यूपी शिक्षक भर्ती घोटाला : प्रशासनिक जांच से पहले तकनीकी जांच खोल देगी फर्जी शिक्षकों को पोल, विभाग ने डाटा जुटाना किया शुरू

बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में कार्यरत फर्जी शिक्षकों की पोल प्रशासनिक जांच से पहले तकनीकी जांच से ही खुल जाएगी।
बेसिक शिक्षा महानिदेशालय ने फर्जी शिक्षकों का जल्द से जल्द पता लगाने के लिए तकनीक के जरिए जांच की कवायद शुरू की है।

BPO-KPO: Best Career options for 10th and 12th pass youth

एसटीएफ की ओर से की जा ही फर्जी शिक्षकों की जांच में खुलासा हुआ था कि कुछ फर्जी शिक्षकों ने आयकर विभाग की पड़ताल के बाद अपना पैन नंबर बदला है।
विभाग ने अब प्रदेश में सभी ऐसे शिक्षकों का ब्यौरा जुटाना शुरू किया है, जिन्होंने नियुक्ति के बाद पैन नंबर बदला है।
उनके पुराने पैन नंबर और नए पैन नंबर से पता लगाया जाएगा कि पहले जिस पैन नंबर से अपना रिटर्न दाखिल कर रहे थे वह वास्तव में किसका है।

Make Easy & Extra $ 450 / Mo For Free? Join a few amazing platforms

इसी प्रकार विभाग ने अब मानव संपदा पोर्टल पर भी शिक्षकों का डाटा 30 जून तक स्व सत्यापित कराया जा रहा है।
30 जून तक सभी शिक्षकों का डाटा मिलने के बाद विभाग द्वारा शिक्षकों से आधार नंबर का सत्यापन कराया जाएगा। इसके बाद विभाग द्वारा तैयार कराए जा रहे सॉफ्टवेयर की मदद से एक ही नाम, एक ही आधार नंबर और पैन नंबर वाले शिक्षकों का पता लगाया जाएगा, उनमें से सही शिक्षक की पड़ताल के बाद फर्जी शिक्षकों के खिलाफ कानूनी और कार्रवाई भी की जाएगी।

Top 6 Online Small and Easy Jobs That Pay Daily or Weekly

उल्लेखनीय है कि शासन की ओर से भी सभी परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों के दस्तावेज की जांच के लिए हर जिले में अपर जिला मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में जांच कमेटी गठित की गई है। जिलाधिकारियों को जल्द जांच पूरी कराने के निर्देश दिए गए हैं।

Comments

Popular posts from this blog

नेशनल एल्युमिनियम कंपनी लिमिटेड (नालको) में 120 ग्रेज्युएट इंजीनियर पदों के लिए भर्तियाँ, सीघ्र करें आवेदन

241 लेक्चरर, टेक्निशियन असिस्टेंट और लाइब्रेरियन सहित अन्य कई पदों के लिए भर्तियाँ, 20 मार्च 2020 तक करें आवेदन

पुलिस में नौकरी करने का मौका ; आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर, 2017

69000 शिक्षक भर्ती : आवेदन में संशोधन की मांग नामजूर, आवेदन के अब केवल चार दिन शेष

शिक्षकों की भर्ती में आरक्षण मामला : अब आईआईएम ने शिक्षकों की भर्ती में आरक्षण की छूट मांगी

NIOS DELEd पर केंद्र सरकार का फैसला, एनआईओएस से डीएलएड करने वाले बन सकेंगे शिक्षक

29334 गणित-विज्ञान शिक्षक भर्ती के लिए इग्नू से बीएड वाले भी पात्र ; बेसिक शिक्षा अधिकारी देंगे नियुक्ति पत्र

68,500 यूपी शिक्षक भर्ती मामला : अब कॉपी गलत जांचने वाले शिक्षकों पर होगी जल्द कार्रवाई, अजब-गजब तरीके से भी बढ़े नंबर