69000 शिक्षक भर्ती : अनन्तिम चयन सूची जारी, तीन से छह जून के बीच होगी काउंसलिंग

उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद ने परिषदीय प्राथमिक स्कूलों के
लिए 67 हजार आठ सौ 67 सहायक अध्यापकों के चयन/नियुक्ति के लिए अनन्तिम चयन सूची जारी कर दी है। लिखित परीक्षा में 1133 एसटी अभ्यर्थी नहीं मिलने के चलते उनकी सीट खाली रखी गई है।
 Top 7 Business Ideas for Common Women That can change life!
अभ्यर्थी उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद की आधिकारिक वेबसाइट upbasiceduboard.gov.in  पर जाकर पूरी लिस्ट देख सकते हैं। परिषद की ओर से जारी सूची में किस अभ्यर्थी को कौन सा  जिला आवंटित किया गया है उसका विवरण है। शिक्षक भर्ती की 75 जिले की मेरिट कुल 2715 पेज में जारी की गई है।
तीन से छह जून के बीच होने वाली काउंसलिंग के लिए चुने गए अभ्यर्थियों का शिक्षक भर्ती के लिए चयन पक्का नहीं है। अभ्यर्थी को काउंसलिंग के दौरान आवेदन पत्र में प्रस्तुत प्रमाण पत्रों को प्रस्तुत करना होगा। काउंसलिंग में प्रमाण पत्रों को प्रस्तुत नहीं करने पर अभ्यर्थी का चयन नहीं होगा। 69 हजार शिक्षक भर्ती में सफल 1.46 लाख अभ्यर्थियों में से लगभग नौ हजार अभ्यर्थियों ने आवेदन नहीं किए हैं। शिक्षक भर्ती में लगभग 1.37 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। इसमें पहली मेेरिट लिस्ट में 67,867 अभ्यर्थियों को शामिल किया गया है।
Make career in Nursing: Get packages in Lakhs and job Opportunities Abroad
69 हजार शिक्षक भर्ती में 28 मई तक आवेदन लिया गया। शिक्षक भर्ती में तय पद 69 हजार से दो गुने से अधिक अभ्यर्थियों के लिखित परीक्षा पास होने से काउंसलिंग का महत्व बढ़ गया है। पहले चरण की काउंसलिंग में अनुपस्थित रहने वाले अभ्यर्थियों के बदले बाद में काउंसलिंग की तिथि जारी की जाएगी।  तय पदों से कम ही अभ्यर्थी लिखित परीक्षा पास कर पाए हैं लिहाजा काउंसिलिंग आदि जल्दी हो जाएगी।
Top 8 + Online Transcription Jobs for Beginners
तीन से छह जून के बीच होगी काउंसलिंग 

बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से जारी पहले चरण की काउंसलिंग के लिए मेरिट के आधार पर 69 हजार अभ्यर्थियों में से 1133 एसटी की सीट को छोड़कर 67867 को काउंसलिंग के लिए बुलाया गया है।शिक्षक भर्ती में सफल 1.46 लाख अभ्यर्थियों में से नौ हजार से अधिक ने काउंसलिंग के लिए आवेदन नहीं किया है। इन अभ्यर्थियों में आवेदन पत्र में संशोधन की मांग करने वालों के साथ किसी दूसरी नौकरी के लिए चुन लिए गए अभ्यर्थी शामिल हो सकते हैं। बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि काउंसलिंग की सूची में शामिल होने का मतलब यह नहीं है कि उनका चयन पक्का हो गया है।
Top 10 Data Entry Online/Offline jobs from Home without Investment
काउंसलिंग में जरूरी दस्तावेज

काउंसलिंग में अभ्यर्थी सभी शैक्षिक अभिलेखों की दो सेट में स्व प्रमाणित छाया प्रति, चार पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ एवं सचिव उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद प्रयागराज के पदनाम से आवेदन शुल्क (सामान्य, ओबीसी के लिए 500, एससी-एसटी के लिए 200 एवं विकलांग के लिए नि:शुल्क) का बैंकड्राफ्ट लेकर शामिल होंगे। काउंसलिंग में 100 रुपये के नोटरी शपथ पत्र पर इस आशय की घोषणा करनी होगी कि ऑनलाइन आवेदन में भरी सभी सूचनाएं सही हैं। जनपद में नियुक्ति के उपरांत अंतर्जनपदीय स्थानांतरण की मांग नहीं करेंगे।
Top Management Courses : Skills, Eligibility and Career Scope for 12th Pass Students
हाईकोर्ट में सुनवाई के चलते मेरिट में देरी

सहायक अध्यापक भर्ती की उत्तर कुंजी को लेकर हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में सोमवार को ही सुनवाई के चलते बेसिक शिक्षा परिषद एवं एनआईसी के अधिकारियों को मेरिट जारी करने में देरी हुई। बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव सहित दूसरे अधिकारी मेरिट की तैयारी के लिए रविवार को ही लखनऊ चले गए थे।

कोर्ट में सुनवाई के चलते अधिकारियों को मेरिट जारी करने में देरी हुई। कोर्ट से उत्तरकुंजी वाले मामले में फैसले की तिथि तीन जून तय कर देने के बाद मेरिट जारी करने की प्रक्रिया शुरू हुई।
 Top 5 Simple ways to earn $ 100 from your home
शासन की अनुमति मिलते ही सूची जारी
बेसिक शिक्षा परिषद और एनआईसी की ओर से मेरिट सूची तैयार करके शाम तक शासन को भेज दिया गया था। शासन से अनुमति मिलने के बाद रात 10 बजे मेरिट लिस्ट जारी की गई।

Comments

Popular posts from this blog

69000 हजार शिक्षक भर्ती : चयन प्रक्रिया को फिलहाल स्थगित करने की अर्जी पर 28 मई को सुनवाई, चार विवादित प्रश्नों के संबंध में 27 मई तक हलफनामा पेश करने का निर्देश

यूपी शिक्षक भर्ती मामला, 50 प्रतिशत से कम अंक वाले ये अभ्यर्थी बनेंगे टीचर

UPTET answer key 2018 : गुरुवार को आज जारी होगी परीक्षा की आंसर की, 23 नवंबर की शाम 6 बजे तक ली जाएंगी ऑनलाइन आपत्ति

10वीं पास के लिए भारतीय रेलवे में सुनहरा मौका

ISRO में तकनीशियन - बी लेवल-3 और ड्राफ्टमैन बी लेवल-3 के कई पदों के लिए भर्तियाँ, 29 नवंबर, 2019 तक करें आवेदन

यूपीटीईटी-2015 : पांच अलग-अलग श्रेणियों में पूछे जाएंगे बहुविकल्पीय प्रश्न, दो घंटे में देने होंगे 150 प्रश्नों के जवाब, ओएमआर शीट के गोले को काला कर देना होगा उत्तर

DU में 96 असिस्टेंट प्रोफेसर (देशबंधु कॉलेज) के पदों पर भर्तियाँ, 29 नवंबर 2019 तक करें आवेदन

रोडवेज में संविदा पर परिचालकों की 3060 पदों पर भर्ती