UP में प्रारंभिक अर्हता परीक्षा 'पेट' के जरिए 40 हजार पदों पर भर्ती की तैयारी, दिसंबर के अंत में शुरू हो सकते हैं आवेदन

उत्तर प्रदेश में प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पेट) के जरिये अगले साल 40


हजार पदों पर भर्ती करने की तैयारी की जा रही है।

 उप्र अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) इसके लिए दिसंबर के अंत तक अभ्यर्थियों का रजिस्ट्रेशन (केवाईसी) शुरू करने की योजना बना रहा है।

 पेट के लिए आवेदन जनवरी 2021 से लिए जा सकते हैं। जबकि लिखित परीक्षा मार्च-अप्रैल में कराने का प्रस्ताव है।

आयोग के चेयरमैन प्रवीर कुमार ने बताया कि वर्तमान में आयोग के भर्ती विज्ञापन पर तय समय में आवेदन करना होता है।

 अगर अभ्यर्थी परीक्षा में सफल न हुए तो उन्हें अन्य परीक्षा के लिए नए सिरे से आवेदन करना होता है। इससे अभ्यर्थी अनावश्यक धन, समय और श्रम खर्च करना पड़ता है। 

हालांकि कई बार अलग-अलग विज्ञापनों के लिए आवेदन में अंतर व त्रुटियां भी आ जाती है।

इन मुश्किलों से व बार-बार आवेदन करने से बचाने के लिए केवाईसी प्रक्रिया शुरू की जा रही है।

 इसके तहत एक बार रजिस्ट्रेशन के बाद बार-बार आवश्यक जानकारियां भरने और दस्तावेज अपलोड करने की समस्या खत्म हो जाएगी।

 ऐसे में एक विज्ञापन से दूसरे के बीच अगर किसी की योग्यता, अनुभव या अन्य कोई जानकारी बढ़ती है तो उसे वही अपडेट करना होगा।

 केवाईसी से संबंधित सॉफ्टवेयर लगभग तैयार है। दिसंबर के मध्य तक रजिस्ट्रेशन पोर्टल चालू कर दिया जाएगा। इसके बाद अभ्यर्थी ऑनलाइन अपनी प्रोफाइल बनाना शुरू कर देंगे।

पेट का विज्ञापन जनवरी में निकालने पर निर्णय जल्द

कुमार ने बताया कि पेट का विज्ञापन जनवरी में निकालने का विचार है।

 आयोग की बैठक में जल्द इस पर निर्णय होगा। आगामी पंचायत चुनाव व बोर्ड परीक्षा के मद्देनजर मार्च-अप्रैल 2021 में पेट के आयोजित करने का प्रयास होगा।

इसमें शामिल अभ्यर्थी ही मुख्य परीक्षाओं में शामिल हो पाएंगे। ऐसे में इस परीक्षा में 30-35 लाख या इससे भी अधिक अभ्यर्थी शामिल हो सकते हैं। पेट का आयोजन ऑफलाइन कराना पड़ेगा। इसलिए इसके लिए बड़ी तैयारी करनी होगी।


Comments

Popular posts from this blog

कोरोना के कारण 500 से ज्यादा मेडिकल ऑफिसर पदों पर भर्तियाँ, चयन इंटरव्यू से

इलाहाबाद हाईकोर्ट में विभिन्न श्रेणी के कुल 3495 पदों पर भर्ती ; आवेदन प्रक्रिया 06 दिसंबर से शुरू होकर 26 दिसंबर 2018 तक

Recruitment 2017 for 179 PGT, TGT & Other Posts

HP में सरकारी नौकरियां : 1892 जूनियर टी-मेट और जूनियर हेल्पर पदों के लिए भर्तियाँ, 10 वीं पास 20 जुलाई, 2020 तक करें आवेदन

प्रशासनिक अफसरों की भर्ती में धांधली ; आजतक ने स्टिंग ऑपरेशन करके उस धांधली का सच किया बेपर्दा

इलाहाबाद विश्वविद्यालय के अलग-अलग पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षाएं ; 13 अप्रैल से ऑनलाइन आवेदन शुरू,प्रवेश परीक्षाएं 25 से 30 मई के बीच

शिक्षामित्रों के शिक्षक पद पर समायोजन में टीईटी का प्रतिबंध अनुचित ; शिक्षामित्रों का ज्वलंत प्रकरण पर विशेष समीक्षा

ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स में सहायता स्टाफ के 14 पदों के लिए करें आवेदन

नेशनल एल्युमिनियम कंपनी लिमिटेड (नालको) में 120 ग्रेज्युएट इंजीनियर पदों के लिए भर्तियाँ, सीघ्र करें आवेदन

शिक्षामित्र समायोजन मामले में सुप्रीमकोर्ट का आदेश अंतरिम राहत मात्र ; अभी और लंबी खिंचेगी कानूनी लड़ाई