AIIMS PG 2020 परीक्षा के लिए शेड्यूल जारी, यहां जानें- परीक्षा से जुड़ी पूरी डिटेल्स

ऑल इंडिया इस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (AIIMS) ने AIIMS PG एंट्रेंस परीक्षा के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं वह आधिकारिक वेबसाइट aiimsexam.org पर जाकर शेड्यूल देख सकते हैं।
प्रवेश परीक्षा (थ्योरी) के लिए तारीखों के अलावा, आधिकारिक नोटिफिकेशन ने एमडी / एमएस / एमडीएस / एम बायोटेक्नोलॉजी / फैलोशिप प्रोग्राम के प्रैक्टिकल / क्लिनिकल / वाइवा-वॉयस परीक्षा के लिए संभावित तारीखें भी जारी की है।
कोरोना वायरस महामारी के बढ़ते मामलों को देखते हुए जुलाई सेशन के लिए होने वाले AIIMS PG एंट्रेंस परीक्षा (MD/MS/MDS) कोर्सेज को स्थगित कर दिया गया था।
 इस परीक्षा का आयोजन 3 मई 2020 को होना था।
AIIMS PG 2020 exam schedule: जानें- परीक्षा की नई 
एम्स की ओर से जारी शेडयूल के अनुसार MD/MS और MDS परीक्षा 6 से 12 जून को आयोजित होगी, वहीं बायोटेक्नोलॉजी की परीक्षा जून 6 से 10 जून 2020 को देश के विभिन्न केंद्रों में आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा के लिए कुल 3 घंटे का समय मिलेगा।
 परीक्षा 9.30 सुबह शुरू होगी और 12.30 तक चलेगी। वहीं फैलोशिप के लिए प्रैक्टिकल परीक्षा 16 से 25 जून के बीच आयोजित हो सकती है।


Comments