राजकीय इंटर कॉलेजों में शिक्षकों के चयन को चुनौती, चयन सूची रद्द करने की मांग

राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेजों में संगीत के शिक्षकों की नियुक्ति में अनियमितता बरतने के खिलाफ दाखिल याचिका पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने लोक सेवा आयोग उत्तर प्रदेश से जवाब तलब किया है। उन अभ्यर्थियों को भी नोटिस जारी कर जवाब मांगा है, जिन पर बिना अर्हता के नियुक्ति प्राप्त करने का आरोप लगाया है। याचिका में चयन सूची रद्द करने की मांग की गई है।

Top High-paying jobs that pay $ 100 per day

प्रीति यादव व अन्य की याचिका पर न्यायमूर्ति जेजे मुनीर सुनवाई कर रहे हैं।
 याची के अधिवक्ता सीमांत सिंह का कहना है कि लोक सेवा आयोग ने 18 मार्च 2018 को राजकीय इंटर कॉलेजों में शिक्षकों की भर्ती का विज्ञापन जारी किया। याची ने संगीत शिक्षक के लिए आवेदन किया। इस पद के लिए स्नातक में संगीत विषय और बीएड की डिग्री होना अनिवार्य है।

Online tutor job : know Educational Qualifications, Earnings and all about

 पांच अप्रैल 2010 को प्रोविजनल चयन सूची जारी की गई, जिसमें याची चयनित नहीं हुआ। उसका कहना है कि चयन सूची में कई ऐसे अभ्यर्थी शामिल हैं, जिनके पास बीएड की डिग्री नहीं है।
 ऐसे लोगों को शामिल करने से मेरिट काफी ऊपर चली गई, जिससे याची चयन से वंचित हो गया।

6+ Amazon Work from Home Jobs, That Pay Real Money

 ऐसे 14 अभ्यर्थियों को याचिका में पक्षकार बनाया गया है। कोर्ट ने इस मामले में लोक सेवा आयोग व चयनित अभ्यर्थियों से चार सप्ताह में जवाब तलब किया है।

Comments

Popular posts from this blog

69 हजार शिक्षक भर्ती Answer Key : आज जारी होगी उत्तरमाला, अगले सप्ताह जारी हो सकता है रिजल्ट

केंद्रीय रेशम बोर्ड, वस्त्र मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा कई विभिन्न पदों पर भर्तियाँ, 17 जुलाई, 2020 तक करें आवेदन

भारतीय आयुध निर्माणी बोर्ड में 6060 पदों पर भर्तियां, 9 फरवरी 2020 तक करें आवेदन

शिक्षामित्र समायोजन मामले में सुप्रीमकोर्ट का आदेश अंतरिम राहत मात्र ; अभी और लंबी खिंचेगी कानूनी लड़ाई

शिक्षामित्रों को टीईटी से छूट के लिए एनसीटीई को भेजा पत्र : मामला केंद्र के अधीन

प्रतियोगियों में किस कदर अविश्वास ; आयोग पर चल रहे 3116 मुकदमे

आर्मी भर्ती रैली 2020 : 8वीं पास युवाओं के लिए भारतीय सेना में नौकरी का अवसर, ऑनलाइन करें आवेदन

शिक्षक पात्रता परीक्षा ; लागू होगा समान पाठ्यक्रम, एनसीटीई ने खराब नतीजों को देखते हुये सुधार की दिशा में उठाया कदम

उत्तर प्रदेश डाक सर्कल ग्रामीण डाक सेवक का परिणाम जारी, यहाँ करें चेक