माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड : नए अधिनियम से शिक्षकों के खिलाफ मनमानी की छूट, धारा 21 में छेड़छाड़ का विरोध

माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड के अधिनियम में प्रदेश सरकार की ओर से किए जा रहे बदलाव का शिक्षकों ने विरोध किया है। 
शिक्षक संघों ने आशंका जताई कि इस बदलाव से स्कूल प्रबंधन को मनमानी की छूट मिल जाएगी। इसके खिलाफ माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट अब 26 दिसंबर से 21 जनवरी तक काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य करेगा। 
वहीं 21 जनवरी को प्रदेश भर में शिक्षण कार्य ठप करके विधेयक की प्रतियां फूंकेगा।

Online Transcription Jobs : Top sites and all about this job

उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट के शिक्षक विधायक सुरेश कुमार त्रिपाठी का कहना है कि धारा 21 में छेड़छाड़ करके शिक्षकों और कर्मचारियों को मिले अधिकार को दंत विहीन बना दिया गया। 
रकार की ओर से विधान परिषद में मनमाने तरीके से संशोधन प्रस्ताव लाकर बिना बहस के पास करवा लिया गया। इसके खिलाफ शिक्षक दल के सदस्यों ने उसी दिन विधान परिषद में धरना दिया था। 

Legitimate Top Easy ways to make some a second income while on the go

उनका कहना है कि सरकार का यह कार्य शिक्षक सेवा सुरक्षा के खिलाफ है। 
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा ने अधिनियम के खिलाफ प्रदेश व्यापी आंदोलन का एलान किया है।
वहीं दूसरी ओर चयन बोर्ड अधिनियम के विरोध में माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट की एक बैठक बुधवार को जिलाध्यक्ष राम प्रकाश पांडेय की अध्यक्षता में हुई। इसमें अध्यक्ष ने कहा कि बदलाव के बाद धारा 18 में जो व्यवस्था की गई है, उसमें शब्दों के साथ छेड़छाड़ के अतिरिक्त कुछ महत्वपूर्ण प्रावधानों को छोड़ दिया गया। इससे शिक्षकों को मिल रही सेवा सुरक्षा पर असर पड़ेगा। 

How to make Career in Finance? Know Course, Job, Salary and all about

बैठक के दौरान प्रदेश नेतृत्व की ओर से आंदोलन के संचालन पर चर्चा की गई। बैठक में जिलामंत्री अनुज पांडेय, महेश दत्त शर्मा, कुंज बिहारी मिश्र, जगदीश प्रसाद, रमेश चंद्र शुक्ल, शिवशंकर यादव, डॉ जयप्रकाश शर्मा, डॉक्टर मनोज मिश्रा, रामकेशन, अजीत कुमार, सुयोग पांडे, संजीव तिवारी, राजेश यादव, रविन्द्र त्रिपाठी, अनीता यादव, राजू यादव सहित बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

DRDO में अप्रेंटिस के 116 पदों के लिए भर्तियाँ, अब 17 अप्रैल 2020 तक करें ऑनलाइन आवेदन

कार्यकारी अधिकारी ग्रेड 4 के 65 पदों के लिए भर्तियां ; अंतिम तिथि 3 दिसंबर

Jobs in National Institute of open schooling for many posts

133 टीचिंग फेलो पदों के लिए आवेदन आमंत्रित, 30 दिसंबर 2019 तक करें अप्लाई

jobs for 587 posts in J And K ssb