परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में 69 हजार सहायक अध्यापक भर्ती, चयन सूची रविवार रात या सोमवार सुबह होगी जारी

परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में 69 हजार सहायक अध्यापक भर्ती की चयन सूची रविवार रात या सोमवार सुबह जारी होगी। 
बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से 17 मई को जारी टाइमटेबल के अनुसार 31 मई को जिलेवार आवंटन सूची जारी होनी थी लेकिन बाद में मोबाइल नंबर संशोधन के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि दो दिन बढ़ने से थोड़ी देर हो सकती है।
 एनआईसी की टीम आवेदन करने वाले 1,36,621 अभ्यर्थियों का पहले बैकअप लेगी फिर जिलेवार सूची तैयार की जाएगी।
काउंसिलिंग में सामाजिक दूरी का रखें ध्यान:
सचिव बेसिक शिक्षा परिषद ने शिक्षक भर्ती के संबंध में सभी बेसिक शिक्षा अधिकारी, मंडलीय सहायक बेसिक शिक्षा निदेशक और प्राचार्य जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान को निर्देश भेजे हैं। सचिव विजय शंकर मिश्र ने कोरोना से बचाव के लिए सामाजिक दूरी बनाए रखने एवं सेनिटाइजर आदि के इंतजाम रखने के निर्देश दिए हैं। काउंसिलिंग स्थल पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा।
काउंसिलिंग में जमा कराए जाएंगे मूल अभिलेख:
3 से 6 जून के बीच होने वाली काउंसिलिंग में सभी अभ्यर्थियों के मूल अभिलेख अनिवार्य रूप से जमा करा लिए जाएंगे। नियुक्ति पत्र जारी होने के बाद शैक्षिक एवं अन्य अभिलेखों का सत्यापन और मेडिकल बोर्ड से स्वास्थ परीक्षण प्रथम वेतन जारी होने से पहले कराया जाएगा।
 चयन की पूरी जिम्मेदारी जनपदीय चयन समिति की होगी। अभ्यर्थियों के अभिलेखों के आधार पर पात्रता की जांच जनपदीय चयन समिति करेगी ताकि निर्धारित तिथियों के बीच नियुक्ति पत्र जारी किया जा सके। 

Comments

Popular posts from this blog

69 हजार शिक्षक भर्ती Answer Key : आज जारी होगी उत्तरमाला, अगले सप्ताह जारी हो सकता है रिजल्ट

Recruitment to the post of Technician 'B' (Civil), Technician 'B' (Electrical) and Junior Hindi Translator

केंद्रीय रेशम बोर्ड, वस्त्र मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा कई विभिन्न पदों पर भर्तियाँ, 17 जुलाई, 2020 तक करें आवेदन

शिक्षामित्र समायोजन मामले में सुप्रीमकोर्ट का आदेश अंतरिम राहत मात्र ; अभी और लंबी खिंचेगी कानूनी लड़ाई

शिक्षामित्रों को टीईटी से छूट के लिए एनसीटीई को भेजा पत्र : मामला केंद्र के अधीन

प्रतियोगियों में किस कदर अविश्वास ; आयोग पर चल रहे 3116 मुकदमे

आर्मी भर्ती रैली 2020 : 8वीं पास युवाओं के लिए भारतीय सेना में नौकरी का अवसर, ऑनलाइन करें आवेदन

शिक्षक पात्रता परीक्षा ; लागू होगा समान पाठ्यक्रम, एनसीटीई ने खराब नतीजों को देखते हुये सुधार की दिशा में उठाया कदम

उत्तर प्रदेश डाक सर्कल ग्रामीण डाक सेवक का परिणाम जारी, यहाँ करें चेक