UPP RECRUITMENT 2020 : उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल के 18912 पदों पर बंपर भर्तियां, जानें पूरी प्रक्रिया

 उत्तर प्रदेश सरकार ने पुलिस की बंपर भर्तियों के लिए अधिसूचना


जारी कर दी है। 

आप भी यदि राज्य में सरकारी नौकरी का सपना देखते हैं तो यह आपके लिए खुशखबरी है।

 उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) ने पुलिस में 18912 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसकी परीक्षा आने वाले महीनों में जल्द कराई जाएगी।

इसमें सबसे ज्यादा 9534 पद पुलिस सब इंस्पेक्टर, प्लाटून कमांडर पीएसी व अग्निशमन द्वितीय अधिकारी के हैं। 

बोर्ड के अध्यक्ष आरके विश्वकर्मा ने बताया कि पुलिस सब इंस्पेक्टर, प्लाटून कमांडर पीएसी व अग्निशमन द्वितीय अधिकारी के 9534 और पुलिस सब इंस्पेक्टर (गोपनीय), सहायक पुलिस सब इंस्पेक्टर (लिपिक) व सहायक उप निरीक्षक (लेखा) के 1329 पदों पर सीधी भर्ती के लिए कार्यदायी संस्था के चयन की कार्रवाई पूरी कर ली गई है।

 एमओयू को अनुमोदन के लिए शासन के पास भेजा गया है। अनुमोदन के बाद परीक्षा का कार्यक्रम जारी किया जाएगा। 

साथ ही यह भी स्पष्ट किया कि जेल वार्डर, फायरमैन व कांस्टेबल घुड़सवार की सीधी भर्ती 2016 के 5805 पदों पर भर्ती से संबंधित परीक्षा 19 व 20 दिसंबर 2020 को कराई जाएगी। 

उत्तर प्रदेश पुलिस रेडिया शाखा में प्रधान परिचालक, प्रधान परिचालक (यांत्रिक), सहायक परिचालक एवं कर्मशाला कर्मचारी की सीधी भर्ती 2020 के 2244 पदों पर भर्ती परीक्षा के लिए कार्यदायी संस्था के चयन की प्रक्रिया चल रही है।

महत्वपूर्ण तिथि, आवेदन प्रक्रिया, चयन प्रक्रिया, आयु सीमा आदि संबंधित जानकारी जल्द ही बोर्ड द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी।

 इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाएं रखें।

Comments

Popular posts from this blog

69 हजार शिक्षक भर्ती Answer Key : आज जारी होगी उत्तरमाला, अगले सप्ताह जारी हो सकता है रिजल्ट

केंद्रीय रेशम बोर्ड, वस्त्र मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा कई विभिन्न पदों पर भर्तियाँ, 17 जुलाई, 2020 तक करें आवेदन

भारतीय आयुध निर्माणी बोर्ड में 6060 पदों पर भर्तियां, 9 फरवरी 2020 तक करें आवेदन

शिक्षामित्र समायोजन मामले में सुप्रीमकोर्ट का आदेश अंतरिम राहत मात्र ; अभी और लंबी खिंचेगी कानूनी लड़ाई

शिक्षामित्रों को टीईटी से छूट के लिए एनसीटीई को भेजा पत्र : मामला केंद्र के अधीन

प्रतियोगियों में किस कदर अविश्वास ; आयोग पर चल रहे 3116 मुकदमे

आर्मी भर्ती रैली 2020 : 8वीं पास युवाओं के लिए भारतीय सेना में नौकरी का अवसर, ऑनलाइन करें आवेदन

शिक्षक पात्रता परीक्षा ; लागू होगा समान पाठ्यक्रम, एनसीटीई ने खराब नतीजों को देखते हुये सुधार की दिशा में उठाया कदम

उत्तर प्रदेश डाक सर्कल ग्रामीण डाक सेवक का परिणाम जारी, यहाँ करें चेक