34,716 सिपाहियों की भर्ती प्रक्रिया शुरू ; ऐसे करें आवेदन

           यूपी सरकार ने सूबे में 34,716 सिपाहियों की भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने मंगलवार को इसका विज्ञापन जारी कर दिया है। इसमें पुरुष सिपाही के 23,200 व महिला सिपाही के 5,800 पदों के साथ ही पीएसी के 5,716 पद शामिल हैं।
          सिपाही भर्ती में पहली बार लिखित परीक्षा व इंटरव्यू नहीं देना होगा। भर्ती हाईस्कूल व इंटर परीक्षा की मेरिट के आधार पर होगी।
          मेरिट में आने वाले प्रतियोगियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (दौड़) के लिए बुलाया जाएगा।
          पुरुष अभ्यर्थी 18 जनवरी से, जबकि महिला अभ्यर्थी 25 जनवरी से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
दौड़ के लिए होंगे 200 अंक
           पुरुष अभ्यर्थियों को 4.8किमी की दौड़ अधिकतम 27 मिनट में पूरी करनी होगी। 17 मिनट या इससे कम समय में दौड़ पूरी करने पर 200 अंक मिलेंगे।
            इसके बाद प्रत्येक 15 सेकंड तक का अधिक समय लेने पर दो अंक कम कर दिए जाएंगे। यानी 17 मिनट 15 सेकेंड में दौड़ करने वाले को 198 अंक दिए जाएंगे। 27 मिनट में पूरी करने पर 120 अंक दिए जाएंगे।
हाईस्कूल-इंटर के आधार पर मेरिट, फिर दौड़
            10वीं की बोर्ड परीक्षा के आधार पर अधिकतम 100 अंक व इंटर की परीक्ष आधार पर अधिकतम 200 अंक दिए जाएंगे।
            यानी, 300 अंकों पर मेरिट लिस्ट तैयार होगी। रिक्त सीटों से 15 गुना ज्यादा अभ्यर्थियों को दौड़ के लिए बुलाया जाएगा।
            हाईस्कूल-इंटर की मेरिट और दौड़ के अंकों को जोड़कर 500 अकों की फाइनल सूची जारी होगी। इसी मेरिट के आधार पर रिक्तियों व आरक्षण नीति के अनुसार चयन किया जाएगा।
महिलाओं को 2.4 किमी दौड़ पूरी करनी होगी
           महिला अभ्यर्थियों को 2.4 किमी की दौड़ अधिकतम 16 मिनट में पूरी करनी होगी। 11 मिनट में पूरी करने पर 200 अंक मिलेंगे। इसके बाद प्रत्येक 15 सेकंड ज्यादा समय लेने पर चार अंक कम कर दिए जाएंगे। 16 मिनट में दौड़ पूरी करने पर 120 अंक दिए जाएंगे। इससे ज्यादा समय लेने वालों को बाहर कर दिया जाएगा।
छह माह में पूरी होगी भर्ती प्रक्रिया
              प्रदेश सरकार ने सिपाहियों की भर्ती प्रक्रिया छह माह में पूरी करने के निर्देश दिए हैं। यानी जून एवं जुलाई तक इन पदों पर भर्ती की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
वीडियोग्राफी होगी 
              दौड़ प्रक्रिया में कोई गड़बड़ी न हो इसके लिए सरकार वीडियोग्राफी कराने जा रही है। दौड़ का समय मापने के लिए आधुनिक चिप का इस्तेमाल किया जाएगा। दौड़ पूरी करने के बाद अभ्यर्थी खुद अपना समय उसमें देख सकेंगे।
             भर्ती के लिए आवेदन बोर्ड की वेबसाइट
(http://prpb.gov.in) पर जाकर किया जा सकेगा। आवेदन करने की प्रक्रिया एक महीने तक चलेगी। इस बार अभ्यर्थी नेट बैकिंग, डेबिट व क्रेडिट कार्ड से भी परीक्षा शुल्क का ऑनलाइन भुगतान कर सकेंगे।
            जिनके पास यह सुविधा नही है वे एसबीआई की किसी भी शाखा से ई-चालान के जरिये फीस जमा कर सकते हैं।

Keyward ; police,upgovt,recruitment,6months

Comments

Popular posts from this blog

शिक्षामित्रों की कैविएट मंजूर ; सुनवाई 8 जनवरी को होगी

मिड डे मील के रसोइयों का मानदेय होगा दोगुना ; राज्य सरकार ने मानदेय एक हजार रुपये से बढ़ा कर 2 हजार रुपए करने का प्रस्ताव केन्द्र को भेजा

यूपी के युवाओं की रकम नौकरी के आवेदनों में डम्प ; यूपी सरकार ने बेरोजगारों को लगाया 3 अरब रुपये का चूना

शिक्षामित्र एवं टीईटी भर्ती मामला ; सुनवाई 7 को

शिक्षामित्रों का धरना 5 अप्रैल से ; असमायोजित शिक्षामित्र हुए आंदोलित

10वीं पास के लिए SSC NR में सुनहरा मौका, 60 हजार सैलरी APPLY SOON

शिक्षामित्र समायोजन का एक प्रमुख संरक्षक और सुरक्षा कवच ; संविधान का अनुच्छेद 21

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) में DEO, Database Administrator और GIS Application Developer के पदों पर भर्तियाँ, 10 जनवरी 2020 तक करें आवेदन

Apply for 165 Intelligence Officer and Other Posts

Age changes in enroll 15,000 assistant teachers and application to include VBTC candidates from 20 August 2015