SBI में युवाओं को बेहतर कॅरियर बनाने का मौका: बिना परीक्षा होगी नियुक्ति, 13 जुलाई 2020 तक करें आवेदन

एसबीआई युवाओं को बेहतर कॅरियर बनाने का मौका दे रहा है।
इसके लिए भारतीय स्टेट बैंक यानी एसबीआई ने भर्ती का विज्ञापन जारी किया है।
 सबसे अच्छी बात यह है कि इस पद पर बिना भर्ती परीक्षा के ही नौकरी करने का मौका मिलेगा।
 दरअसल एसबीआई ने विशेषज्ञ कैडर अधिकारियों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन निकाला है।
 आइये जानते हैं कि इस पद पर आवदेन कैसे करना है और इसकी अंतिम तरीख कब है।

आवेदन की अंतिम तारीख:

इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तारीख 13 जुलाई 2020 है। अगर आप इच्छुक हैं तो आवदेन पत्र एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट से ले सकते हैं।
 अगर आप चाहें तो यह आवेदन ऑनलाइन भी कर सकते हैं। एसबीआई की बेवसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए लिंक को क्लिक करें - sbi.co.in

ऐसे किया जाएगा शार्टलिस्ट:

उम्मीदवारों की तरफ से भेजे गए दस्तावेजों के आधार पर लोगों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
 हालांकि दस्तावेजों का इंटरव्यू के दौरान वेरीफिकेशन अलग से किया जाएगा।
 उम्मीदवारों को इंटरव्यू के दौरान ऑरिजनल दस्तावेज दिखाने होंगे। बैंक ने 20 पदों के लिए विज्ञापन जारी किया है।

 पद के लिए कितनी होनी चाहिए उम्र:

जहां तक उम्र का सवाल है तो उम्मीदवार की उम्र 25 साल से कम नहीं होना चाहिए। जहां तक अधिकतम उम्र का सवाल है तो इसको 35 साल तय किया गया है।
 आवेदक की उम्र की गणना 1 जनवरी 2020 से की जाएगी।

शैक्षिणिक योग्यता:

जहां तक शैक्षणिक योग्यता की बात है तो उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या कॉलेज से सीए या एमबीए होना चाहिए।
अगर कोई इस पद के लिए आवेदक करना चाहता है तो वह नीचे दिए लिंक को क्लिक करके अपना रजिस्ट्रेशन करा सकता है।

http://www.sbi.co.in/careers

 इस पद के लिए फीस:

जहां तक परीक्षा फीस की बात है तो यह जनरल, ओबीसी श्रेणी या आर्थिक रूप से पिछड़े आवदेकों के लिए 750 रुपये है।
 इस फीस का भुगतान नेट बैंकिंग, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड के जरिए ऑनलाइन किया जा सकता है।
 इस पद के लिए अनुसूचित जाति/ जनजाति के आवेदकों से किसी भी प्रकार की परीक्षा फीस नहीं ली जाएगी।

पद का वेतन:

जिन उम्मीदवारों का चयन होगा उन्हें 42,020 रुपये से लेकर 51,490 रुपये के बीच सैलरी दी जाएगी।
 साथ ही अधिकारी डीए, एचआरए, सीसीए, पीएफ, एलएफसी सहित मेडिकल सुविधाओं के लिए नियमानुसार पात्र होगा।

बिना परीक्षा होगी नियुक्ति:

इस पद के लिए चयनित उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा नहीं देनी होगी। बैंक की तरफ से गठित शॉर्टलिस्टिंग कमेटी अपने तय पैरामीटर्स के हिसाब से काम करेगी।
 बैंक की तरफ से तय मापदंड के बाद पर्याप्त संख्या में उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट करके इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।
 इंटरव्यू 100 अंकों का होगा।
 अगर एक से अधिक आवेदकों को समान अंक मिलते हैं तो उम्र में बड़े को वरीयता दी जाएगी।

अधिक जानकारी के लिए देखें।

Comments

Popular posts from this blog

सफाईकर्मी के लिए अगड़ी जाति के हजारों ; MA-बीटेक ने किया आवेदन

शिक्षामित्र समायोजन मामले में सुप्रीमकोर्ट का आदेश अंतरिम राहत मात्र ; अभी और लंबी खिंचेगी कानूनी लड़ाई

147 ट्रेनी एवं वर्कमैन पदों के लिए करें आवेदन 26 नवंबर 2018 तक

Up: Court case of 41 thousand soldiers deliver recruitment

Jobs in Ministry of Human Resource Development, Government of India

मिड डे मील के रसोइयों का मानदेय होगा दोगुना ; राज्य सरकार ने मानदेय एक हजार रुपये से बढ़ा कर 2 हजार रुपए करने का प्रस्ताव केन्द्र को भेजा

शिक्षामित्रों को टीईटी से छूट का आदेश सीघ्र ; गाजी इमाम आला 

बीटीसी 2014 की कागजों पर सोमवार को काउंसिलिंग पूरी, दाखिला व खाली सीटों का ब्यौरा नहीं; पढाई आज से

National Company Law Tribunal (NCLT) invited applications of candidates for the Stenographer Posts

UPSC CDS Recruitment 2018 ; सेना में 417 अधिकारियों की भर्ती, अंतिम तिथि 26 नवंबर 2018