UPSC CDS Recruitment 2018 ; सेना में 417 अधिकारियों की भर्ती, अंतिम तिथि 26 नवंबर 2018

संघ लोक सेवा आयोग ने ‘कंबाइंड डिफेंस सर्विसेज एग्जामिनेशन (सीडीएस-क)-2019’ के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।
 परीक्षा के माध्यम से थल सेना, वायु सेना और नौसेना में 417 ऑफिसर नियुक्त किए जाएंगे। चयनित होने वाले उम्मीदवारों को प्रशिक्षण के लिए संबंधित अकादमियों में भेजा जाएगा। 
आयोग ने इन पदों के लिए महिलाओं और पुरुषों से आवेदन मांगे हैं। योग्य और इच्छुक अभ्यर्थियों को इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा।  आवेदन करने की अंतिम तिथि 26 नवंबर 2018 है।  
एकेडमी के अनुसार रिक्तियों का विवरण
इंडियन मिलिट्री एकेडमी (आईएमए),देहरादून        पद : 100 

- इनमें 13 पद एनसीसी ‘सी’ सर्टिफिकेट (आर्मी विंग) प्राप्त युवाओं के लिए आरक्षित हैं। 
- चयनित उम्मीदवारों को जनवरी 2020 में शुरू होने वाले 148वें कोर्स में प्रवेश दिया जाएगा। 
इंडियन नेवल एकेडमी (आईएनए), एझिमाला        पद : 45  
- 06 पद एनसीसी ‘सी’ सर्टिफिकेट (नेवल विंग) प्राप्त युवाओं के लिए आरक्षित हैं। 
- चयनित उम्मीदवारों को एग्जिक्यूटिव (जनरल सर्विस)/हाइड्रो के तौर पर जनवरी 2020 में शुरू होने वाले में कोर्स में प्रवेश दिया जाएगा। 
एयर फोर्स एकेडमी (एएफए), हैदराबाद        पद : 32 
- 03 पद  एनसीसी ‘सी’ सर्टिफिकेट (एयर विंग) प्राप्त युवाओं के लिए आरक्षित हैं। 
- चयनित अभ्यर्थियों को जनवरी 2020 में शुरू होने वाले ट्रेनिंग कोर्स में प्रवेश मिलेगा।
ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी (ओटीए), चेन्नई (पुरुष)    पद : 225
- 171 वैकेंसी शार्ट सर्विस कमिशन (पुरुषों) के लिए हैं।
- 04 वैकेंसी जज एडवोकेट जनरल इंट्री से भरी जाएंगी 
- 50 पद एनसीसी स्पेशल इंट्री के माध्यम से भरे जाएंगे।
- अप्रैल 2020 में शुरू होने वाले 111वें एसएससी कोर्स (नॉन टेक्निकल) में प्रवेश दिया जाएगा।
ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी (ओटीए, चेन्नई (महिला)    पद : 15
- अप्रैल 2020  में शुरू होने वाले 25वें एसएससी कोर्स (नॉन टेक्निकल) में प्रवेश दिया जाएगा।

योग्यता (एकेडमी के अनुसार)
आईएमए और ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी
योग्यता : 
मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी विषय में बैचलर डिग्री प्राप्त हो। 
इंडियन नेवेल एकेडमी
योग्यता : 
मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से इंजीनियरिंग में बैचलर डिग्री प्राप्त हो।
एयर फोर्स एकेडमी
योग्यता : 
मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बैचलर डिग्री। बारहवीं में फिजिक्स एंव मैथमेटिक्स का अध्ययन किया हो। या इंजीनियरिंग में बैचलर डिग्री प्राप्त हो। 
न्यूनतम शारीरिक मापदंड
- कद (पुरुष): 157.5 सेमी. (नेवल एकेडमी के लिए 157 सेमी.  और एयर फोर्स एकेडमी के लिए 162.5 सेमी.)
- कद (महिला) : 152 सेमी.
- सीना (पुरुष): फुलाने पर 5 सेमी. तक फुलना चाहिए।
- दृष्टि क्षमता (महिला और पुरुष) : दूर दृष्टि क्षमता एक आंख की 6/6 और दूसरी की 6/18 हो। नेवल एकेडमी के लिए दृष्टि क्षमता बिना चश्मे का 6/ 12 और चश्मे के साथ 6/6 हो।
आयु सीमा (एकेडमी के अनुसार)
आईएमए और आईएनए : अभ्यर्थी का जन्म 02 जनवरी 1996 से पहले और 01 जनवरी 2001 के बाद न हुआ हो।
एएफए : 01 जनवरी 2020 को 20 से 24 वर्ष। अभ्यर्थी का जन्म 02 जनवरी 1996 से पहले और 01 जनवरी 2000 के बाद न हुआ हो। कमर्शियल पायलट लाइसेंस धारक को आयुसीमा में दो वर्ष की छूट मिलेगी।
ओटीए (पुरुष) : अभ्यर्थी का जन्म 02 जनवरी 1995 से पहले और 01 जनवरी 2000 के बाद न हुआ हो। 
ओटीए (महिला) : अभ्यर्थी का जन्म 02 जनवरी 1995 से पहले और 01 जनवरी 2001 के बाद न हुआ हो।
चयन प्रक्रिया
- आयोग लिखित परीक्षा के जरिए योग्य उम्मीदवारों का चयन करेगा। लिखित परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थी को सर्विस सलेक्शन बोर्ड(एसएसबी) इंटरव्यू (इंटेलिजेंस और पर्सनैलिटी टेस्ट) के लिए बुलाएगा। 
- एलिमेंट्री मैथमेटिक्स प्रश्नपत्र में पूछे जाने वाले प्रश्नों का स्तर 10वीं कक्षा का होगा। शेष प्रश्नपत्रों का स्तर बैचलर डिग्री पाठ्यक्रम के अनुरूप होगा। 
आवेदन शुल्क 
- 200 रुपये। इसका भुगतान स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की किसी शाखा में नगद या नेट बैंकिंग/ क्रेडिट कार्ड/ डेबिट कार्ड के माध्यम से करना होगा। 
- सभी वर्गों की महिलाओं और एससी/ एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को शुल्क नहीं देना है। 
यहां देखें नोटिफिकेशन
- वेबसाइट  (www.upsc.gov.in)  पर लॉगइन करें। यहां होमपेज पर दाईं ओर व्हाट्स न्यू सेक्शन में जाएं और नीचे की ओर दिए व्यू ऑल लिंक पर क्लिक करें।
- अब नए पेज पर Exam Notification: Combined Defence Services Examination (I), 2019  लिंक दिखाई देगा। इस पर क्लिक करें। इससे नया वेबपेज खुलेगा। 
- यहां डॉक्युमेंट सेक्शन में जाकर विज्ञापन डाउनलोड करें। इसे ध्यानपूर्वक पढ़ें और पद से संबंधित योग्यता जांच लें।  
आवेदन प्रक्रिया
- ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के लिए वेबसाइट (www.upsconline.nic.in) पर जाएं। यहां पार्ट-1 और पार्ट-2 रजिस्ट्रेशन को पूरा करने पर ही आवेदन पूर्ण माना जाएगा। 
- पार्ट-1 रजिस्ट्रेशन :  वेबसाइट के होमपेज पर मौजूद लिंक ‘ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर वेरियस एग्जामिनेशन ऑफ यूपीएससी’ पर क्लिक करें। 
- Combined Defence Services Examination (I)-2019 के सामने उपलब्ध लिंक ‘क्लिक हिय फॉर पार्ट-1’ पर क्लिक करें।  नए पेज पर दिशा-निर्देशों को पढ़कर नीचे दिए ‘यस’ बटन पर क्लिक करें। इससे ऑनलाइन फॉर्म खुल जाएगा।
- अब आवेदन फॉर्म में मांगी गई जानकारियां को भरें।  फिर विभिन्न एकेडमी के लिए प्राथमिकता दर्ज करें और अन्य जानकारियां भरकर ‘कंटिन्यू’ बटन पर क्लिक कर दें। 
- अब पूर्ण रूप से भरा हुआ फॉर्म स्क्रीन पर आ जाएगा। इसे भलीभांति जांच लें। कोई गलती होने पर वहीं दिए गए बटन ‘अपडेट’ पर क्लिक करके गलती को सुधार लें। कोई गलती नहीं होने पर नीचे की ओर ‘आई एग्री’ बटन पर क्लिक कर दें। इसके बाद फॉर्म जमा हो जाएगा।  
- आवेदन फॉर्म जमा होने के बाद रजिस्ट्रेशन आईडी युक्त एक एकनॉलेजमेंट स्लिप जनरेट होगी। इसी वेबपेज पर मौजूद लिंक ‘प्रिंट’ पर क्लिक कर स्लिप का प्रिंटआउट निकालें। साथ ही क्लिक हियर फॉर पार्ट-2 रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें। 
- पार्ट-2 रजिस्ट्रेशन : अब रजिस्ट्रेशन आईडी और जन्मतिथि भरें। नए वेबपेज पर आवेदन शुल्क भरने के तीन विकल्प प्राप्त होंगे। अगर चालान से भुगतान करना चाहते हैं, तो ‘पे बाई कैश’ ऑप्शन को चुनें और अगले दिन एसबीआई बैंक की किसी भी शाखा में चालान जमा कर दें। 
- बैंक से प्राप्त ट्रांजैक्शन आईडी को आवेदन फॉर्म में भरें। ऑनलाइन माध्यम से भुगतान करना है तो ‘पे बाई कार्ड’ या ‘पे बाई नेट बैंकिंग’ ऑप्शन चुनकर शुल्क जमा कर दें। 
- आगे की प्रक्रिया में लिखित परीक्षा के लिए सेंटर चुनें। फिर अपनी एक पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो और सिग्नेचर की कॉपी केवल जेपीजी फॉर्मेट में स्कैन करके अपलोड कर दें। 
- फोटो का न्यूनतम साइज 3 केबी और सिग्नेचर का न्यूनतम साइज 1 केबी और दोनों का अधिकतम साइज 40 केबी होना चाहिए।  अब आवेदन प्रक्रिया पूरी होने पर भरे हुए आवेदन फॉर्म का प्रिंट निकाल लें। 
खास तारीखें
- ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि : 26 नवंबर 2018 (शाम 6 बजे तक)
- परीक्षा का आयोजन : 03 फरवरी 2019
अधिक जानकारी यहां
फोन : 011-23385271/ 011-23381125/ 011- 23098543












                      साभार हिंदुस्तान.कॉम

Comments

Popular posts from this blog

IIGM, JRF की 15 वैकेंसी नवी मुंबई में

Recruitment to the post of Technician 'B' (Civil), Technician 'B' (Electrical) and Junior Hindi Translator

Up: Court case of 41 thousand soldiers deliver recruitment

Jobs in Ministry of Human Resource Development, Government of India

ऐक्सिस प्राइवेट बैंक (Axis Bank) में 1643 CSO, Manager & Others पदों की भर्तियां, 15 अगस्त 2020 तक करें आवेदन

मिड डे मील के रसोइयों का मानदेय होगा दोगुना ; राज्य सरकार ने मानदेय एक हजार रुपये से बढ़ा कर 2 हजार रुपए करने का प्रस्ताव केन्द्र को भेजा

माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड : नए अधिनियम से शिक्षकों के खिलाफ मनमानी की छूट, धारा 21 में छेड़छाड़ का विरोध

29334 गणित-विज्ञान शिक्षक भर्ती के लिए इग्नू से बीएड वाले भी पात्र ; बेसिक शिक्षा अधिकारी देंगे नियुक्ति पत्र