29334 सहायक अध्यापकों की भर्ती ; चयनित प्रोफेशनल डिग्रीधारी सालों से दे रहे हैं अपनी योग्यता की अग्निपरीक्षा, बेवजह के विवाद से तनाव में विज्ञान-गणित के शिक्षक

परिषदीय उच्च प्राथमिक स्कूलों में विज्ञान व गणित विषय के 29334 सहायक अध्यापकों की भर्ती में चयनित प्रोफेशनल डिग्रीधारी सात सालों से अपनी योग्यता की अग्निपरीक्षा दे रहे हैं।
11 जुलाई 2013 को भर्ती शुरू होने के साथ ही प्रोफेशनल डिग्रीधारकों की योग्यता को लेकर सवाल उठाए जाते रहे।
ये बात अलग है कि ये सारे सवाल अध्यापक सेवा नियमावली 1981 और राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) की गाइडलाइन के विरुद्ध हैं और इनका कोई औचित्य नहीं है।

Online tutor job : know Educational Qualifications, Earnings and all about

हाल ही में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर बेसिक शिक्षा परिषद ने सभी बेसिक शिक्षा अधिकारियों से इन शिक्षकों की शैक्षिक अर्हता का ब्योरा तलब किया है।
यह भी निर्देशित किया है कि शैक्षिक योग्यता में इस बात की जांच करें की उन्होंने स्नातक पाठ्यक्रम में विज्ञान अथवा गणित की पढ़ाई की है या नहीं।
नि:शुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के 2017 में हुए संशोधन के आधार पर कार्यवाही करने को कहा गया है।

Top 11 + Legitimate online jobs that pay you daily or weekly!

मजे की बात है कि 29334 में बीटीसी, बीएड या समकक्ष योग्यता वाले अभ्यर्थियों की नियुक्ति की गई थी। प्रशिक्षण में जिसने जिस माध्यम से प्रवेश लिया था उसे उसी आधार पर विज्ञान वर्ग या कला वर्ग के शिक्षक के रूप में नियुक्ति का अवसर मिला। इनमें से अधिकांश शिक्षक विज्ञान वर्ग के तहत ही प्राथमिक स्कूलों में कार्यरत थे। कुछ की सीधी नियुक्ति 29334 में हो गई। जबकि कुछ अन्य का प्राथमिक से उच्च प्राथमिक विद्यालयों में विज्ञान या गणित शिक्षक के रूप में प्रमोशन भी हो चुका है।
11 जुलाई 2013 के शासनादेश में बीएससी (विज्ञान स्नातक) को भर्ती में अवसर देने की बात थी। लेकिन 23 अगस्त 2013 को इसमें संशोधन करते हुए स्नातक या समकक्ष उपाधि में गणित या विज्ञान विषय पढ़ने वालों को योग्य माना गया था।

Career in Computer Networking: Add Career Strings Here

इनकी नियुक्ति हाईकोर्ट के आदेश पर हुई जिसमें अर्हता का विवाद भी निस्तारित हो गया था। 4 अगस्त 2014 को सरकार की ओर से गठित हाई पावर कमेटी ने भी 3 सितंबर 2014 को प्रोफेशनल डिग्रीधारियों के पक्ष में अपनी रिपोर्ट दी थी। ऐसे में नियुक्ति होने के चार साल बाद अर्हता पर सवाल उठाने का कोई औचित्य नहीं है।

Comments

Popular posts from this blog

SBI क्लर्क सिलेबस 2020 : प्रीलिम्स एंड मेन्स के लिए विस्तृत परीक्षा पैटर्न और सिलेबस

ICMR में जूनियर रिसर्च फेलो (JRF) के 150 पदों पर भर्तियां, 27 मई 2020 तक करें आवेदन

शिक्षा सत्र जुलाई से करने की वकालत ; प्रदेश भर के बेसिक व माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों में एकराय

चेनाब वैली पावर प्रोजेक्ट (CVPP) में अनेक पदों पर भर्तियां, 25 फरवरी 2020 तक करें आवेदन

शिक्षामित्रों का समायोजन मामला ; NCT के लैटर को NCTE का लेटर मान बैठे।

ब्लॉक प्राइमरी एजुकेशन ऑफिसर के 75 पदों पर भर्तियाँ, अब 1 जून 2020 तक करें आवेदन

पुलिस भर्ती परीक्षा ; 6,800 उम्मीदवारों की नियुक्ति का रास्ता साफ

DRDO(रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन) में जूनियर रिसर्च फेलो के पदों के लिए भर्तियाँ, चयन वॉक-इन इंटरव्यू से 5 फरवरी, 2020 को