27 सितंबर 2018

खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) 2019 : ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू, प्री और मेंस का पाठ्यक्रम भी जारी

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग में डायरेक्टर,मैनेजर और एडवाइजर के पदों पर भर्ती

विशिष्ट बीटीसी 2005 : चयनित सहायक अध्यापकों को पुरानी पेंशन योजना मामला

शिक्षामित्रों को भारी राहत ; सरकार को और शिक्षामित्र भर्ती न करने का आदेश 

मिड डे मील के रसोइयों का मानदेय होगा दोगुना ; राज्य सरकार ने मानदेय एक हजार रुपये से बढ़ा कर 2 हजार रुपए करने का प्रस्ताव केन्द्र को भेजा

रेलवे में 4000 से ज्यादा पदों पर भर्तियाँ, 10वीं पास के लिए बिना परीक्षा और इंटरव्यू के नौकरी का सुनहरा मौका

स्कूलों का वार्षिक कैलेंडर होगा तैयार ; पढ़ाई के साथ-साथ खेल कूद व अन्य गतिविधियों का भी समय होगा निर्धारण

शिक्षामित्रों ने टीईटी-15 के लिए कसी कमर ; शिक्षामित्र संघ ने सभी जिला एवं मंडल अध्यक्ष को लिखी चिळी

इलाहाबाद हाईकोर्ट में विभिन्न श्रेणी के कुल 3495 पदों पर भर्ती ; आवेदन प्रक्रिया 06 दिसंबर से शुरू होकर 26 दिसंबर 2018 तक