15 हजार सहायक अध्यापकों की नियुक्ति की प्रक्रिया कुछ आगे बढ़ी ; एनआइसी से मिली सूची, अब पड़ताल जारी

                परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों में 15 हजार सहायक अध्यापकों की नियुक्ति की प्रक्रिया कुछ आगे बढ़ी है। शिक्षा निदेशालय को एनआइसी से आवेदनों की सूची मिल गई है इसका अब जिलेवार परीक्षण होगा। इसके बाद ही यह साफ हो सकेगा कि कितने आवेदन हुए। यह भी माना जा रहा है कि अक्टूबर के पहले सप्ताह में ही काउंसिलिंग कराई जा सकती है।
                 बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में भले ही शिक्षकों का अभाव है, लेकिन आदेश के बाद भी सहायक अध्यापकों की नियुक्ति नहीं हो पा रही है। 15 हजार शिक्षकों की नियुक्ति के लिए दिसंबर 2014 में ही आदेश जारी हुआ, इसके बाद तीन बार अभ्यर्थियों से आवेदन भी लिए जा चुके हैं, लेकिन उसके आगे की प्रक्रिया नहीं बढ़ पा रही है। 15
सितंबर को तीसरी बार आवेदन लेने की अंतिम तारीख थी
उसी के बाद से अभ्यर्थी परिषद पर दबाव बनाए हैं कि काउंसिलिंग शुरू कराई जाए।
                अब राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र उत्तर प्रदेश ने आवेदकों की सूची परिषद कार्यालय को मुहैया करा दी
है।

 Kewards ; Teachers , TET, 15thousands teachers recruitment,btc,

Comments

Popular posts from this blog

आईआईसीटी भर्ती2018 ; टेक्निशियन के पदों पर आवेदन

शिक्षामित्रों के शिक्षक पद पर समायोजन में टीईटी का प्रतिबंध अनुचित ; शिक्षामित्रों का ज्वलंत प्रकरण पर विशेष समीक्षा

पीएचडी (ग्रेड-बी) फॉर रिसर्च पोजिशन के 14 पदों पर आवेदन ; अंतिम तारीख 30 नवंबर 2018

शिक्षामित्र समायोजन मामला : नियमित बीटीसी करने वाले भी नहीं बन सके शिक्षक, अयोग्य की भीड़ में पिस गए योग्य

"उ ०प्र० की बेसिक शिक्षा का गिरता स्तर" ; शिक्षक का एक जबाव

सैनिक स्कूल में टीजीटी, एलडीसी, यूडीसी सहित अनेक पदों पर भर्तियाँ, 29 फरवरी 2020 तक करें आवेदन

79 हजार शिक्षकों की भर्ती अधर में ; 15वां संशोधन हाईकोर्ट से निरस्त होने के कारण सपा सरकार में एकेडमिक रिकार्ड के आधार पर नियुक्ति पाने वाले शिक्षकों की सांस अटकी

BSF sub-inspector and head constable, invites applications for a total of 230 vacant positions

संघ लोक सेवा आयोग में 796 पदों पर भर्तियां, स्नातक पास वाले करें आवेदन 03 मार्च, 2020 तक