टीचर बनने के लिए चार और कोर्स ; बीएलएड, डीएड स्पेशल एजुकेशन, बीए/बीएससीएड या बीएड/बीएससीएड व बीएड दूरस्थ शिक्षा मान्य

             सरकारी प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों में टीचर बनने के लिए चार और कोर्स बीएलएड, डीएड स्पेशल एजुकेशन, बीए/बीएससीएड या बीएड/बीएससीएड व बीएड दूरस्थ शिक्षा मान्य होंगे।
             फिलहाल बीटीसी, विशिष्ट बीटीसी व उर्दू बीटीसी कक्षा एक से पांच तक के टीचर बनने के लिए मान्य है जबकि 6 से 8 तक के लिए बीटीसी, विशिष्ट बीटीसी, बीएड व बीएड विशेष शिक्षा मान्य है।
            इसके लिए अध्यापक सेवा नियमावली 1981 को संशोधित किया जाएगा। लखनऊ में 20 जनवरी को बैठक हो चुकी है। कहा जा रहा कि नियमावली में जो संशोधन होने जा रहा है उसमें अर्हता विवाद निपटारे के लिए गठित हाई पावर कमेटी की संस्तुति भी शामिल की जाएंगी।
            यह कवायद इसलिए की जा रही है ताकि शिक्षक भर्ती से जुड़े विवाद खत्म हों। सारे बदलाव राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) की 23 अगस्त 2010 व 29 जुलाई 2011 की अधिसूचना को ध्यान में रखते हुए किए जा रहे हैं।
          जो प्रशिक्षण अर्हताएं यूपी की अध्यापक सेवा नियमावली 1981 में नहीं है लेकिन एनसीटीई की अधिसूचना में है उसे नियमावली में शामिल किया जा रहा है।
         सरकार ने 4 अगस्त 2014 को हाई पावर कमेटी गठित की थी। कमेटी ने चार वर्षीय बीएलएड, दो वर्षीय डीएड स्पेशल एजुकेशन और चार वर्षीय बीए/ बीएससीएड या बीएड/ बीएससीएड को शामिल करने की संस्तुति की थी।
          एनटीटी और सीटी नर्सरी को शिक्षक भर्ती में आवेदन की अनुमति नहीं दी है।दो वर्षीय बीटीसी प्रशिक्षण में अंतिम वर्ष में शामिल हो रहे अभ्यर्थी को अपीयरिंग माना है।
           यह बदलाव 2015 की टीईटी में लागू किया गया है। कमेटी की सिफारिश मानते हुए भाषा टीईटी समाप्त की जा चुकी है।

Keyword ; teachers,tet,btc,B.Ed,ded,upgovt

Comments

Popular posts from this blog

आईटीबीपी में कांस्टेबल (टेलिकॉम) के 218 पद, ऑनलाइन करें आवेदन

852 नर्सिंग ऑफिसर के पदों पर ये भर्तियां, करें आवेदन 21 अगस्त 2019 तक

शिक्षामित्र समायोजन रद्द करने का मामला ; प्रभावित होंगे कई सरकारी मिशन और कार्यक्रम, अहम जिम्मेदारियाँ निभा रहे थे शिक्षामित्र, स्कूलों में अब शिक्षकों का और टोटा

शिक्षामित्रों ने टीईटी-15 के लिए कसी कमर ; शिक्षामित्र संघ ने सभी जिला एवं मंडल अध्यक्ष को लिखी चिळी

एयर इंडिया भर्ती 2019 ; 109 ग्राहक एजेंट और ड्यूटी मैनेजर टर्मिनल पदों के लिए भर्तियाँ, वॉक-इन-इंटरव्यू 13 और 14 मई 2019 तक

क्लर्क के 48 पदों पर भर्ती

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ग्रुप डी एडमिट कार्ड 2020 : शीघ्र होंगे जारी, अधिकारिक वेबसाइट से ऐसे कर सकते हैं डाउनलोड

69 हजार सहायक अध्यापक भर्ती : अब शिक्षक भर्ती परिणाम को हाईकोर्ट में चुनौती, कई सवालों के विकल्प उत्तर गलत पाए गए

UPPSC JE सिविल पदों के साक्षात्कार के परिणाम घोषित, यहाँ देखें