पुलिस के 5825 पदों पर भर्ती : परीक्षा 19 व 20 दिसंबर को, 10 जिलों में बनाए जाएंगे 401 परीक्षा केंद्र

जेल वार्डर, फायरमैन व कांस्टेबल घुड़सवार के कुल 5825 पदों पर


सीधी भर्ती परीक्षा 19 व 20 दिसंबर को होगी।

 उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के आईजी एवं अपर सचिव (भर्ती) विजय भूषण ने बताया कि इन पदों पर सीधी भर्ती के लिए होने वाली आफलाइन परीक्षा प्रदेश के 10 जिलों में कराई जाएगी।

 इसके लिए इन जिलों में कुल 401 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

परीक्षा दो पालियों में होगी। परीक्षा केंद्र आगरा, कानपुर, लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर, बरेली, मेरठ, गौतमबुद्धनगर व गाजियाबाद में बनाए गए हैं।

 उन्होंने बताया कि अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र शीघ्र ही बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे।

इस भर्ती में जेल वार्डर के 3638 पद (3012 पुरुष एवं 628 महिला), कांस्टेबल घुड़सवार पुलिस के 102 पद तथा अग्निशमन विभाग में फायरमैन के 2085 पद शामिल हैं।

 यह पद वर्ष 2016 में विज्ञापित किए गए थे और आनलाइन आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए थे।

 लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को दस्तवेजों की जांच और शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) के लिए बुलाया जाएगा।

 सफल उम्मीदवारों की लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट बनेगी।



Comments

Popular posts from this blog

पुलिस में नौकरी करने का मौका ; आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर, 2017

कार्यकारी अधिकारी ग्रेड 4 के 65 पदों के लिए भर्तियां ; अंतिम तिथि 3 दिसंबर

आईआईसीटी भर्ती2018 ; टेक्निशियन के पदों पर आवेदन

3,500 Panchayat officials recruitment in Up

मिश्र धातु निगम लिमिटेड भर्ती ; असिस्टेंट के दस पदों पर रिक्तियां

नेशनल एल्युमिनियम कंपनी लिमिटेड (नालको) में 120 ग्रेज्युएट इंजीनियर पदों के लिए भर्तियाँ, सीघ्र करें आवेदन

सैनिक स्कूल में टीजीटी, एलडीसी, यूडीसी सहित अनेक पदों पर भर्तियाँ, 29 फरवरी 2020 तक करें आवेदन

Get paid to watch $400 to $500/ Month Watching Movie Previews

ऐक्सिस प्राइवेट बैंक (Axis Bank) में 1643 CSO, Manager & Others पदों की भर्तियां, 15 अगस्त 2020 तक करें आवेदन