असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर की 500 रिक्तियां घोषित : आवेदन केवल ऑनलाइन

              ओडिशा पब्लिक सर्विस कमीशन (ओपीएससी) ने 500 रिक्तियां घोषित की हैं। ये नियुक्तियां ओडिशा सेक्रेटेरिएट सर्विस के तहत असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर के पद पर की जाएंगी। 

                 सभी तरह के आरक्षण का लाभ केवल ओडिशा के मूल निवासियों को मिलेगा। अन्य राज्यों के अभ्यर्थी अनारक्षित श्रेणी में माने जाएंगे।

                  आवेदन केवल ऑनलाइन करना है। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 09 नवंबर 2018 है। पद, योग्यता और आवेदन से संबंधित अन्य जानकारियां इस प्रकार हैं :

असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर, कुल पद : 500 (अनारक्षित 266)
योग्यता

- मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से किसी भी विषय में बैचलर डिग्री प्राप्त की हो।
-उम्मीदवार को कंप्यूटर पर काम करने की अच्छी जानकारी होनी चाहिए।
-उम्मीदवार को उडिया भाषा की जानकारी होनी चाहिए।
सूचना : उडिया भाषा से जुड़ी योग्यता के लिए वेबसाइट देखें।
वेतनमान : 35,400 रुपये।
चयन प्रक्रिया : 
-योग्य उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और स्किल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। 
-लिखित परीक्षा में पास करने के बाद स्किल टेस्ट में शामिल होने का मौका मिलेगा।
-लिखित परीक्षा के आधार पर मेरिट लिस्ट बनेगी।
-मेडिकल टेस्ट में पास करने वाले उम्मीदवारों का अंतिम रूप से चयन होगा।
-आयोग परीक्षा में पास करने के मानकों को जरूरत के मुताबिक बदल भी सकता है।
परीक्षा प्रारूप :
-लिखित परीक्षा में वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे।
-स्किल टेस्ट में कंप्यूटर की जानकारी परखी जाएगी।
-स्किल टेस्ट केवल क्वालिफाइंग नेचर का होगा।
लिखित परीक्षा :
-लिखित परीक्षा कुल 400 अंकों का होगी और इसमें तीन प्रश्न पत्र होंगे।
-इस परीक्षा में प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा और इसमें निगेटिव मार्किंग भी होगी।
-इसमें प्रत्येक एक गलत उत्तर पर 25 फीसदी अंक यानी चार गलत उत्तर पर एक अंक काट लिए जाएंगे।
-पहला प्रश्न पत्र जनरल अवेयरनेश का होगा और इसके कुल 100 अंक होंगे।
-दूसरे प्रश्न पत्र में रिजनिंग और मेंटल एबिलिटी से 50 और मैथ्स से 50 प्रश्न होंगे।
-तीसरा प्रश्न पत्र लैंग्वेज का होगा जिसमें अंग्रेजी से 100 प्रश्न और उडिया भाषा से 100 प्रश्न होंगे।
स्किल टेस्ट :
-इसमें कंप्यूटर से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे।
-यह कुल 50 अंकों का होगा और इसमें पांच प्रश्न होंगे।
-यह विवरणात्मक श्रेणी का होगा।
--इसमें पास होने के लिए न्यूनतम 40 फीसदी अंक लाना अनिवार्य होगा।
जरूरी दस्तावेज :
-लिखित परीक्षा पास करने के बाद स्किल टेस्ट के समय मूल प्रमाण पत्रों की जांच होगी।
-जन्म प्रमाण पत्र के लिए दसवीं का प्रमाण पत्र।
-बारहवीं का प्रमाण पत्र
-बैचलर डिग्री का प्रमाण पत्र
-दो रंगीन फोटो जैसा ऑनलाइन आवेदन में लगाया गया हो।
-बैंक चालान के जरिये शुल्क भरने की स्थित में चालान की मूल कॉपी
-चरित्र प्रमाण पत्र जो अंतिम शिक्षा संस्थान द्वारा जारी किया हो।
-जाति प्रमाण प्रमाण पत्र (लागू होने पर)।
-आधार कार्ड।
-मान्यता प्राप्त संस्थान से उडिया भाषा का सर्टिफिकेट।
 आयु सीमा :
- न्यूनतम 21 और अधिकतम 32 वर्ष। 
-उम्र सीमा में छूट सरकार के नियमानुसार मिलेगी।
आवेदन शुल्क :
- 300 रुपये। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन या चालान माध्यम से एसबीआई की किसी भी शाखा में कर सकते हैं। 
- ओडिशा के एससी और एसटी आवेदकों और दिव्यांगों को शुल्क से छूट है।
आवेदन प्रक्रिया
- वेबसाइट http://opsconline.gov.in पर लॉगइन करें। 
-यहां होमपेज पर आपको ओडिशा जूडिशियल सर्विस एग्जामिनेशन  नजर आएगा। इसके सामने हियर लिंक पर क्लिक करें। 
- ऐसा करने पर पद से संबंधित विज्ञापन खुल जाएगा। इसमें दी गई जानकारियां ध्यान से पढ़ लें और अपनी योग्यता जांच लें। 
- इसके बाद अप्लाई ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करें। अब नया वेबपेज खुलेगा। यहां सिक्योरिटी कोड डालें। इसके बाद आई एग्री लिंक पर क्लिक करें। 
- इस तरह आवेदन फॉर्म खुल जाएगा। यहां मांगी गई सभी जानकारियां सावधानी से दर्ज करें। फॉर्म में मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी अवश्य लिखें। 
-  इसके बाद फोटो, हस्ताक्षर और अंगुठे का निशान स्कैन करके अपलोड करना है।
स्कैन फोटो के फाइल का आकार  20 से 100 केबी के बीच होना चाहिए।
स्कैन हस्ताक्षर की फाइल 20 से 100 केबी के बीच होनी चाहिए।
-बाएं हाथ के अंगूठे का निशान की स्कैन फाइल का आकार 10 से 100 केबी के बीच होना चाहिए।
-  इसके साथ ही अन्य सभी जरूरी दस्तावेजों को भी स्कैन करके अपलोड करें। 
- फिर अंत में भरे हुए फॉर्म को जांच लें। इसके बाद सब्मिट बटन पर क्लिक कर दें।
-  इस तरह कंप्यूटर स्क्रीन पर ऑटोजेनरेटेड फॉर्म प्रदर्शित हो जाएगा। इसका प्रिंटआउट निकाल लें। 
-आयोग को किसी तरह का दस्तावेज नहीं भेजना है।
सूचना : आवेदन प्रक्रिया से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट देखें।
महत्वपूर्ण तारीखें
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने तारीख : 10 अक्तूबर 2018
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख : 09 नवंबर 2018
एसबीआई में चालान से शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख : 13 नवंबर 2018
लिखित परीक्षा की निर्धारित तिथि : 23 दिसंबर 2018

अधिक जानकारी यहां
फोन : 0671-2368267/ 2304141, 9437039604
टोल फ्री : 18003456770, 155335











                  Sabhar hindustan.com
Keywords - jobs,govtjobs,onlinejobs,opsconline

Comments

Popular posts from this blog

शिक्षामित्रों की कैविएट मंजूर ; सुनवाई 8 जनवरी को होगी

मिड डे मील के रसोइयों का मानदेय होगा दोगुना ; राज्य सरकार ने मानदेय एक हजार रुपये से बढ़ा कर 2 हजार रुपए करने का प्रस्ताव केन्द्र को भेजा

यूपी के युवाओं की रकम नौकरी के आवेदनों में डम्प ; यूपी सरकार ने बेरोजगारों को लगाया 3 अरब रुपये का चूना

शिक्षामित्र एवं टीईटी भर्ती मामला ; सुनवाई 7 को

शिक्षामित्रों का धरना 5 अप्रैल से ; असमायोजित शिक्षामित्र हुए आंदोलित

10वीं पास के लिए SSC NR में सुनहरा मौका, 60 हजार सैलरी APPLY SOON

शिक्षामित्र समायोजन का एक प्रमुख संरक्षक और सुरक्षा कवच ; संविधान का अनुच्छेद 21

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) में DEO, Database Administrator और GIS Application Developer के पदों पर भर्तियाँ, 10 जनवरी 2020 तक करें आवेदन

Apply for 165 Intelligence Officer and Other Posts

Age changes in enroll 15,000 assistant teachers and application to include VBTC candidates from 20 August 2015