भारतीय सेना में शामिल होने का सुनहरा मौका, करें AFCAT, NDA, CDS और CAPF प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी

भारतीय सेना में शामिल होकर राष्ट्र सेवा का अवसर पाना गौरव की
बात है। इसके लिए अभ्यर्थियों को एक मजबूत इच्छाशक्ति और रणनीति के साथ परीक्षा की तैयारी की आवश्यकता होती है।
 अगर आप भी वायु, थल व जल सेना में शामिल होकर राष्ट्र के प्रति समर्पित होना चाहते हैं, तो ये लेख आपके लिए है।
 आज हम आपको इस साल होने वाली AFCAT, NDA, CDS और CAPF प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी के बारे में बताएंगे।

NDA-

तीनों सेनाओं में अधिकारी बनने का ख्वाब पूरा करेगा NDA कैप्सूल कोर्स:

UPSE साल में दो बार NDA परीक्षा का आयोजन करता है। NDA के जरिए आप तीनों सेनाओं में सर्वोच्च अधिकारी बनने और देश के प्रति समर्पित होकर सेवा करने का सपना पूरा कर सकते हैं।
 कोरोना के चलते इस साल NDA/ NA (1) और NDA/ NA (2) की परीक्षा 6 सितम्बर 2020 को होनी  है।
 लिखित परीक्षा में सफलता पाने के बाद अभ्यर्थियों का इंटेलिजेंस और पर्सनैलिटी टेस्ट होता है, जिसे सर्विस सलेक्शन बोर्ड (एसएसबी) लेता है।

इंडियन मिलिट्री एकेडमी और वजीफा:

तीनों सेनाओं के लिए चयनित उम्मीदवारों को राष्ट्रीय रक्षा अकादमी में तीन साल का शैक्षणिक और शारीरिक प्रशिक्षण दिया जाता है। नेशनल डिफेंस एकेडमी एक  इंटर-सर्विस इंस्टीट्यूशन है।
 ढाई साल तक तीनों सेनाओं के कैडट का प्रशिक्षण कॉमन होता है।
 नेशनल डिफेंस एकेडमी से पासआउट होने पर, आर्मी कैडेट्स इंडियन मिलिट्री एकेडमी, देहरादून और नेवी कैडेट्स इंडियन नेवल एकेडमी एझीमाला और एयरफोर्स कैडेट्स एयरफोर्स एकेडमी, हैदराबाद जाते हैं।
 इंडियन मिलिट्री एकेडमी (IMA) से प्रशिक्षण के दौरान जेंटलमैन कैडेट को 21,000 रुपये का वजीफा मिलता है।  एनडीए के दोनों पेपर ढाई-ढाई घंटे के होते हैं।
 पहला पेपर 300 नंबर और दूसरा पेपर 600 नंबर का होता है।
अभ्यर्थियों को लिखित परिक्षा को पास करने के लिए विषयों की सम्पूर्ण जानकारी के साथ साथ टाइम मैनेजमेंट, एक्यूरेसी, का भी ध्यान रखना चाहिए।
 शारीरिक व मानसिक तौर पर भी आपको तैयार होने की आवश्यकता होती है।

AFCAT-

यदि आप वायु सेना का हिस्सा बनना चाहते हैं या वायु सेना को पायलट के तौर पर ज्वाइन करना चाहते हैं तो AFCAT है आपके लिए।
इस साल वायु सेना कॉमन एडमिशन टेस्ट (AFCAT) की परीक्षा 19 और 20 सितंबर को है। योग्य अभ्यर्थी इस परीक्षा के लिए 14 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। 

वायुसेना में मिलने वाले भत्ते व वजीफा:

वायुसेना में अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण के दौरान मासिक वजीफा मिलना शुरू हो जाता है। अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण के आखिरी वर्ष प्रति माह 56,100 रुपये का वजीफा मिलता है।
जब अभ्यर्थियों को फ्लाइंग ऑफिसर के तौर पर मान्यता मिलती है, तो उनको विभिन्न भत्ते मिलते हैं।
 इनमें परिवहन, बाल शिक्षा और एचआर भत्ता शामिल है। उड़ान और तकनीकी शाखाओं में नए कमीशन अधिकारियों को फ्लाइंग भत्ता और तकनीकी भत्ता भी मिलता है।

लड़कियां भी बन सकती हैं वायुसेना अधिकारी:

उल्लेखनीय है कि लड़कियां भी AFCAT परीक्षा के जरिए भारतीय वायुसेना में अधिकारी बन सकती हैं।
 फ्लाइंग और तकनीकी किसी भी ब्रांच में वायुसेना अधिकारी बन सकती हैं। AFCAT परीक्षा में सफलता पाकर टेक्निकल और नॉन टेक्निकल विभाग में वायुसेना अधिकारी बन सकती हैं।

AFCAT परीक्षा का पैटर्न व पात्रता:

AFCAT के जरिए वायुसेना में फ्लाइंग व ग्राउंड ड्यूटी के लिए चयन होता है। जिसमें तकनीकी और गैर-तकनीकी दोनों पदों के लिए अधिकारी चुने जाते हैं।
 इसके पश्चात सफल अभ्यर्थियों को व्यक्तित्व व शारीरिक फिटनेस के लिए बुलाया जाता है व अन्य कौशल परीक्षण होते हैं। इसमें साक्षात्कार प्रक्रिया पांच दिन की होती है। उसके बाद सफल नामों की घोषणा होती है।
 इस परीक्षा में जनरल अवेयरनैस, अंग्रेजी, गणित  रिजनिंग और मिलिट्री एप्टीट्यूड से सवाल आते हैं।
 परीक्षा के विभिन्न पदों के लिए आवेदन की पात्रता अलग-अलग है। जिसमें स्नातक अनिवार्य है।
 फ्लाइंग ब्रांच में 20 से 24 साल और  ग्राउंड ड्यूटी (तकनीकी-गैर तकनीकी) के लिए 20 से 26 साल की उम्र सीमा है। अभ्यर्थी AFCAT परीक्षा के लिए आवेदन करने से पहले शैक्षणिक और अन्य पात्रता जरूर जांच लें।

CDS-

परीक्षा का पैटर्न और पात्रता:

यदि आप ग्रेजुएट हैं या अंतिम वर्ष में हैं तो CDS आपके लिए सेना में भर्ती होने का एक उपयुक्त मौका है। संयुक्त रक्षा सेवाएं (CDS) परीक्षा के जरिए अभ्यर्थी थल, वायु और जल सेना में से किसी में भी अधिकारी बन सकते हैं।
 लिखित परीक्षा पास करने के बाद अभ्यर्थी को साक्षात्कार में शामिल होना होता है। इस परीक्षा के लिए अभ्यर्थी का स्नातक होना अनिवार्य है।
 वह अभ्यर्थी भी इस परीक्षा में आवेदन कर सकते हैं जो स्नातक अंतिम वर्ष या  सेमेस्टर की फाइनल परीक्षा में शामिल होंगे परन्तु पिछले सभी पेपर पास होने चाहिए ।
अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के समय स्नातक परीक्षा पास होने का प्रमाण पत्र देना होगा।
इंटरव्यू के बाद अभ्यर्थी को ट्रेनिंग के लिए इंडियन मिलिट्री अकादमी देहरादून, नेवल अकादमी एझिमाला, एयरफोर्स अकादमी हैदराबाद और ऑफिसर ट्रेनिंग चेन्नई भेजा जाता है। 
इस परीक्षा के लिए तीनों सेना के अलग-अलग पात्रता मापदंड हैं। सारे मापदंड पूरा करने वाला अभ्यर्थी ही परीक्षा के योग्य माना जाता है।
भारतीय सैन्य अकादमी में जाने के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री होनी चाहिए।
भारतीय नौसेना अकादमी  के लिए इंजीनियरिंग की डिग्री होनी चाहिए। वायु सेना अकादमी के लिए मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री के साथ ही बारहवीं में गणित और भौतिक विज्ञान विषय होने चाहिए।

CAPF-

परीक्षा का पैटर्न और पात्रता:
केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) परीक्षा असिस्टेंट कमांडेंट रैंक के पद के लिए आयोजित की जाती है।
पैरा मिलिट्री फोर्स में शामिल होने के लिए यह परीक्षा देनी होती है। इसके जरिए अभ्यर्थी BSF, ITBP, SSB, CRPF और CISF में अधिकारी रैंक पर चुने जाते हैं।
 लिखित परीक्षा के बाद अभ्यर्थियों का शारीरिक दक्षता टेस्ट व मेडिकल टेस्ट होता है। इसके बाद साक्षात्कार और आखिर में मेरिट बनती है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी की उम्र 20 से लेकर 25 साल के बीच मांगी जाती है।
परीक्षा में आवेदन के लिए अभ्यर्थी के पास स्नातक की डिग्री अनिवार्य होनी चाहिए। परीक्षा में अंग्रेजी, गणित, तर्कशक्ति, और सामान्य अध्ययन से सवाल पूछे जाते हैं।

Comments

Popular posts from this blog

सफाईकर्मी के लिए अगड़ी जाति के हजारों ; MA-बीटेक ने किया आवेदन

शिक्षामित्र समायोजन मामले में सुप्रीमकोर्ट का आदेश अंतरिम राहत मात्र ; अभी और लंबी खिंचेगी कानूनी लड़ाई

147 ट्रेनी एवं वर्कमैन पदों के लिए करें आवेदन 26 नवंबर 2018 तक

Up: Court case of 41 thousand soldiers deliver recruitment

Jobs in Ministry of Human Resource Development, Government of India

मिड डे मील के रसोइयों का मानदेय होगा दोगुना ; राज्य सरकार ने मानदेय एक हजार रुपये से बढ़ा कर 2 हजार रुपए करने का प्रस्ताव केन्द्र को भेजा

शिक्षामित्रों को टीईटी से छूट का आदेश सीघ्र ; गाजी इमाम आला 

बीटीसी 2014 की कागजों पर सोमवार को काउंसिलिंग पूरी, दाखिला व खाली सीटों का ब्यौरा नहीं; पढाई आज से

National Company Law Tribunal (NCLT) invited applications of candidates for the Stenographer Posts

UPSC CDS Recruitment 2018 ; सेना में 417 अधिकारियों की भर्ती, अंतिम तिथि 26 नवंबर 2018