असिस्टेंट ऑपरेटर समेत 2050 पदों पर भर्तियां : करें ऑनलाइन आवेदन

               बिहार स्टेट पावर (होल्डिंग) कंपनी लिमिटेड (बीएसपीएचसीएल) ने विभिन्न श्रेणी में 2050 पदों पर भर्तियों के लिए आवेदन मांगे हैं। इसके तहत असिस्टेंट ऑपरेटर, स्विच बोर्ड ऑपरेटर-II, जूनियर लाइन मैन और टेक्निशियन ग्रेड- IV के पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

                 कंपनी ने इन पदों पर आवेदन अपनी सहायक कंपनियों एमबीपीडीसीएल, एसबीपीडीसीएल और बीएसपीटीसीएल के लिए मंगाए हैं। उम्मीदवारों को आवेदन ऑनलाइन करना है। 

                ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 08 अक्टूबर 2018 है। हर तरह के आरक्षण और आयु सीमा में छूट का लाभ बिहार राज्य के मूलनिवासियों को प्राप्त होगा। 
  
               अन्य राज्यों के उम्मीदवार अनारक्षित श्रेणी में आवेदन करने के योग्य होंगे। रिक्त पदों, योग्यता और आवेदन से संबंधित अधिक जानकारी इस प्रकार है : 

असिस्टेंट ऑपरेटर, पद : 300 (अनारक्षित- 99)

स्विच बोर्ड ऑपरेटर ग्रेड-II, पद : 1000 (अनारक्षित- 330)

जूनियर लाइनमैन, पद : 500 (अनारक्षित- 165)

टेक्निशियन ग्रेड-IV, पद : 250 (अनारक्षित- 82)

शैक्षणिक योग्यता (उपरोक्त सभी पद) : 
- मान्यता प्राप्त स्कूल/बोर्ड से दसवीं अथवा समकक्ष परीक्षा पास होना चाहिए। 
- इसके साथ ही नेशनल काउंसिल फॉर वोकेशनल ट्रेनिंग (एनसीवीटी)/स्टेट काउंसिल फॉर वोकेशनल ट्रेनिंग (एससीवीटी) से मान्यता प्राप्त संस्थान से इलेक्ट्रिशियन ट्रेड में आईटीआई का सर्टिफिकेट प्राप्त होना चाहिए। 

वेतनमान (उपरोक्त सभी पद) : 9,200 से 15,500 रुपये प्रतिमाह। 

उम्र सीमा (उपरोक्त सभी पद) : 
- न्यूनतम  18 और अधिकतम 37 साल। 
- सामान्य श्रेणी की महिलाओं के लिए अधिकतम उम्र सीमा 40 साल है।
- सभी तरह के आरक्षण में छूट का लाभ केवल बिहार के मूल निवासियों को मिलेगा।
- महिलाओं के लिए भी बिहार सरकार के मुताबिक इन पदों पर नियुक्तियों में आरक्षण हासिल है।
- आरक्षण से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए संस्थान की वेबसाइट देखें।

आवेदन शुल्क
- 1000 रुपये सामान्य, बीसी एवं ईबीसी उम्मीदवारों के लिए। 
- एससी/एसटी/दिव्यांग और बिहार के मूल निवासी उम्मीदवारों के लिए 250 रुपये।
- शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन करना है। 
- किसी और माध्यम से शुल्क का भुगतान स्वीकार नहीं किया जाएगा।

चयन प्रक्रिया : 
- उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) में प्राप्त अंक के आधार पर होगा।
- सीबीटी के बाद उम्मीदवारों के प्रमाण पत्रों की जांच की जाएगी।
- सीबीटी और प्रमाण पत्रों की जांच के बाद मेरिट लिस्ट तैयार होगी।
- सीबीटी में पास होने के लिए सामान्य उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम निर्धारित अंक 40 फीसदी, 36.5 फीसदी बीसी के लिए, 34 फीसदी ईबीसी के लिए और एससी, एसटी एवं महिला उम्मीदवारों के लिए 32 फीसदी है।

आवेदन प्रक्रिया
- सबसे पहले संस्थान की वेबसाइट (www.bsphcl.bih.nic.in) पर लॉगइन करें।
- होमपेज खुलने पर यहां  Online Applications are invited for the post of Assistant Operator/Switch Board Operator-II/ Junior Line Man/Technician GR-IV लिंक दिखाई देगा। 
- इस लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद एक अलग पेज खुल जाएगा जहां रजिस्टर नाऊ और लॉग इन का विकल्प होगा।
- ऑनलाइन आवेदन के लिए सबसे पहले संस्थान की वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करना होगा।
- रजिस्ट्रेशन के लिए मान्य ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर होना चाहिए।
- रजिस्ट्रेशन के बाद यूजर आईडी और पासवर्ड जनरेट होगा।
- यूजर आईडी और पासवर्ड के जरिये ऑनलाइन फॉर्म खोलकर दिए गए निर्देश के अनुसार भरना है।
- सबसे पहले पर्सनल डिटेल और इसके बाद एजुकेशनल क्वालिफिकेशन भरना है।
- इसके बाद शुल्क का भुगतान ऑनलाइन करना है।
- इसके बाद जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी भी अपलोड करनी है।
- सभी जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करने के बाद ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच जाएगी।
- ऑनलाइन आवेदन को सबमिट टैब दबाने के पहले पूरी तरह पढ़ लें और गलतियों को ठीक कर लें।
- सबमिट बटन दबाने के बाद आवेदन पत्र में किसी भी गलती को ठीक नहीं किया जा सकता है।
- अंतिम रूप से सबमिट आवेदन का प्रिंट निकालकर भविष्य में उपयोग के लिए रख लें।

महत्वपूर्ण तिथि : 
ऑनलाइन आवेदन स्वीकार करने की अंतिम तिथि : 08 अक्टूबर 2018 

अधिक जानकारी यहां

वेबसाइट : www.bsphcl.bih.nic.in











                Sabhar. hindustan.com
Keywords - jobs,govtjobs,onlinejobs,bsphcl

Comments

Popular posts from this blog

शिक्षामित्रों की कैविएट मंजूर ; सुनवाई 8 जनवरी को होगी

मिड डे मील के रसोइयों का मानदेय होगा दोगुना ; राज्य सरकार ने मानदेय एक हजार रुपये से बढ़ा कर 2 हजार रुपए करने का प्रस्ताव केन्द्र को भेजा

यूपी के युवाओं की रकम नौकरी के आवेदनों में डम्प ; यूपी सरकार ने बेरोजगारों को लगाया 3 अरब रुपये का चूना

शिक्षामित्र एवं टीईटी भर्ती मामला ; सुनवाई 7 को

शिक्षामित्रों का धरना 5 अप्रैल से ; असमायोजित शिक्षामित्र हुए आंदोलित

10वीं पास के लिए SSC NR में सुनहरा मौका, 60 हजार सैलरी APPLY SOON

शिक्षामित्र समायोजन का एक प्रमुख संरक्षक और सुरक्षा कवच ; संविधान का अनुच्छेद 21

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) में DEO, Database Administrator और GIS Application Developer के पदों पर भर्तियाँ, 10 जनवरी 2020 तक करें आवेदन

Apply for 165 Intelligence Officer and Other Posts

Age changes in enroll 15,000 assistant teachers and application to include VBTC candidates from 20 August 2015