नेशनल हाउसिंग बैंक (एनएचबी) में मैनेजर (क्रेडिट ऑडिट) और डीएम के पदों पर भर्तियाँ, करें आवेदन 17 जनवरी 2020

नेशनल हाउसिंग बैंक (एनएचबी), नई दिल्ली ने मैनेजर (क्रेडिट ऑडिट) और डीएम के पदों पर नियुक्तियां करने के लिए आवेदन मांगे हैं।
 इसके तहत कुल छह पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इन पदों पर नियमित आधार पर नियुक्तियां होंगी।
इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों को इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
आवेदन करने की अंतिम 17 जनवरी 2020 है।

Legitimate Top Easy ways to make some a second income while on the go

पद, योग्यता और आवेदन से जुड़ी अन्य सभी जानकारियां इस प्रकार हैं :
मैनेजर (क्रेडिट ऑडिट), पद : 02
योग्यता : मान्यता प्राप्त संस्थान से सीए/सीएमए/सीडब्ल्यूए परीक्षा पास हो। इसके साथ उम्मीदवारों को संबंधित कार्यक्षेत्र में न्यूनतम तीन वर्ष का अनुभव होना चाहिए।
वेतनमान : 42,020 से 51,490 रुपये।
आयु सीमा : अधिकतम 35 वर्ष।
डीएम , पद : 07 (अनारक्षित : 03)
योग्यता : मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में बैचलर डिग्री प्राप्त होनी चाहिए।
- फाइनेंस विषय में एमबीए डिग्री धारकों को वरीयता दी जाएगी।

How to make Career in Finance? Know Course, Job, Salary and all about

वेतनमान : 31,705 से 45,490 रुपये।
आयु सीमा : अधिकतम 35 वर्ष।
- अधिकतम आयु सीमा में एससी/ एसटी आवेदकों को पांच वर्ष, ओबीसी को तीन वर्ष और दिव्यांगों को दस वर्ष की छूट होगी।
चयन प्रक्रिया
शॉर्टलिस्ट किए गए आवेदनों में योग्य उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा।
आवेदन शुल्क
- 600 रुपये। एससी/ एसटी/ दिव्यांगों के लिए 100 रुपये।
- शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड/ क्रेडिट कार्ड/ नेटबैंकिं से किया जा सकता है।

Front office course ; Best career option after 12th pass

आवेदन प्रक्रिया
- वेबसाइट (www.nhb.org.in) पर लॉगइन करें। यहां होमपेज पर दाईं ओर मैन्यू सेक्शन में जाएं।
- इसमें OPPORTUNITIES@NHB लिंक नजर आएगा। इस पर क्लिक करें।
- इसके बाद नया वेबपेज खुलेगा। यहां मौजूद करंट वेकेंसी लिंक पर क्लिक करें।
- अब खुलने वाले नए वेबपेज पर Recruitment of Officers in Scale II, III, V and VI...लिंक पर क्लिक करें।
- ऐसा करने पर एक नया वेबपेज खुल जाएगा। यहां नीचे की ओर विज्ञापन शीर्षक Detailed advertisement for the Recruitment of Officers in Scale II, III, V and VI लिंक पर क्लिक करें।
- इस तरह पद से संबंधित विज्ञापन खुल जाएगा। इसमें दी गई जानकारियां ध्यान से पढ़ें और अपनी योग्यता जांच लें।
- फिर एडवर्टाइजमेंट लिंक के नीचे मौजूद क्लिक हियर टू अप्लाई ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करें।
- ऐसा करने पर नया यूआरएल खुलेगा। यहां ‘क्लिक हियर फॉर न्यू रजिस्ट्रेशन’ टैब पर क्लिक करें।
- इसके बाद एक विंडो खुलेगी। इसमें दिए गए दिशा-निर्देशों को ध्यान से पढ़ें। फिर ‘कंटिन्यू’ बटन पर क्लिक करें।
- फिर आवेदन फॉर्म खुल जाएगा। इसके बाद मांगी गई बेसिक जानकारियां दर्ज कर ‘सेव एंड नेक्स्ट’ बटन पर क्लिक करें।

How to earn money through prizeRebel.com?

- अब आपके ई-मेल पर रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड प्राप्त होगा। इसे अपने पास नोट कर लें।
- फिर अपनी पासपोर्ट साइज फोटो (20 से 50 केबी) और सिग्नेचर (10 से 20 केबी) स्कैन करके अपलोड करें। फिर ‘सेव एंड नेक्स्ट’ बटन पर क्लिक करें।
- इसके बाद अन्य दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड करें। फिर पूर्णरूप से भरे गए आवेदन को जांचने के लिए ‘प्रीव्यू’ टैब पर क्लिक करें।
- इस तरह भरा हुआ आवेदन प्रदर्शित हो जाएगा। यदि कोई सुधार करना है तो ‘एडिट’ बटन पर क्लिक करें।
- अगर सभी जानकारियां सही हैं तो ‘फाइनल सब्मिट’ बटन पर क्लिक करें।
- इसके बाद अपनी श्रेणी के अनुसार शुल्क का भुगतान करें।
- फिर ऑटोजेनरेटेड फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें।

Top 10 + Sites that Get Paid to read books and write reviews

खास तारीखें
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तारीख : 17 जनवरी 2020
अधिक जानकारी यहां देखें-
वेबसाइट : www.nhb.org.in

Comments

Popular posts from this blog

यूपीटीईटी-2019 अब जनवरी के अंत या फरवरी के पहले सप्ताह में, अंतर्जनपदीय तबादलों के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू

AAI कार्गो में MTS के 269 पदों पर भर्तियाँ, 10वीं पास के लिए नौकरी का सुनहरा मौका 09 दिसंबर 2019 तक करें आवेदन

कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) में टीचिंग फैकल्टी पदों पर भर्तियाँ, चयन वॉक-इन-इंटरव्यू से

जवाहर नवोदय विद्यालय समिति (NVS) के पीजीटी भर्ती परीक्षा के परिणाम जारी, यहाँ देखें लिंक

DSSSB भर्ती 2019 ; प्राइमरी टीचर परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी, यहाँ देखें

29334 सहायक अध्यापकों की भर्ती ; चयनित प्रोफेशनल डिग्रीधारी सालों से दे रहे हैं अपनी योग्यता की अग्निपरीक्षा, बेवजह के विवाद से तनाव में विज्ञान-गणित के शिक्षक

प्राथमिक विद्यालयों पर किए जा रहे प्रयोगों पर : योगी जी आपके लिए पाती….

उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड में भर्तियाँ, 06 मई, 2020 तक करें आवेदन

हेल्थ एंड फैमिली वेलफेयर डिपार्टमेंट के तहत 7615 पदों पर रिक्तियां घोषित ; अंतिम तिथि 26 सितंबर 2018

Jobs in Directorate of Training and Employment for 2498 posts