अशासकीय सहायक प्राप्त महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती छात्र संख्या के अनुपात में, शासन की ओर से जारी हुआ पत्र

प्रदेश के अशासकीय सहायक प्राप्त महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती छात्र संख्या के अनुपात में की जाएगी।


 महाविद्यालय अपने हिसाब से पदों की संख्या नहीं बताएंगे, बल्कि इसके लिए जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कमेटी गठित की जाएगी और यह कमेटी तय करेगी कि कॉलेज में शिक्षकों के कितने पदों पर भर्ती होनी है।

5+ Top High-paying entry-level jobs for freshers

 इस बाबत शासन की ओर से जारी निर्देश के क्रम में संयुक्त निदेशक उच्च शिक्षा डॉ. राजीव पांडेय ने पत्र जारी किया है।


हालांकि, वर्तमान व्यवस्था में भी शिक्षकों की भर्ती छात्र संख्या के अनुपात में किए जाने का प्रावधान है, लेकिन महाविद्यालय रिक्त पदों की सूचना सीधे भेज देते हैं और इसका ठीक से सत्यापन नहीं हो पाता है। 

उच्च शिक्षा निदेशालय इन पदों का अधियाचन उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग को भेजता है और आयोग लिखित परीक्षा एवं इंटरव्यू के माध्यम से रिक्त पदों पर भर्ती करता है।

Top creative ways to Highlight job skills in Resume

 रिक्त पदों की सूचना सीधे भेजे जाने से गड़बड़ी की आशंका बनी रहती है, सो अब जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कमेटी गठित की जाएगी और यह कमेटी कॉलेजों में रिक्त पदों के अधियाचन का परीक्षण करेगी। 

कमेटी से हरी झंडी मिलने के बाद ही पदों का अधियाचन आगे भेजा जाएगा।

डीएम की अध्यक्षता वाली कमेटी में डीएम उपजिलाधिकारी स्तर के किसी एक अधिकारी को सदस्य के रूप में नामित करेंगे। इसके अलावा संबंधित क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी एवं संबंधित जिले के प्राचार्य भी कमेटी के प्राचार्य होंगे। 

10+ Top paying PTC sites for youth

कमेटी द्वारा प्रस्तुत रिपोर्ट के आधार पर उच्च शिक्षा विभाग के तहत आने वाले अशासकीय सहायक प्राप्त महाविद्यालयों में शिक्षकों की भर्ती के लिए सूचना जिलाधिकारी एवं क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी के संयुक्त हस्ताक्षर से प्रेषित की जाएगी। शिक्षकों की भर्ती के लिए अधियाचन संबंधित महाविद्यालय की छात्र संख्या के अनुरूप होना चाहिए। 

अगर सत्यापन के बाद उपलब्ध कराई गईं सूचनाएं सही नहीं पाई गईं तो इसे लिए संबंधित जिलाधिकारी एवं क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी जिम्मेदार होंगे।

Comments

Popular posts from this blog

कार्यकारी अधिकारी ग्रेड 4 के 65 पदों के लिए भर्तियां ; अंतिम तिथि 3 दिसंबर

आईआईसीटी भर्ती2018 ; टेक्निशियन के पदों पर आवेदन

सैनिक स्कूल में टीजीटी, एलडीसी, यूडीसी सहित अनेक पदों पर भर्तियाँ, 29 फरवरी 2020 तक करें आवेदन

79 हजार शिक्षकों की भर्ती अधर में ; 15वां संशोधन हाईकोर्ट से निरस्त होने के कारण सपा सरकार में एकेडमिक रिकार्ड के आधार पर नियुक्ति पाने वाले शिक्षकों की सांस अटकी

पुलिस में नौकरी करने का मौका ; आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर, 2017

Get paid to watch $400 to $500/ Month Watching Movie Previews

BSF sub-inspector and head constable, invites applications for a total of 230 vacant positions

संघ लोक सेवा आयोग में 796 पदों पर भर्तियां, स्नातक पास वाले करें आवेदन 03 मार्च, 2020 तक