69000 सहायक अध्यापक भर्ती : लॉकडाउन बढ़ने पर अध्यापक भर्ती की चयन सूची में नाम ही अभ्यर्थियों के लिए पास,

लॉकडाउन बढ़ने पर 31 मई को जारी होने वाली 69000 सहायक अध्यापक भर्ती की चयन सूची में नाम ही अभ्यर्थियों के लिए पास का काम करेगा।
इसके लिए शासन की ओर से जिलाधिकारियों और पुलिस विभाग के अफसरों को जल्द निर्देश भेजे जाएंगे। 
उन्हें अपने आवंटित जिले में काउंसिलिंग के लिए जाने से नहीं रोका जाएगा।
ऐसे अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच के बाद यात्रा की अनुमति मिलेगी। 28 मई की रात 12 बजे आवेदन पूरे होने के साथ ही अभ्यर्थियों की चिंता काउंसिलिंग को लेकर बढ़ गई है।
सबके मन में एक ही सवाल है कि रास्ते में कहीं रोक तो नहीं दिए जाएंगे। इसी बात को ध्यान में रखते हुए बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। 
सूत्रों के अनुसार 3 जून को काउंसिलिंग से एक दिन पहले महानिदेशक स्कूली शिक्षा विजय किरन आनंद वीडियो कान्फ्रेसिंग के जरिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी देंगे। 
फॉर्म में गलती संशोधन के लिए पांचवें दिन दिया धरना

आगरा, बांदा, आजमगढ़, बरेली, मिर्जापुर आदि जिलों के अभ्यर्थी परेशान
69000 शिक्षक भर्ती की लिखित परीक्षा के फॉर्म में गलती के कारण चयन से बाहर हो रहे अभ्यर्थियों ने शुक्रवार को बेसिक शिक्षा परिषद कार्यालय के बाहर लगातार पांचवें दिन धरना दिया। उनका कहना है कि मोबाइल नंबर संशोधन की तरह फॉर्म में हुई अन्य त्रुटियों को भी हलफनामा लेकर संशोधन का अवसर दिया जाए।
बांदा की प्रियंका सिंह के दसवीं का पूर्णांक गलत हो गया है। बरेली की मीनू निराला की समस्या है कि उनका बीएड का पूर्णांक और प्राप्तांक गलत भर गया है।
आजमगढ़ के सूरज का इंटर में प्राप्तांक 296 है जो कि ऑनलाइन आवेदन करते वक्त त्रुटिवश 276 हो गया है। मिर्जापुर की पूजा कुमारी का इंटरमें प्राप्तांक 427 है जो त्रुटिवश 527 हो गया है। आगरा के नीरज कुमार के बीएड के पूर्णांक व प्राप्तांक में त्रुटि हो गई है। मऊ के योगेन्द्र के पूर्णांक और प्राप्तांक लिखने में भी गलती हो गई है।
इन अभ्यर्थियों ने सचिव बेसिक शिक्षा परिषद से समस्या के समाधान का अनुरोध किया है। एक अन्य अभ्यर्थी राहुल तिवारी का कहना है कि अगर उनकी मांग नहीं मानी गयी तो वे एक जून से अनशन पर बैठ जाएंगे।

Comments

Popular posts from this blog

मिड डे मील के रसोइयों का मानदेय होगा दोगुना ; राज्य सरकार ने मानदेय एक हजार रुपये से बढ़ा कर 2 हजार रुपए करने का प्रस्ताव केन्द्र को भेजा

यूपी के युवाओं की रकम नौकरी के आवेदनों में डम्प ; यूपी सरकार ने बेरोजगारों को लगाया 3 अरब रुपये का चूना

शिक्षामित्रों का धरना 5 अप्रैल से ; असमायोजित शिक्षामित्र हुए आंदोलित

शिक्षामित्रों की कैविएट मंजूर ; सुनवाई 8 जनवरी को होगी

शिक्षामित्र एवं टीईटी भर्ती मामला ; सुनवाई 7 को

बढ़ा शिक्षामित्रों का आक्रोश : पढ़ाई का बहिष्कार कर सड़क पर उतरे शिक्षामित्र, समायोजन में उप्र के साथ भेदभाव का आरोप

10वीं पास के लिए SSC NR में सुनहरा मौका, 60 हजार सैलरी APPLY SOON

शिक्षामित्र समायोजन का एक प्रमुख संरक्षक और सुरक्षा कवच ; संविधान का अनुच्छेद 21

50 हजार शिक्षकों को पदावनत करने का मामला ; शिक्षकों का आरपार की लड़ाई लड़ने का ऐलान