RSMSSB में 2177 लैब टेक्नीशियन एवं सहायक रेडियोग्राफर की भर्तियां, 2 जुलाई 2020 तक करें आवेदन

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने लैब टेक्नीशियन एवं सहायक रेडियोग्राफर की 2177 भर्तियां निकालीं हैं।
लैब टेक्नीशियन की 1119 और सहायक रेडियोग्राफर की 1058 वैकेंसी हैं।
 आवेदन की प्रक्रिया 18 जून से शुरू होगी। इच्छुक उम्मीदवार rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
Career in Geography: Courses, Skills, Certainties of jobs and all about

ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 2 जुलाई है।

शैक्षणिक योग्यता:
लैब टेक्नीशियन;
साइंस से 12वीं पास। साथ ही मेडिकल लैब टेक्निशियन में डिप्लोमा। राजस्थान पैरा मेडिकल काउंसिल में रजिस्ट्रेशन होना भी जरूरी।

सहायक रेडियोग्राफर ;
साइंस से 12वीं पास। साथ ही रेडियोग्राफी का कोर्स। राजस्थान पैरा मेडिकल काउंसिल में रजिस्ट्रेशन होना भी जरूरी।

दोनों पदों के लिए आयु सीमा:
18 से 40 वर्ष। आयु सीमा का निर्धारण 1 जनवरी, 2021 से किया जाएगा। 


अधिकतम आयु सीमा में छूट के नियम:
- सामान्य वर्ग/आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को 5 वर्ष की छूट
- राजस्थान के एससी, एसटी, ओबीसी, अति पिछड़ा वर्ग को 5 वर्ष की छूट
- राजस्थान के एससी, एसटी, ओबीसी, अति पिछड़ा वर्गों की महिलाओं को 10 वर्ष की छूट

वेतनमान - लैब टेक्नीशियन एवं सहायक रेडियोग्राफर पद के लिए 7वें वेतन आयोग के अनुसार वेतनमान पे मैट्रिक्स एल - 8 तय किया गया है। मासिक नियत पारिश्रमिक नियमानुसार।  


आवेदन की फीस:
जनरल और ओबीसी कैटेगरी के लिए आवेदन की फीस 450 रुपये है। जबकि राजस्थान के बीसी/ओबीसी (नॉन क्रिमी लेयर) कैटेगरी के लिए 350 रुपये और राजस्थान के एससी, एसटी कैटेगरी के लिए लिए 250 रुपये है।

Comments

Popular posts from this blog

मिड डे मील के रसोइयों का मानदेय होगा दोगुना ; राज्य सरकार ने मानदेय एक हजार रुपये से बढ़ा कर 2 हजार रुपए करने का प्रस्ताव केन्द्र को भेजा

शिक्षामित्रों का धरना 5 अप्रैल से ; असमायोजित शिक्षामित्र हुए आंदोलित

यूपी के युवाओं की रकम नौकरी के आवेदनों में डम्प ; यूपी सरकार ने बेरोजगारों को लगाया 3 अरब रुपये का चूना

शिक्षामित्र एवं टीईटी भर्ती मामला ; सुनवाई 7 को

शिक्षामित्रों की कैविएट मंजूर ; सुनवाई 8 जनवरी को होगी

हाथों-हाथ मिलेगा पैन कार्ड, नहीं लगेगा कोई शुल्क - करें ऑनलाइन आवेदन

लीगल ऑफिसर की सरकारी नौकरी ; जानें योग्यता, चयन प्रक्रिया, सैलरी और कहां मिलेगी नौकरी?

Jobs for 490 posts through Lower subordinate up

SSC CGL 2019 Tier 1 Result : कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल टायर-1 का रिजल्ट जारी, इस डायरेक्ट लिंक से करें चेक