रोडवेज में संविदा पर परिचालकों की 3060 पदों पर भर्ती
रोडवेज में संविदा पर परिचालकों की भर्ती का रास्ता साफ हो गया। परिवहन निगम प्रशासन ने 3060 पदों पर भर्ती की अनुमति दे दी।
प्रदेश भर में ये भर्ती अनुबंध के आधार पर होगी। इसके लिए प्रदेश के 17 क्षेत्रों को चुना गया है।
जहां आवेदक अपनी शैक्षित योग्यता के आधार पर आवेदन कर सकते है।
हर क्षेत्रों में खाली पदों पर आवेदन ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे।
परिवहन निगम प्रधान प्रबंधक (कार्मिक) की ओर से जारी आदेश में बढ़ते बस बेड़े की वजह से संविदा परिचालकों की भर्ती शुरू की जा रही है।
दूसरी ओर कुंभ मेले में आ रही डेढ़ हजार नई बसों में कंडक्टरों की जरूरत को देखते हुए दिसम्बर माह तक भर्ती प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। जिन जिन क्षेत्रों में खाली पदों के आधार पर भर्ती की अनुमति दी गई है।
आवेदक किसी भी क्षेत्रों में अपनी योग्यतानुसार ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।
भर्ती प्रक्रिया के संबंध में आवेदक अपने क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय अथवा परिवहन निगम की वेबसाइट पर जाकर भर्ती संबंधी जानकारी ले सकते है।
इंटरमीडियट होगी शैक्षिक योग्यता
संविदा पर कंडक्टर भर्ती के लिए आवेदकों की शैक्षित योग्यता इंटरमीडियट पास होनी चाहिए। इसके अलावा भूतपूर्व सैनिक हो या एनसीसी-बी प्रमाण पत्र हो या आईटीआई हो या कम्प्यूटर ए/ओ लेवर डिप्लोमा हो।
आवेदकों की आयु सीमा 18 से 40 वर्ष होनी चाहिए। साथ ही एससी/एसटी को नियमानुसार आयु में छूट भी मिलेगी।
क्षेत्र को नाम खाली पद
गाजियाबाद 464
हरदोई 54
अलीगढ़ 153
मुरादाबाद 187
देवीपाटन 196
गोरखपुर 310
झांसी 92
इलाहाबाद 103
नोएडा 342
बरेली 267
आगरा 93
इटावा 185
कानपुर 199
चित्रकूटधाम-बांदा 104
फैजाबाद 87
आजमगढ़ 113
Sabhar hindustan.com
Keywords - jobs,onlinejobs,homejobs,govtjobs
Comments
Post a Comment