उच्चर शिक्षा सेवा आयोग के चेयरमैन की नियुक्ति हाईकोर्ट से रद्द  ; अब आयोग के सचिव की नियुक्ति में भी पेच फंस गया 

                उच्चर शिक्षा सेवा आयोग के चेयरमैन की नियुक्ति हाईकोर्ट से रद्द होने के बाद अब आयोग के सचिव की नियुक्ति में भी पेच फंस गया है। आयोग के सचिव डॉ.संजय कुमार सिंह की नियुक्ति को चुनौती दी गई है।          
                  याचिका में आरोप है कि उन्होंने गलत तरीके से एसटी कोटे का लाभ लिया। सचिव की एमए और अन्य डिग्रियां भी फर्जी होने का आरोप है।      
                    डॉ.धीरेंद्र सिंह की याचिका पर सुनवाई कर रही न्यायमूर्ति अरुण टंडन और न्यायमूर्ति अश्विनी कुमार मिश्र की खंडपीठ ने आयोग से इस मामले में जवाब दाखिल करने तथा नियुक्ति संबंधी दस्तावेज कोर्ट में पेश करने को कहा है। याचिका पर 30 नवंबर को सुनवाई होगी।
                      याची का कहना है कि सचिव ने 1997 में नागा जनजाति के तौर पर आरक्षण के लिए दावा किया था, मगर उत्तर प्रदेश में नागा जनजाति सूचीबद्ध नहीं होने के कारण आयोग ने उनको इसका लाभ नहीं दिया। यह मामला सुप्रीमकोर्ट तक गया और सुप्रीमकोर्ट ने भी कहा कि उनको उत्तर प्रदेश में इस जनजाति के तहत लाभ नहीं मिल सकता है।    
                         इसके बावजूद उन्होंने फर्जीवाड़ा कर अनुसूचित जनजाति कोटे के तहत नौकरी प्राप्त की। इतना ही नहीं डॉ.संजय कुमार की एमए की डिग्री फर्जी होने का आरोप है। हाईकोर्ट ने कानपुर विश्वविद्यालय से टेबुलेशन चार्ट और एमए की मार्कशीट से संबंधित दस्तावेज मांगे हैं।
                         यह भी कहा है कि यदि संजय कुमार के खिलाफ कोई प्राथमिकी दर्ज कराई गई हो तो उसे भी अदालत में प्रस्तुत किया जाए।

Kewards ; teachers,higher education,University

Comments

Popular posts from this blog

आईआईसीटी भर्ती2018 ; टेक्निशियन के पदों पर आवेदन

शिक्षामित्रों के शिक्षक पद पर समायोजन में टीईटी का प्रतिबंध अनुचित ; शिक्षामित्रों का ज्वलंत प्रकरण पर विशेष समीक्षा

सैनिक स्कूल में टीजीटी, एलडीसी, यूडीसी सहित अनेक पदों पर भर्तियाँ, 29 फरवरी 2020 तक करें आवेदन

79 हजार शिक्षकों की भर्ती अधर में ; 15वां संशोधन हाईकोर्ट से निरस्त होने के कारण सपा सरकार में एकेडमिक रिकार्ड के आधार पर नियुक्ति पाने वाले शिक्षकों की सांस अटकी

BSF sub-inspector and head constable, invites applications for a total of 230 vacant positions

संघ लोक सेवा आयोग में 796 पदों पर भर्तियां, स्नातक पास वाले करें आवेदन 03 मार्च, 2020 तक

स्कूलों का वार्षिक कैलेंडर होगा तैयार ; पढ़ाई के साथ-साथ खेल कूद व अन्य गतिविधियों का भी समय होगा निर्धारण

SBI में विशेषज्ञ कैडर अधिकारी के 38 पदों की भर्ती, इंटरव्यू के आधार पर होगा चयन