UP TEACHERS AWARDS 2020 : अब माध्यमिक शिक्षा में भी राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए ऑनलाइन आवेदन

विशेष संवाददाता--राज्य मुख्यालयअब माध्यमिक शिक्षा विभाग में
भी राज्य अध्यापक पुरस्कार के आवेदन ऑनलाइन लिए जाएंगे। हर वर्ष 9 अध्यापकों को इसके लिए चुना जाएगा।
 इसके लिए हर वर्ष 15 अप्रैल से 15 मई तक आवेदन लिए जाएंगे।

Top 12+ Online jobs that pay daily or weekly or immediately after work

 इस संबंध में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में फैसला ले लिया गया है।
 इस वर्ष आवेदन 15 से 30 जुलाई तक लिए जाएंगे। इस वर्ष जिला स्तर कमेटी एक से 10 अगस्त, मंडलीय कमेटी 11 से 17 अगस्त, राज्यस्तरीय कमेटी 18 से 25 अगस्त तक अध्यापकों का चयन करेगी।




 बेसिक शिक्षा विभाग में पहले से ही राज्य अध्यापक पुरस्कार के मानक तय हैं और हर वर्ष 75 अध्यापकों को पुरस्कृत करने का नियम है।
 अब माध्यमिक शिक्षा विभाग में भी मानक तय कर दिए गए हैं। इसके लिए राज्य स्तर पर प्रमुख सचिव, मंडल स्तर पर मंडलायुक्त व जिला स्तर पर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कमेटी बनाई जाएगी।
 पुरस्कार के लिए राजकीय, सहायता प्राप्त इंटर कॉलेजों व संस्कृत कॉलेजों के अध्यापक व प्रधानाध्यापक पात्र होंगे।

JOIN FIVERR AND MAKE $100 EVERY DAY IN YOUR SPARE TIME FROM HOME

 हर वर्ष जनपदीय कमेटी 16 मई से 15 जुलाई, मंडल कमेटी 16 से 31 जुलाई और राज्य स्तरीय कमेटी एक अगस्त से 20 अगस्त तक पुरस्कृत करने योग्य अध्यापकों का चुनाव करेगी।

Comments

Popular posts from this blog

इलाहाबाद हाईकोर्ट में विभिन्न श्रेणी के कुल 3495 पदों पर भर्ती ; आवेदन प्रक्रिया 06 दिसंबर से शुरू होकर 26 दिसंबर 2018 तक

SCHOOL EDUCATION : स्कूलों में आएगा नया सिलेबस, बदलेंगी किताबें, सरकार ने दिया ये आदेश

तरल पानी की मौजूदगी से मंगल पर जीवन की संभावना बढ़ी ; नासा ने सोमवार को किया नया खुलासा

महिला चिकित्सा अधिकारी समेत 231 पदों के लिए आवेदन : अंतिम तिथि 04 अक्टूबर 2018

इलाहाबाद विश्वविद्यालय के अलग-अलग पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षाएं ; 13 अप्रैल से ऑनलाइन आवेदन शुरू,प्रवेश परीक्षाएं 25 से 30 मई के बीच

ईएसआईसी नई दिल्ली भर्ती 2018 ; जूनियर इंजीनियर के 79 पदों पर नियुक्तियां

शिक्षामित्रों के शिक्षक पद पर समायोजन में टीईटी का प्रतिबंध अनुचित ; शिक्षामित्रों का ज्वलंत प्रकरण पर विशेष समीक्षा

टीईटी 2011 की धांधली : 72,825 भर्ती प्रक्रिया में फर्जीवाड़ा भर्ती का विज्ञापन निकालने के साथ ही हो गया था तय

परिषदीय स्कूलों में पढ़ाई संग रचनात्मकता पर भी जोर ; शैक्षिक सत्र 2016-17 के परिषदीय विद्यालयों में होने वाली गतिविधियों के लिए जारी किया कैलेंडर

शिक्षामित्र समायोजन मामले में सुप्रीमकोर्ट का आदेश अंतरिम राहत मात्र ; अभी और लंबी खिंचेगी कानूनी लड़ाई