प्राथमिक स्कूलों की वार्षिक परीक्षा ; एसएमसी के सदस्यों की देखरेख में कराने का निर्देश

       शिक्षा विभाग के सचिव आशीष कुमार गोयल ने परिषदीय प्राथमिक स्कूलों की वार्षिक परीक्षा विद्यालय प्रबंध समिति (एसएमसी) के सदस्यों की देखरेख में कराने का निर्देश दिया है।
       उन्होंने एसएमसी के सदस्यों को क्लासरूम में परीक्षाओं के निरीक्षण के लिए अधिकृत करने का निर्देश भी दिया है। परिषदीय स्कूलों की परीक्षाएं 14 से 21 मार्च तक होंगी।
       वार्षिक परीक्षा के सिलसिले में बेसिक शिक्षा निदेशक को भेजे गए सकरुलर में उन्होंने परीक्षाओं के प्रश्नपत्र जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में प्राचार्य की निगरानी में रखने की हिदायत दी है।
        परीक्षा शुरू होने से तीन दिन पहले जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी को उनके क्षेत्र में स्थित सभी प्राथमिक स्कूलों के लिए प्रश्न पत्रों के सीलबंद पैकेट उपलब्ध कराएंगे।
        खंड शिक्षा अधिकारी प्रश्न पत्रों को अपनी निगरानी में रखेंगे। खंड शिक्षा अधिकारी परीक्षा शुरू होने के दो दिन पहले प्रश्न पत्रों के सीलबंद पैकेट स्कूलों की संख्या के अनुसार केंद्रीय (संकुल) विद्यालय के प्रधानाध्यापक को मुहैया कराएंगे जो उन्हें अपनी निगरानी में रखेंगे।
        संकुल विद्यालय के प्रधानाध्यापक परीक्षा की तारीख की सुबह इम्तिहान शुरू होने से कम से कम एक घंटा पहले स्कूल के प्रधानाध्यापक को प्रश्न पत्र का सीलबंद पैकेट उपलब्ध कराएंगे। सभी स्कूलों के प्रधानाध्यापक सीलबंद पैकेट को स्कूल के एक शिक्षक और एसएमसी के दो सदस्यों के सामने खोलेंगे।
         पैकेट खोलने की तारीख और समय सहित उनके हस्ताक्षर कराएंगे, ताकि किसी भी हेरफेर की आशंका न रहे। स्कूल में परीक्षा आयोजित करने के लिए प्रधानाध्यापक और एक सहायक अध्यापक संबंधित स्कूल के होंगे और जरूरत के मुताबिक अन्य अध्यापकों की ड्यूटी आसपास के दूसरे विद्यालयों में लगायी जाएगी।
         खंड शिक्षा अधिकारी प्रत्येक स्कूल के अध्यापकों को चिन्हित कर उनकी विद्यालयवार परीक्षा ड्यूटी लगाएंगे। परीक्षा की निगरानी के लिए जिलाधिकारी बेसिक शिक्षा व अन्य विभागों के अधिकारियों के सचल दस्ते बनाएंगे और उनके लिए वाहन की व्यवस्था करेंगे।


Keywords ; teachers, tet,basic school exam,up govt

Comments

Popular posts from this blog

69 हजार शिक्षक भर्ती Answer Key : आज जारी होगी उत्तरमाला, अगले सप्ताह जारी हो सकता है रिजल्ट

केंद्रीय रेशम बोर्ड, वस्त्र मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा कई विभिन्न पदों पर भर्तियाँ, 17 जुलाई, 2020 तक करें आवेदन

भारतीय आयुध निर्माणी बोर्ड में 6060 पदों पर भर्तियां, 9 फरवरी 2020 तक करें आवेदन

शिक्षामित्र समायोजन मामले में सुप्रीमकोर्ट का आदेश अंतरिम राहत मात्र ; अभी और लंबी खिंचेगी कानूनी लड़ाई

शिक्षामित्रों को टीईटी से छूट के लिए एनसीटीई को भेजा पत्र : मामला केंद्र के अधीन

प्रतियोगियों में किस कदर अविश्वास ; आयोग पर चल रहे 3116 मुकदमे

आर्मी भर्ती रैली 2020 : 8वीं पास युवाओं के लिए भारतीय सेना में नौकरी का अवसर, ऑनलाइन करें आवेदन

शिक्षक पात्रता परीक्षा ; लागू होगा समान पाठ्यक्रम, एनसीटीई ने खराब नतीजों को देखते हुये सुधार की दिशा में उठाया कदम

उत्तर प्रदेश डाक सर्कल ग्रामीण डाक सेवक का परिणाम जारी, यहाँ करें चेक