हेल्थ एंड फैमिली वेलफेयर डिपार्टमेंट के तहत 7615 पदों पर रिक्तियां घोषित ; अंतिम तिथि 26 सितंबर 2018

                पश्चिम बंगाल हेल्थ रिक्रूटमेंट बोर्ड ने हेल्थ एंड फैमिली वेलफेयर डिपार्टमेंट के तहत 7615 पदों पर रिक्तियां घोषित की हैं। इनमें 6966 नई वेकेंसी और 649 बैकलॉग वेकेंसी शामिल है। इसके तहत स्टाफ नर्स ग्रेड-II के पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

                  इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन स्वीकार करने की अंतिम तिथि 26 सितंबर 2018 है। सभी तरह के आरक्षण लाभ सिर्फ राज्य के मूल निवासियों को मिलेगा। अन्य राज्यों के उम्मीदवार अनारक्षित श्रेणी में आवेदन कर सकते हैं। रिक्त पदों, योग्यता और आवेदन समेत अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां इस प्रकार हैं : 

नई वेकेंसी
स्टाफ नर्स ग्रेड-II, कुल पद : 7615 (अनारक्षित 4271)
योग्यता के आधार पर रिक्त पद :
जीएनएम, कुल पद : 4529 (अनारक्षित 2355)
बेसिक बीएससी नर्सिंग, कुल पद : 2299 (अनारक्षित 1195)
पोस्ट बीएससी नर्सिंग, कुल पद : 138 (अनारक्षित 72)
 बैकलॉग वेकेंसी
 
स्टाफ नर्स ग्रेड-II, कुल पद :649
जीएनएम, कुल पद : 471
बीएससी नर्सिंग, कुल पद : 82
पोस्ट बीएससी नर्सिंग, कुल पद : 96

योग्यता : (उपरोक्त सभी पदों के लिए)
-इंडियन नर्सिंग काउंसिल और राज्य नर्सिंग काउंसिल से मान्यता प्राप्त नर्सिंग कॉलेज से जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी/बेसिक बीएससी (नर्सिंग)/ पोस्ट बेसिक बीएससी (नर्सिंग) की डिग्री होनी चाहिए।
-पश्चिम बंगाल नर्सिंग काउंसिल में फिमेल/मेल नर्स मिडवाइफरी के रूप में रजिस्टर्ड होना चाहिए।
-सितंबर 2018 में नर्सिंग कोर्स पास करने वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं और उन्हें ज्वाइनिंग के समय रजिस्ट्रेशन का प्रमाण पत्र देना होगा।
-बांग्ला और नेपाली लिखने और बोलने की जानकारी होनी चाहिए।

वेतनमान : 
7,100 से 37,600 रुपये (ग्रेड-पे 3600 रुपये)।

चयन प्रक्रिया : 
उम्मीदवारों का चयन योग्यता के आधार पर किया जाएगा। 

आयु सीमा : 
-न्यूनतम 18 और अधिकतम 39 वर्ष।
 -आयु की गणना 01 जनवरी 2018 के आधार पर की जाएगी।
-आयु सीमा में छूट का लाभ सरकार के नियमानुसार मिलेगा।

आवेदन शुल्क : 
-सामान्य एवं ओबीसी उम्मीदवारों के लिए 210 रुपये।
-शुल्क का भुगतान गवर्नमेंट रिसीप्ट पोर्टल सिस्टम के जरिए ऑनलाइन करना होगा।
-एससी,एसटी एवं दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए कोई शुल्क देय नहीं है।

नोटिफिकेशन यहां देखें : 
- नोटिफिकेशन देखने के लिए उम्मीदवारों को विभाग की वेबसाइट www.wbhrb.in पर लॉगइन करना होगा। 
- होमपेज खुलने पर रिक्रूटमेंट सेक्शन में एडवरटाइजमेंट ऑप्शन को क्लिक करना होगा। 
- क्लिक करते ही नया वेबपेज खुल जाएगा। इस पेज पर दिखाई दे रहे रिक्रूटमेंट टू दि पोस्ट ऑफ स्टॉफ नसर् ग्रेड-II (Advt.No. R/SN/53 (1)/2018) लिंक पर क्लिक करना होगा। 
- ऐसा करने पर रिक्तियों से संबंधित विभाग द्वारा जारी किया गया विस्तृत विज्ञापन आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगा। 
- इस विज्ञापन को अच्छी तरह से पढ़ें और पद के अनुसार अपनी योग्यता की जांच कर लें। 

आवेदन प्रक्रिया : 
- इच्छुक उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन करने के लिए विभाग की वेबसाइट www.wbhrb.in पर लॉगइन करना होगा। 
- होमपेज खुलने पर रिक्रूटमेंट सेक्शन में ऑनलाइन एप्लीकेशन ऑप्शन को क्लिक करना होगा। 
- क्लिक करने पर एक नया वेबपेज खुलेगा। इस पेज पर दिखाई दे रहे रिक्रूटमेंट टू दि पोस्ट ऑफ स्टॉफ नसर् ग्रेड-II (Advt.No. R/SN/53 (1)/2018) लिंक पर क्लिक करना होगा। 
- ऐसा करने पर नया पेज खुलेगा। नये पेज पर बॉक्स में दिखाई दे रहे रिक्रूटमेंट टू दि पोस्ट ऑफ स्टॉफ नसर् ग्रेड-II (Advt.No. R/SN/53 (1)/2018) न्यू लिंक को क्लिक करें। 
- क्लिक करने पर खुलने वाले नये पेज पर अप्लाई नाउ ऑप्शन को क्लिक करना होगा। 
- अब नये पेज पर मांगी गई जानकारियों को दर्ज कीजिए और सब्मिट ऑप्शन पर क्लिक करें। 
- ऐसा करने पर आपका रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड जनरेट हो जाएगा। 
-अब पुन: वेबपेज पर वापस आएं और रजिस्टर्ड कैंडिडेट लॉगइन ऑप्शन को क्लिक करें। 
- अब अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से लॉगइन करनें। 
- लॉगइन करते ही नया पेज खुलेगा। यहां पर मेक पेमेंट ऑप्शन को क्लिक करना होगा। 
- ऐसा करने पर नये पेज खुलेगा। यहां पर 'पे फी ऑनलाइन' ऑप्शन पर क्लिक करें। अब दिए गए निर्देशों के अनुसार आवेदन खुल्क का भगुतान करें। 
- आवेदन शुल्क का भुगतान करने के बाद ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को पूरा करें।
-ऑनलाइन आवेदन में संबंधित योग्यता का सर्टिफिकेट भी अपलोड करना है।
-जन्म प्रमाण पत्र के लिए माध्यमिक का प्रमाणपत्र अपलोड करना है।

महत्वपूर्ण तिथि : 
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 26 सितंबर 2018

अधिक जानकारी यहां : 
वेबसाइट : www.wbhrb.in
फोन : 23570085















                   Sabhar Hindustan.com
Keywords - jobs, govt jobs, onlinejobs,home home

Comments

Popular posts from this blog

यूपीटीईटी-2019 अब जनवरी के अंत या फरवरी के पहले सप्ताह में, अंतर्जनपदीय तबादलों के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू

AAI कार्गो में MTS के 269 पदों पर भर्तियाँ, 10वीं पास के लिए नौकरी का सुनहरा मौका 09 दिसंबर 2019 तक करें आवेदन

कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) में टीचिंग फैकल्टी पदों पर भर्तियाँ, चयन वॉक-इन-इंटरव्यू से

जवाहर नवोदय विद्यालय समिति (NVS) के पीजीटी भर्ती परीक्षा के परिणाम जारी, यहाँ देखें लिंक

DSSSB भर्ती 2019 ; प्राइमरी टीचर परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी, यहाँ देखें

29334 सहायक अध्यापकों की भर्ती ; चयनित प्रोफेशनल डिग्रीधारी सालों से दे रहे हैं अपनी योग्यता की अग्निपरीक्षा, बेवजह के विवाद से तनाव में विज्ञान-गणित के शिक्षक

प्राथमिक विद्यालयों पर किए जा रहे प्रयोगों पर : योगी जी आपके लिए पाती….

उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड में भर्तियाँ, 06 मई, 2020 तक करें आवेदन

Jobs in Directorate of Training and Employment for 2498 posts