नए ठिकानों पर नए अंदाज में दलील ; युवाओं ने सूबे के मुखिया एवं बड़े अफसरों की ओर किया रुख, नवंबर में यूपीटीईटी 2011 की वैधता खत्म

             शिक्षक बनने की आस संजोए युवाओं का विश्वास अब डगमगाने लगा है। इसकी वजह शिक्षा विभाग के अफसर लगातार उनकी अनसुनी कर रहे हैं, यहां तक कि न्यायालय के निर्देश पर नियुक्ति नहीं दी जा रही है।
              ऐसे में युवाओं ने सूबे के मुखिया एवं बड़े अफसरों की ओर रुख किया है। नए ठिकानों पर युवा नए अंदाज में दलील दे रहे हैं। खास बात यह है कि ‘ऊपर’ से निर्देश होने पर विभागीय अफसर चौकन्ने भी हुए हैं।
            बेसिक शिक्षा परिषद के प्रदेश भर के अधिकांश स्कूलों में पद रिक्त हैं। इसका असर पठन-पाठन पर पड़ रहा है, जबकि बड़ी संख्या में शिक्षक बनने की अर्हता रखने वाले युवा नियुक्ति के लिए भटक रहे हैं। प्राथमिक विद्यालयों में 15 हजार सहायक अध्यापकों की भर्ती की प्रक्रिया शुरू हुए सवा साल बीत रहा है अब तक काउंसिलिंग पूरी नहीं हो सकी है।
           वहीं 72825 शिक्षकों की भर्ती में जिलों के कटऑफ से अधिक अंक पाने वाले 12091 अभ्यर्थी सुप्रीम कोर्ट का आदेश लेकर दो महीने से शिक्षा निदेशालय में आंदोलन कर रहे हैं। ऐसे ही 1100 याचियों की भर्ती पूरी होने का अभी इंतजार है। आंदोलन व प्रदर्शन से भी जब अफसर नहीं डिगे तो युवाओं ने अब बड़े अफसर व हुक्मरानों तक पहुंच बनाई है।
             युवाओं ने पिछले दिनों मुख्यमंत्री दफ्तर में दस्तक देकर कहा कि योग्यता होने के बावजूद उन्हें शिक्षक के रूप में नियुक्ति नहीं मिल रही है। यह भी कहा गया कि अधिकांश युवाओं ने शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) 2011 उत्तीर्ण किया है उस अंकपत्र की वैधता 13 नवंबर 2016 तक है।
            ज्ञात हो कि टीईटी अंकपत्र की वैधता जारी तारीख से पांच वर्ष के लिए होती है। यदि इस अवधि तक नियुक्ति न मिली तो उन्हें फिर से इम्तिहान देने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।



Keywords ; teachers,TET,recruitment,upgovt

Comments

Popular posts from this blog

मिड डे मील के रसोइयों का मानदेय होगा दोगुना ; राज्य सरकार ने मानदेय एक हजार रुपये से बढ़ा कर 2 हजार रुपए करने का प्रस्ताव केन्द्र को भेजा

शिक्षामित्रों ने टीईटी-15 के लिए कसी कमर ; शिक्षामित्र संघ ने सभी जिला एवं मंडल अध्यक्ष को लिखी चिळी

बैंक में पीओ की निकली 330 वैकेंसी, जल्दी करें आवेदन ; अंतिम तिथि 27 सितंबर 2018

15,000 सहायक अध्यापकों की भर्ती ; मंगलवार से प्रकाशित होंगे काउंसलिंग के विज्ञापन, पहली काउंसलिंग 26 अक्तूबर व दूसरी 6 नवंबर को

jobs for 13 posts of DSP in NIA

नेशनल एल्युमिनियम कंपनी लिमिटेड (नालको) में 120 ग्रेज्युएट इंजीनियर पदों के लिए भर्तियाँ, सीघ्र करें आवेदन

आर्मी भर्ती रैली 2020 : 8वीं पास युवाओं के लिए भारतीय सेना में नौकरी का अवसर, ऑनलाइन करें आवेदन

जल्द ही करोड़ों की सैलरी वाली नौकरियों की बहार ; 1500 से ज्यादा नौकरियां

प्रसार भारती में उत्पादन सहायक और संवाददाता सहित 89 पदों पर भर्तियाँ, अंतिम तिथि 12 जुलाई, 2019

UPSSSC pre exam के 672 पदों की भर्ती, परीक्षा प्री के लिए एडमिट कार्ड जारी upsssc.gov.in से निकाले