गरीब और वंचित समूह के बच्चे अब अपने मनमाफिक स्कूल में ले सकेंगे दाखिला

           गरीब और वंचित समूह के बच्चे अब अपने मनमाफिक स्कूल में दाखिला ले सकेंगे। बशर्ते वह स्कूल उनके घर से एक किलोमीटर के दायरे में हो। बेसिक शिक्षा विभाग ने प्रवेश की शर्तों में तब्दीली कर दी है।
           शिक्षा का अधिकार कानून (आरटीई एक्ट) के तहत निजी स्कूलों में कक्षा एक में 25 फीसदी सीटों पर गरीब बच्चों को दाखिला दिए जाने का नियम है।
            नियम कहता है कि 25 फीसदी सीटों पर ऐसे बच्चे को कक्षा एक में दाखिला दिया जाएगा और वह कक्षा 8 तक उसी स्कूल में निशुल्क पढ़ सकता है। इनकी फीस की भरपाई सरकार 400 रुपए प्रतिमाह करती है।
             विभाग ने पिछले वर्ष से शहरों में गरीब व वंचित समूह के बच्चों को स्कूल तक पहुंचाने के लिए अभियान शुरू किया था। इसमें कहा गया था कि जो बच्चे इसके लिए चुने जाएंगे और उनके घर के पास एक से अधिक मान्यताप्राप्त स्कूल है तो बीएसए उसे घर के सबसे पास के स्कूल में दाखिला देगा लेकिन अब इस नियम को बदल दिया गया है।
             अब बच्चा जिस स्कूल में आवेदन करेगा वहीं पर उसे दाखिला दिलवाया जाएगा। हालांकि स्कूल एक किलोमीटर के दायरे में होना चाहिए।
             3200 बच्चे पहुंचे निजी स्कूलों में
पिछले वर्ष लगभग 3200 बच्चों को कक्षा एक में दाखिला दिलवाया गया। हालांकि 2011 से एक्ट की नियमावली लागू होने के बाद बमुश्किल 500 बच्चे ही निजी स्कूलों की चौखट तक पहुंच पाए हैं लेकिन पिछले वर्ष अभियान चलाए जाने की वजह से आंकड़ा 3 हजार तक पहुंचा।
              अभियान के तहत शहरों व कस्बों पर ज्यादा ध्यान दिया गया है जहां सरकारी स्कूल कम है। ऐसी बस्तियों के गरीब व अलाभित समूह के बच्चों की सूची बनाई गई और उनसे आवेदन करवाया गया।


Keyword ; teachers,TET,school,students,upgovt

Comments

Popular posts from this blog

खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) 2019 : ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू, प्री और मेंस का पाठ्यक्रम भी जारी

सैनिक स्कूल में टीजीटी, एलडीसी, यूडीसी सहित अनेक पदों पर भर्तियाँ, 29 फरवरी 2020 तक करें आवेदन

विशिष्ट बीटीसी 2005 : चयनित सहायक अध्यापकों को पुरानी पेंशन योजना मामला

मिड डे मील के रसोइयों का मानदेय होगा दोगुना ; राज्य सरकार ने मानदेय एक हजार रुपये से बढ़ा कर 2 हजार रुपए करने का प्रस्ताव केन्द्र को भेजा

रेलवे में 4000 से ज्यादा पदों पर भर्तियाँ, 10वीं पास के लिए बिना परीक्षा और इंटरव्यू के नौकरी का सुनहरा मौका

उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड में विभिन्न पदों पर भर्तियाँ, अब करें आवेदन 30 जून, 2020 तक

स्कूलों का वार्षिक कैलेंडर होगा तैयार ; पढ़ाई के साथ-साथ खेल कूद व अन्य गतिविधियों का भी समय होगा निर्धारण

शिक्षामित्रों ने टीईटी-15 के लिए कसी कमर ; शिक्षामित्र संघ ने सभी जिला एवं मंडल अध्यक्ष को लिखी चिळी

इलाहाबाद हाईकोर्ट में विभिन्न श्रेणी के कुल 3495 पदों पर भर्ती ; आवेदन प्रक्रिया 06 दिसंबर से शुरू होकर 26 दिसंबर 2018 तक

125 पदों पर हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग में भर्ती