DU Admission 2020 : डीयू में अंडर ग्रेजुएट, PG, MPhil, Phd की आवेदन प्रक्रिया स्थगित

कोरोना संक्रमण को देखते हुए दिल्ली विश्वविद्यालय ने अप्रैल के पहले सप्ताह में शुरू होने वाली स्नातक और परास्नातक सहित एमफिल व पीएचडी की आवेदन प्रक्रिया को स्थगित कर दिया है। 

Career in Geography: Courses, Skills, Certainties of jobs and all about

डीयू प्रशासन ने इसके लिए मानव संसाधन विकास मंत्रालय के उस निर्देश का हवाला दिया है, जिसके तहत सभी तरह की आवेदन प्रक्रिया और परीक्षा स्थगित की गई हैं। डीयू प्रशासन का कहना है कि 14 अप्रैल तक के लिए इसे स्थगित किया गया है। कब शुरू होगा इसकी घोषणा बाद में की जाएगी। 
ज्ञात हो कि डीयू प्रशासन इस बार स्नातक स्तर पर न केवल आवेदन, बल्कि दाखिला भी ऑनलाइन करने का प्रस्ताव है। इसके लिए डीयू ने विगत माह दाखिला समिति की बैठक में इस बाबत निर्णय लिया था। 

Career in Food Science: Learn about food science courses, syllabus and jobs

डीयू ने इस कार्ययोजना पर काम भी शुरू कर दिया था लेकिन अभी तकनीकी समस्याओं को नहीं सुलझाया जा सका है। ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा वाले विषयों के लिए डीयू ने देश में परीक्षा केंद्रों की संख्या बढ़ाने का भी निर्णय लिया है, ताकि अधिक से अधिक राज्यों के छात्रों का प्रतिनिधित्व हो सके। इस बैठक में ही डीयू में सभी तरह के दाखिले, (जिसमें साक्षात्कार आवश्यक न हो) को ऑनलाइन करने का निर्णय लिया गया था। डीयू ने विगत वर्ष भी प्रवेश परीक्षा आधारित दाखिला ऑनलाइन ही किया था।

Comments

Popular posts from this blog

69 हजार शिक्षक भर्ती Answer Key : आज जारी होगी उत्तरमाला, अगले सप्ताह जारी हो सकता है रिजल्ट

केंद्रीय रेशम बोर्ड, वस्त्र मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा कई विभिन्न पदों पर भर्तियाँ, 17 जुलाई, 2020 तक करें आवेदन

भारतीय आयुध निर्माणी बोर्ड में 6060 पदों पर भर्तियां, 9 फरवरी 2020 तक करें आवेदन

शिक्षामित्र समायोजन मामले में सुप्रीमकोर्ट का आदेश अंतरिम राहत मात्र ; अभी और लंबी खिंचेगी कानूनी लड़ाई

शिक्षामित्रों को टीईटी से छूट के लिए एनसीटीई को भेजा पत्र : मामला केंद्र के अधीन

प्रतियोगियों में किस कदर अविश्वास ; आयोग पर चल रहे 3116 मुकदमे

आर्मी भर्ती रैली 2020 : 8वीं पास युवाओं के लिए भारतीय सेना में नौकरी का अवसर, ऑनलाइन करें आवेदन

शिक्षक पात्रता परीक्षा ; लागू होगा समान पाठ्यक्रम, एनसीटीई ने खराब नतीजों को देखते हुये सुधार की दिशा में उठाया कदम

उत्तर प्रदेश डाक सर्कल ग्रामीण डाक सेवक का परिणाम जारी, यहाँ करें चेक