पीटीईटी परीक्षा 2020 सहित राजस्थान में कई भर्ती परीक्षाएं स्थगित

10 मई को होने वाली राजस्थान पीटीईटी परीक्षा स्थगित कर दी गई। कोरोना वायरस महामारी की स्थिति के चलते यह फैसला लिया गया है।
 नई तिथि की घोषणा बाद में होगी। अगर उम्मीदवारों के एप्लीकेशन फॉर्म में कोई त्रुटि रह गई है तो पीटीईटी की अधिकृत वेबसाइट पर 5 मई तक ऑनलाइन संशोधन भी किए जा सकते हैं। इस परीक्षा के जरिए राज्य के सभी गवर्नमेंट एवं प्राइवेट शिक्षक प्रशिक्षण कॉलेजों में दो वर्षीय बीएड कोर्स और 4 वर्षीय बीए बीएड/बीएससी बीएड कोर्स करवाया जाता है।

Online tutor job : know Educational Qualifications, Earnings and all about

इस बार परीक्षा के लिए कुल 4,80,926 उम्मीदवारों ने आवेदन किया है।
 इनमें बीएड दो वर्षीय कोर्स के 327270 उम्मीदवार और बीएससी/बीएड चार वर्षीय कोर्स के लिए 153696 उम्मीदवार शामिल हैं। 
नोटिस के लिए यहां क्लिक करें। 
राजस्थान होमगार्ड भर्ती 2020: गृह रक्षा विभाग में 2500 भर्तियों के लिए आवेदन प्रक्रिया स्थगित
इससे पहले राजस्थान में होमगार्ड के पद पर निकलीं 2500 भर्तियों के लिए आवेदन की प्रक्रिया स्थगित कर दी गई है। पिछले माह राजस्थान सरकार के गृह रक्षा विभाग में होमगार्डों (स्वयं सेवकों) के रिक्त 2500 पदों पर वैकेंसी निकाली गई थी।

Top 11 + Legitimate online jobs that pay you daily or weekly!

राजस्थान में कई भर्ती परीक्षाएं स्थगित
राजस्थान में आरपीएससी, आरएसएमएसएसबी, राजस्थान हाईकोर्ट ने अपनी अपनी भर्ती परीक्षाएं टाल दी हैं। इनमें कुछ एग्जाम तो मई में होने वाले थे।
 राजस्थान सर्बोडिनेट एंड मिनिस्ट्रियल सर्विसेस सेलेक्शन बोर्ड (आरएसएमएसएसबी) ने अप्रैल और मई में होने वाली भर्ती परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है।
 बोर्ड ने इस अवधि में होने वाली तीन भर्ती परीक्षाओं को टाल दिया है।

Top 7 + PTR (Paid to Read Email) sites that pay India and worldwide

 आरएसएमएसएसबी ने 12 अप्रैल को होने वाली लाइब्रेरी ग्रेड III सीधी भर्ती परीक्षा, 19 अप्रैल को होने वाली फार्मासिस्ट सीधी भर्ती परीक्षा 2019 और 10 मई को प्रस्तावित एग्रीकल्चर सुपरवाइजर सीधी भर्ती परीक्षा 2019 को स्थगित कर दिया है।
 RSMSSB जेई भर्ती के आवेदन की अंतिम तिथि भी बढ़ाएगा।
राजस्थान हाईकोर्ट ट्रांसलेटर भर्ती परीक्षा स्थगित हो गई है।

15 + Places to Get paid to watch videos

यहीं नहीं, राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) ने भी पशु चिकित्सा अधिकारी भर्ती परीक्षा (Veterinary Officer Exam) और लाइब्रेरियन ग्रेड द्वितीय भर्ती परीक्षा (Librarian Grade II Exam) को स्थगित कर दिया। दोनों ही भर्ती परीक्षाएं 29 अप्रैल को होनी थी।

Comments

Popular posts from this blog

यूपीटीईटी-2019 अब जनवरी के अंत या फरवरी के पहले सप्ताह में, अंतर्जनपदीय तबादलों के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू

43 सामाजिक स्वास्थ्य कार्यकर्ता (आशा) पदों की वेकेंसी के लिए भर्तियां, करें आवेदन 11 मार्च 2020 तक

10वीं पास के लिए नौकरी, 35 हजार सैलरी APPLY SOON

jobs for 13 posts of DSP in NIA

शिक्षामित्रों को वेतन 10 दिनों के अंदर ; नहीं दिया तो बेसिक शिक्षा अधिकारियों पर होगा एक्शन

29334 सहायक अध्यापकों की भर्ती ; चयनित प्रोफेशनल डिग्रीधारी सालों से दे रहे हैं अपनी योग्यता की अग्निपरीक्षा, बेवजह के विवाद से तनाव में विज्ञान-गणित के शिक्षक

केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) में नौकरी का सुनहरा मौका, 15 जुलाई 2020 तक करें आवेदन

69 हजार शिक्षक भर्ती : यहां देखें रिजल्ट, कैसे बनेगी मेरिट और रिजल्ट से जुड़ी खास बातें