सेना भर्ती रैली 19 फरवरी से ; केवल आनलाइन आवेदन के जरिए ही रजिस्ट्रेशन

            एआरओ अमेठी के तत्वावधान में फैजाबाद सेना छावनी में छह जिलों की सेना भर्ती रैली 19 फरवरी से आयोजित होगी।
             सात दिवसीय भर्ती रैली में इस बार केवल आनलाइन आवेदन के जरिए ही रजिस्ट्रेशन हो सकेगा। भर्ती निदेशक कर्नल सुनील शर्मा ने बताया कि आवेदन की अंतिम तिथि तीन फरवरी है।
             भर्ती में दलालों के प्रवेश रोकने व उनकी गतिविधि निष्क्रिय करने के लिए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं।
             भारतीय सेना में जांबाज युवाओं को शामिल करने के उद्देश्य से एआरओ अमेठी के तत्वावधान में सेना भर्ती रैली के आयोजन की तैयारियां शुरू हो गई हैं।
              भर्ती निदेशक कर्नल सुनील शर्मा ने बताया कि इस बार केवल आनलाइन आवेदन ही स्वीकार किए जाएंगे। 22 दिसम्बर से तीन फरवरी के बीच किए गए आवेदन ही स्वीकार होंगे।
              आनलाइन आवेदन के अलावा अन्य माध्यम से किसी भी तरह का आवेदन मान्य नहीं होगा।
दलालों से रहें सावधान
             संत कबीर नगर, अम्बेडकरनगर, प्रतापगढ़, सिद्धार्थ नगर, बस्ती व फैजाबाद जनपद के अभ्यर्थी ही इस रैली में हिस्सा ले सकेंगे।             अभ्यर्थी www.joinindianarmy.nic.in अधिकृत वेबसाइट पर आनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने फेक वेबसाइट व दलालों से सावधान रहने की अपील की है।


Keyward ;Army,Registration,online,Indian Army

Comments

Popular posts from this blog

कार्यकारी अधिकारी ग्रेड 4 के 65 पदों के लिए भर्तियां ; अंतिम तिथि 3 दिसंबर

आईआईसीटी भर्ती2018 ; टेक्निशियन के पदों पर आवेदन

सैनिक स्कूल में टीजीटी, एलडीसी, यूडीसी सहित अनेक पदों पर भर्तियाँ, 29 फरवरी 2020 तक करें आवेदन

79 हजार शिक्षकों की भर्ती अधर में ; 15वां संशोधन हाईकोर्ट से निरस्त होने के कारण सपा सरकार में एकेडमिक रिकार्ड के आधार पर नियुक्ति पाने वाले शिक्षकों की सांस अटकी

पुलिस में नौकरी करने का मौका ; आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर, 2017

Get paid to watch $400 to $500/ Month Watching Movie Previews

BSF sub-inspector and head constable, invites applications for a total of 230 vacant positions

संघ लोक सेवा आयोग में 796 पदों पर भर्तियां, स्नातक पास वाले करें आवेदन 03 मार्च, 2020 तक