बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में अब आगामी एक जुलाई से सेमेस्टर प्रणाली के अनुसार ही पढ़ाई

           बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में अब आगामी एक जुलाई से सेमेस्टर प्रणाली के अनुसार ही पढ़ाई कराई जाएगी। पहली बार शुरू हो रही इस नई व्यवस्था के तहत किस माह में कौन-कौन से पाठ पढ़ाए जाएंगे, इसका भी विभाजन कर दिया गया है। पूरे साल में चार बार बच्चों का मूल्यांकन भी किया जाएगा। जिसमें बच्चों और अभिभावकों को गुरुजी का मूल्यांकन करने का मौका भी दिया जाएगा।
              दरअसल, परिषदीय विद्यालयों में कक्षा एक से आठ तक करीब दो करोड़ बच्चे पढ़ते हैं। इन बच्चों के साथ-साथ राजकीय, सहायता प्राप्त एवं मरदसों आदि में कक्षा आठ तक के सभी बच्चों को भी निशुल्क किताबें मुहैया कराई जाती हैं। एक जुलाई से शुरू होने वाले शैक्षिक सत्र में पढ़ाई की गुणवत्ता पर खास जोर दिया गया है। इसके लिए विभाग ने सेमेस्टर प्रणाली को लागू कर दिया है।
              अब साल में चार बार बच्चों का मूल्यांकन होगा। अगस्त, अक्टूबर, दिसम्बर और मार्च के महीनों में मूल्यांकन किया जाएगा। बच्चों को किस महीने में कितने-कितने पाठ पढ़ाए जाने हैं, यह सब किताबों की शुरुआत में ही लिखा होगा। इसके लिए बाकायदा चार पन्ने अतिरिक्त जोड़े जा रहे हैं।
               इस बार पाठ्यक्रम का पूरा सिलेबस हर महीने के हिसाब से विभाजित कर दिया गया है, जिससे शिक्षकों को यह पता होगा कि उन्हें किस महीने क्या पढ़ाना है और बच्चे भी अपनी तैयारी अच्छे से कर सकेंगे। पूरे वर्ष का विभाजित पाठ्यक्रम किताब में उपलब्ध कराया जा रहा है, वर्ष में चार बार बच्चों का मूल्यांकन भी किया जाएगा। इन बदलावों से बच्चों के प्रदर्शन को लगातार परखने का मौका मिल सकेगा। - अमरेंद्र सिंह, पाठ्य पुस्तक अधिकारी


Keywords : teachers,students,basic school,upgovt

Comments

Popular posts from this blog

आईआईसीटी भर्ती2018 ; टेक्निशियन के पदों पर आवेदन

शिक्षामित्रों के शिक्षक पद पर समायोजन में टीईटी का प्रतिबंध अनुचित ; शिक्षामित्रों का ज्वलंत प्रकरण पर विशेष समीक्षा

पीएचडी (ग्रेड-बी) फॉर रिसर्च पोजिशन के 14 पदों पर आवेदन ; अंतिम तारीख 30 नवंबर 2018

शिक्षामित्र समायोजन मामला : नियमित बीटीसी करने वाले भी नहीं बन सके शिक्षक, अयोग्य की भीड़ में पिस गए योग्य

"उ ०प्र० की बेसिक शिक्षा का गिरता स्तर" ; शिक्षक का एक जबाव

सैनिक स्कूल में टीजीटी, एलडीसी, यूडीसी सहित अनेक पदों पर भर्तियाँ, 29 फरवरी 2020 तक करें आवेदन

79 हजार शिक्षकों की भर्ती अधर में ; 15वां संशोधन हाईकोर्ट से निरस्त होने के कारण सपा सरकार में एकेडमिक रिकार्ड के आधार पर नियुक्ति पाने वाले शिक्षकों की सांस अटकी

BSF sub-inspector and head constable, invites applications for a total of 230 vacant positions

संघ लोक सेवा आयोग में 796 पदों पर भर्तियां, स्नातक पास वाले करें आवेदन 03 मार्च, 2020 तक