महिला चिकित्सा अधिकारी समेत 231 पदों के लिए आवेदन : अंतिम तिथि 04 अक्टूबर 2018
मध्य प्रदेश के शासकीय स्वशासी चिकित्सा महाविद्यालय, छिंदवाड़ा में विभिन्न पदों पर कुल 231 रिक्तियां घोषित की गई हैं। इनमें महिला चिकित्सा अधिकारी, नर्सिंग सिस्टर, इमरजेंसी चिकित्सा अधिकारी, फिजियोथेरेपिस्ट समेत अन्य पद शामिल हैं।
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए डाक के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। डाक से आवेदन स्वीकार होने की अंतिम तिथि 04 अक्टूबर 2018 है।
हर तरह के आरक्षण का लाभ मध्य प्रदेश के मूल निवासियों को प्राप्त होगा। अन्य राज्यों के उम्मीदवार अनारक्षित श्रेणी में आवेदन करने के योग्य होंगे। रिक्त पदों, योग्यता और आवेदन प्रक्रिया समेत अन्य महत्वपूर्ण जानाकारियां इस प्रकार है :
महिला चिकित्सा अधिकारी, पद : 02
आकस्मिक चिकित्सा अधिकारी, पद : 12
योग्यता (उपरोक्त दो पद): एमबीबीएस की डिग्री प्राप्त हो अथवा एमसीआई द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से बैचलर डिग्री प्राप्त होनी चाहिए।
महिला नर्सिंग सिस्टर, पद : 33
योग्यता : मान्यता प्राप्त संस्थान से नर्सिंग में बीएससी/एमएससी/पोस्ट बेसिक बीएससी किया हो। इसके साथ नर्स के रूप में रजिस्ट्रेशन हो और पांच वर्ष का कार्यानुभव होना चाहिए।
महिला स्टाफ नर्स, पद : 64
योग्यता : फिजिक्स, केमेस्ट्री और बायोलॉजी विषय के साथ बारहवीं की परीक्षा पास हो।
- इसके साथ नर्सिंग में बीएससी अथवा जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी का कोर्स किया हो।
- इसके अलावा मध्य प्रदेश नर्सिंग काउंसिल में रजिस्ट्रेशन होना चाहिए।
- इसके साथ नर्सिंग में बीएससी अथवा जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी का कोर्स किया हो।
- इसके अलावा मध्य प्रदेश नर्सिंग काउंसिल में रजिस्ट्रेशन होना चाहिए।
आयु सीमा (उपरोक्त पद): न्यूनतम 25 और अधिकतम 65 वर्ष।
स्पीच थेरेपिस्ट, पद : 01
योग्यता : बारहवीं पास होने के साथ मान्यता प्राप्त संस्थान से स्पीच थेरेपिस्ट टेक्निशियन की डिग्री/डिप्लोमा/प्रमाण पत्र प्राप्त होना चाहिए।
- इसके साथ ही मध्य प्रदेश सह चिकित्सीय परिषद में रजिस्ट्रेशन हो और किसी अस्पताल में एक वर्ष का कार्यानुभव होना चाहिए।
- इसके साथ ही मध्य प्रदेश सह चिकित्सीय परिषद में रजिस्ट्रेशन हो और किसी अस्पताल में एक वर्ष का कार्यानुभव होना चाहिए।
फिजियोथेरेपिस्ट, पद : 01
योग्यता : मान्यता प्राप्त संस्थान से फिजियोथेरेपिस्ट में डिप्लोमा प्राप्त होना चाहिए।
रेडियोग्राफिक टेक्निशियन, पद : 08
योग्यता : बारहवीं की परीक्षा पास होने के साथ रेडियोग्राफिक टेक्निशियन में डिग्री/डिप्लोमा/प्रमाण पत्र प्राप्त होना चाहिए।
- इसके साथ ही मध्य प्रदेश सह चिकित्सीय परिषद में रजिस्ट्रेशन हो और किसी अस्पताल में संबंधित क्षेत्र में कार्य करने का अनुभव होना चाहिए।
- इसके साथ ही मध्य प्रदेश सह चिकित्सीय परिषद में रजिस्ट्रेशन हो और किसी अस्पताल में संबंधित क्षेत्र में कार्य करने का अनुभव होना चाहिए।
डेंटल टेक्निशियन, पद : 02
योग्यता : बारहवीं की परीक्षा पास होने के साथ डेंटल टेक्निशियन में डिग्री/डिप्लोमा/प्रमाण पत्र प्राप्त होना चाहिए।
डार्क रूम असिस्टेंट, पद : 02
योग्यता : फिजिक्स, केमेस्ट्री और बायोलॉजी विषयों के साथ बारहवीं की परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।
टीबी एंड चेस्ट डिसीज हेल्थ विजिटर , पद : 02
योग्यता : किसी भी विषय में बैचलर डिग्री हो और टीबी एंड चेस्ट डिसीज में डिग्री/डिप्लोमा प्राप्त होना चाहिए।
लैब अटेंडेंट, पद : 20
योग्यता : मान्यता प्राप्त स्कूल/बोर्ड से फिजिक्स, केमेस्ट्री और बायोलॉजी विषय के साथ बारहवीं की परीक्षा पास होना चाहिए।
फार्मासिस्ट ग्रेड-1, पद : 02
योग्यता : फिजिक्स, केमेस्ट्री, बायोलॉजी विषय के साथ बारहवीं पास हो और फार्मासिस्ट का डिप्लोमा प्राप्त होना चाहिए।
- इसके साथ ही मध्य प्रदेश फार्मेसी काउंसिल में रजिस्ट्रेशन होना चाहिए।
- इसके साथ ही मध्य प्रदेश फार्मेसी काउंसिल में रजिस्ट्रेशन होना चाहिए।
फार्मासिस्ट ग्रेड-2, पद : 12
योग्यता : बारहवीं के साथ फार्मासिस्ट का डिप्लोमा हो और मध्य प्रदेश फार्मेसी काउंसिल में रजिस्ट्रेशन होना चाहिए।
ड्रेसर ग्रेड-2, पद : 10
योग्यता : बारहवीं की परीक्षा उत्तीर्ण हो और तीन महीने का ड्रेसर का प्रशिक्षण लिया हो।
ईसीजी टेक्निशियन, पद : 02
योग्यता : फिजिक्स, केमेस्ट्री, बायोलॉजी विषय के साथ बारहवीं पास होने के साथ ईसीजी टेक्निशियन का प्रमाण पत्र होना चाहिए।
- इसके साथ ही मध्य प्रदेश सह चिकित्सा परिषद में रजिस्ट्रेशन होना चाहिए।
- इसके साथ ही मध्य प्रदेश सह चिकित्सा परिषद में रजिस्ट्रेशन होना चाहिए।
ऑक्यूपेशनल थेरेपिस्ट, पद : 02
योग्यता : मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी/संस्थान से ऑक्यूपेशनल थेरेपी में डिग्री/डिप्लोमा प्राप्त होना चाहिए।
डिसेक्शन हॉल अटेंडेंट, पद : 04
योग्यता : मान्यता प्राप्त स्कूल/बोर्ड से फिजिक्स, केमेस्ट्री और बायोलॉजी के साथ बारहवीं की परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।
टेक्निशियन असिस्टेंट, पद : 26
योग्यता : फिजिक्स,केमेस्ट्री, बायोलॉजी विषयों के साथ बारहवीं की परीक्षा उत्तीर्ण हो।
टेक्निशियन, पद : 24
योग्यता : बारहवीं पास होने के साथ संबंधित विषय में डिग्री/डिप्लोमा/प्रमाण पत्र प्राप्त हो और मध्य प्रदेश सह चिकित्सीय परिषद में रजिस्ट्रेशन होना चाहिए।
क्लीनिकल साइकोलॉजिस्ट, पद : 01
योग्यता : मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से मनोविज्ञान (साइकोलॉजी) में द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण मास्टर डिग्री होनी चाहिए।
- इसके साथ ही संबंधित क्षेत्र में कम से कम एक वर्ष का कार्यानुभव होना चाहिए।
- इसके साथ ही संबंधित क्षेत्र में कम से कम एक वर्ष का कार्यानुभव होना चाहिए।
रिफेक्शनिस्ट, पद : 01
योग्यता : मान्यता प्राप्त स्कूल/बोर्ड से बारहवीं की परीक्षा पास हो और मध्य प्रदेश सह चिकित्सीय परिषद में रजिस्ट्रेशन होना चाहिए।
- इसके साथ ही मान्यता प्राप्त संस्थान से एक वर्षीय ऑप्टोमेट्रिस्ट का डिप्लोमा कोर्स किया हो।
- इसके साथ ही मान्यता प्राप्त संस्थान से एक वर्षीय ऑप्टोमेट्रिस्ट का डिप्लोमा कोर्स किया हो।
आयु सीमा (उपरोक्त पद): अधिकतम 62 वर्ष।
चयन प्रक्रिया : योग्य उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।
आवेदन प्रक्रिया :
- इच्छुक उम्मीदवारों को सबसे पहले वेबसाइट (www.medicaleducation.mp.gov.in) पर लॉगइन करना होगा।
- होमपेज खुलने पर बाईं तरफ नीचे की ओर एडवर्टाइजमेंट एंड नोटिस सेक्शन में दिख रहे Government Medical College Chhindwara Advertisement for the post of Chikitskiya Paricharika Sah Chikitskiya Dated 24 Sept 2018 लिंक पर क्लिक करें।

- ऐसा करने पर रिक्तियों से संबंधित जारी किया गया विस्तृत विज्ञापन आपकी कम्प्यूटर स्क्रीन पर खुल जाएगा।
- इसे अच्छी तरह से पढ़ें और पदों के अनुसार अपनी योग्यता की जांच कर लें।
- इसके बाद विज्ञापन के साथ संलग्न आवेदन पत्र के प्रारूप का ए4 साइज के पेपर पर एक प्रिंटआउट निकाल लें।
- अब आवेदन पत्र मं मांगी गई जानकारियों को ध्यान से पढ़कर दर्ज करें।
- इसके बाद भरे हुए आवेदन पत्र के साथ मांगे गए प्रमाण पत्रों की सेल्फ अटेस्टेड फोटोकॉपियों को संलग्न करें।
- अब तैयार आवेदन पत्र को एक लिफाफे में डालें और निर्धारित तिथि तक तय पते पर भेज दें।

यहां भेजें आवेदन पत्र :
एनाटामी विभाग, पहली मंजिल शासकीय स्वशासी चिकित्सा महाविद्यालय छिंदवाड़ा, टी.बी सेनिटोरियम के पास जिला छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश, पिन कोड-480001
महत्वपूर्ण तिथि :
डाक से आवेदन स्वीकार होने की अंतिम तिथि : 04 अक्टूबर 2018 (शाम 05.30 बजे तक)
अधिक जानकारी यहां :
वेबसाइट : www.medicaleducation.mp.gov.in
Sabhar hindustan.com
Keywords - jobs,govtjobs,onlinejobs,money
Comments
Post a Comment