69000 हजार शिक्षक भर्ती : चयन प्रक्रिया को फिलहाल स्थगित करने की अर्जी पर 28 मई को सुनवाई, चार विवादित प्रश्नों के संबंध में 27 मई तक हलफनामा पेश करने का निर्देश
हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ प्रदेश के सहायक शिक्षक के 69000 पदों पर भर्ती मामले में उत्तर कुंजी पर आपत्तियों से संबंधित विवाद को लेकर दायर याचिका में पेश की गई चयन प्रक्रिया को फिलहाल स्थगित करने की अर्जी पर 28 मई को सुनवाई करेगी।
कोर्ट ने प्रदेश के बेसिक शिक्षा बोर्ड समेत दो पक्षकारों को चार विवादित प्रश्नों के संबंध में 27 मई तक हलफनामा पेश करने का निर्देश दिया है।
Top 5 Simple ways to earn $ 100 from your home
न्यायामूर्ति मनीष माथुर ने शुक्रवार को चेंबर में यह आदेश रिषभ मिश्र व दो अन्य अभ्यर्थियों की ओर से दाखिल एक नई याचिका पर सुनवाई के बाद दिया।
राज्य सरकार की ओर से महाधिवक्ता राघवेंद्र सिंह पेश हुए, जबकि याचियों की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता डॉ. एलपी मिश्र ने पक्ष रखा। कोरोना की वजह से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मामले की सुनवाई हुई।
Make career in Nursing: Get packages in Lakhs and job Opportunities Abroad
इस मामले मे तीन अभ्यर्थियों ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर विवादित उत्तरों के संबंध में समिति का गठन कर उसकी रिपोर्ट के आधार पर पुनर्मूल्यांकन की मांग की है। साथ ही अंतरिम राहत के तौर पर चयन प्रक्रिया पर रोक लगाने की गुजारिश की है।
याचियों के अधिवक्ता अमित सिंह भदौरिया केे मुताबिक 8 मई 2020 को जारी उत्तर कुंजी में चार उत्तरों को लेकर अभ्यर्थियों को आपत्ति हैै।
Top 7 Business Ideas for Common Women That can change life!
आपत्ति के संबंध में अभ्यर्थियों ने संबंधित अधिकारियों के समक्ष भी अपना पक्ष रखा, लेकिन कोई सुनवाई न होने पर हाईकोर्ट की शरण लेनी पड़ी।
इस मामले में पहले कोर्ट ने राज्य सरकार व दो अन्य पक्षकारों को संक्षिप्त जवाबी हलफनामा पेश करने को समय देकर अगली सुनवाई 22 मई को नियत की थी। इस पर पक्षकारों के वकीलों ने शुक्रवार को कोर्ट को बताया कि जवाबी हलफनामा तैयार है।
इस पर याचियों के अधिवक्ता ने यह कहते हुए विरोध किया कि जिन सवालों पर विवाद है उनको संक्षिप्त जवाबी हलफनामे में वर्णित नहीं किया गया है।
Make Easy & Extra $ 450 / Mo For Free? Join a few amazing platforms
अदालत ने इन विवादित सवालों के संबंध में ली गई विशेषज्ञों की राय के साथ 27 मई तक हलफनामा पेश करने के निर्देश दोनों पक्षकारों को दिए हैं। इस हलफनामे पर याची 28 मई के पहले अपना पक्ष दाखिल कर सकेंगे।
कोर्ट ने आदेश में यह भी कहा कि शिक्षकों की चयन प्रक्रिया को फिलहाल स्थगित करने या अन्यथा की अंतरिम राहत की अर्जी पर 28 मई को विचार किया जा सकता है।

Comments
Post a Comment