शिक्षकों की रिटायर होने की उम्र 62 वर्ष से बढ़ाकर 65 वर्ष करने की तैयारी

                उत्तर प्रदेश सरकार सभी 14 राज्य विश्वविद्यालयों, 138 राजकीय डिग्री कॉलेजों व 331 सहायता प्राप्त अशासकीय डिग्री कॉलेजों में पढ़ा रहे शिक्षकों की रिटायर होने की उम्र 62 वर्ष से बढ़ाकर 65 वर्ष करने की तैयारी में है।
               इसके अलावा डिग्री कॉलेजों के प्राचार्यों को प्रोफेसर पदनाम भी दिया जाएगा। इससे उनके भी कुलपति बनने का रास्ता साफ हो जाएगा।
               प्रमुख सचिव (मुख्यमंत्री) की अध्यक्षता में पिछले दिनों हुई बैठक में बनी सैद्धांतिक सहमति के आधार पर उच्च शिक्षा विभाग रिटायरमेंट की उम्र बढ़ाने की कवायद में जुट गया है।
               उच्च शिक्षा विभाग के सूत्रों के अनुसार बैठक में तय किया गया था कि कार्मिक व वित्त विभाग की राय लेने के बाद प्रस्ताव अनुमोदन के लिए मुख्यमंत्री के पास भेजा जाए। बैठक में शिक्षक संघों के प्रतिनिधि भी मौजूद थे। वे लंबे समय से रिटायर होने की उम्र 65 वर्ष किए जाने की मांग कर रहे हैं।
               इसके अलावा वे डिग्री कॉलेजों में भी प्रोफेसर का पद दिए जाने तथा पहले से ही प्रोफेसर का वेतनमान पा रहे प्राचार्यों को प्रोफेसर का पदनाम भी दिए जाने की मांग कर रहे हैं।
                शासन ने फिलहाल प्राचायार्ें को प्राचार्य / प्रोफेसर का पदनाम देने पर सहमति जताई है। प्रोफेसर का पदनाम सिर्फ उन्हीं को मिलेगा जो बाकायदा उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग से चयनित होंगे। डिग्री कॉलेजों में फिलहाल एसोसिएट प्रोफेसर तक के ही पद होंगे।
                 प्रोफेसर का पदनाम न मिलने की वजह से डिग्री कॉलेजों के प्राचार्य कुलपति पद की दौड़ में शामिल नहीं हो पाते हैं, क्योंकि विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने कुलपति के लिए प्रोफेसर के तौर पर 10 वर्ष का अनुभव होने की शर्त लगा रखी है। अब प्राचार्य के तौर पर काम करने का अनुभव कुलपति बनने के काम आ सकेगा।


Keyword ; teachers,recruitment,retirement,65yrs

Comments

Popular posts from this blog

69 हजार शिक्षक भर्ती Answer Key : आज जारी होगी उत्तरमाला, अगले सप्ताह जारी हो सकता है रिजल्ट

Recruitment to the post of Technician 'B' (Civil), Technician 'B' (Electrical) and Junior Hindi Translator

केंद्रीय रेशम बोर्ड, वस्त्र मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा कई विभिन्न पदों पर भर्तियाँ, 17 जुलाई, 2020 तक करें आवेदन

शिक्षामित्र समायोजन मामले में सुप्रीमकोर्ट का आदेश अंतरिम राहत मात्र ; अभी और लंबी खिंचेगी कानूनी लड़ाई

शिक्षामित्रों को टीईटी से छूट के लिए एनसीटीई को भेजा पत्र : मामला केंद्र के अधीन

प्रतियोगियों में किस कदर अविश्वास ; आयोग पर चल रहे 3116 मुकदमे

आर्मी भर्ती रैली 2020 : 8वीं पास युवाओं के लिए भारतीय सेना में नौकरी का अवसर, ऑनलाइन करें आवेदन

शिक्षक पात्रता परीक्षा ; लागू होगा समान पाठ्यक्रम, एनसीटीई ने खराब नतीजों को देखते हुये सुधार की दिशा में उठाया कदम

उत्तर प्रदेश डाक सर्कल ग्रामीण डाक सेवक का परिणाम जारी, यहाँ करें चेक