यूपी में बीटीसी/डीएलएड : UP में प्राइवेट बीटीसी कॉलेजों पर शिकंजा कसने की तैयारी, एनसीटीई से मान्यता न देने का अनुरोध

यूपी में बीटीसी कॉलेज तीन हजार से भी ज्यादा।
 2.50 लाख प्रशिक्षु शिक्षक लेकिन जब 69,000 शिक्षक भर्ती परीक्षा हुई तो इसमें केवल 38610 ही डीएलएड अभ्यर्थी पास हो पाए। इसके मुकाबले बीएड वालों का बोलबाला रहा।


लिहाजा अब बेसिक शिक्षा विभाग इन बीटीसी कॉलेजों पर लगाम कसने की तैयारी कर रहा है।
 सिर्फ यही नहीं, बल्कि राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) को डीएलएड की मान्यता पर स्थायी रोक लगाने के लिए पत्र भी लिखा गया है। 
बीटीसी/डीएलएड के निजी संस्थानों को  मान्यता एनसीटीई देता है और सम्बद्धता यूपी सरकार देती है। 
लेकिन अब राज्य सरकार ने एनसीटीई को पत्र लिख कर मान्यता न देने के लिए पत्र लिखा है।
 ऐसा इसलिए कि यूपी में निजी कॉलेजों की संख्या बहुत ज्यादा हो गई है। वहीं कई कॉलेजों में पढ़ाई की गुणवत्ता भी सवालों के घेरे में है।


 कई ऐसे कॉलेज हैं जहां सरकार द्वारा तय शुल्क से इतर मनमाने तरीके से शुल्क वसूले जाते हैं और कई कॉलेजों में प्रवेश देकर विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जाता है क्योंकि यहां शिक्षक ही मानकों पर खरे नहीं उतरते।
 लिहाजा इन पर लगाम कसने के लिए एक छह सदस्यीय कमेटी बनाई गई है जो कई बिन्दुओं पर अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंपेगी।
  2011 में यूपी में शिक्षा का कानून एक्ट लागू होने के बाद सूबे में निजी बीटीसी कॉलेजों की बाढ़ आ गई।
 2012 में जहां प्रदेश में 57 निजी कॉलेज थे और सरकारी-निजी मिलाकर 13,250 सीटें थीं।


 वहीं अब 3 हजार से भी ज्यादा निजी कॉलेज हैं और सीटों की संख्या 2.40 लाख से आगे जा चुका है लेकिन पिछली दो शिक्षक भर्ती की लिखित परीक्षा में सामने आ गया कि इनकी गुणवत्ता सवालों के घेरे में है।
 68500 शिक्षक भर्ती में 50 हजार अभ्यर्थी भी लिखित परीक्षा पास नहीं कर पाए। वहीं 69000 शिक्षक भर्ती में भी यह आंकड़ा 38610 पर सिमट गया। 

Comments

Popular posts from this blog

प्रशासनिक अफसरों की भर्ती में धांधली ; आजतक ने स्टिंग ऑपरेशन करके उस धांधली का सच किया बेपर्दा

तरल पानी की मौजूदगी से मंगल पर जीवन की संभावना बढ़ी ; नासा ने सोमवार को किया नया खुलासा

महिला चिकित्सा अधिकारी समेत 231 पदों के लिए आवेदन : अंतिम तिथि 04 अक्टूबर 2018

इलाहाबाद विश्वविद्यालय के अलग-अलग पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षाएं ; 13 अप्रैल से ऑनलाइन आवेदन शुरू,प्रवेश परीक्षाएं 25 से 30 मई के बीच

उच्च शिक्षा Online Classes : डिग्री कालेजों में ऑनलाइन शिक्षा की तैयारी शुरू

शिक्षामित्र समायोजन मामले में सुप्रीमकोर्ट का आदेश अंतरिम राहत मात्र ; अभी और लंबी खिंचेगी कानूनी लड़ाई

79 हजार शिक्षकों की भर्ती अधर में ; 15वां संशोधन हाईकोर्ट से निरस्त होने के कारण सपा सरकार में एकेडमिक रिकार्ड के आधार पर नियुक्ति पाने वाले शिक्षकों की सांस अटकी

संघ लोक सेवा आयोग में 796 पदों पर भर्तियां, स्नातक पास वाले करें आवेदन 03 मार्च, 2020 तक

स्कूलों का वार्षिक कैलेंडर होगा तैयार ; पढ़ाई के साथ-साथ खेल कूद व अन्य गतिविधियों का भी समय होगा निर्धारण