UP पुलिस भर्ती : UPPRPB ने दिया जेल वार्डर, फायरमैन, कांस्टेबल पोस्ट प्रेफरेंस बदलने का मौका, यहां देखें Direct Link

 उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ( यूपीपीआरपीबी ) ने


जेल वार्डर, फायरमैन और कांस्टेबल घुड़सवार पुलिस के पदों पर सीधी भर्ती के लिए होने वाली ऑफलाइन लिखित परीक्षा से पहले पोस्ट प्रेफरेंस बदलने का ऑप्शन खोला है।

 बोर्ड ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर नोटिस जारी कर इसकी सूचना दी है। 

बोर्ड ने कहा है कि जिन अभ्यर्थियों ने सभी पदों ( जेल वार्डर, फायरमैन और कांस्टेबल घुड़सवार पुलिस) के लिए आवेदन किया है, उन्हें पदों का आवंटन उनके प्राप्तांकों के श्रेष्ठता और पदों की वरीयता क्रम (मेरिट कम ऑर्डर ऑफ प्रेफरेंस) के आधार पर किया जाएगा।

 ऐसे अभ्यर्थियों को तीन पदों, महिलाओं एवं पुरुषों के लिए जेल वार्डर, फायरमैन (पुरुष) एवं कांस्टेबल घुड़सवार पुलिस के सापेक्ष अपना वरीयता क्रम का चुनाव करना जरूरी है। 

अगर अभ्यर्ती 10 दिसंबर 2020 तक वरीयता क्रम का चुनाव नहीं करते हैं तो बोर्ड द्वारा तय किया गया पदों की वरीयता का क्रम ये होगा - 1. फायरमैन. 2. जेल वार्डर 3. कांस्टेबल घुड़सवार पुलिस । 


यूपी पुलिस जेल वार्डर, फायरमैन और कांस्टेबल घुड़सवार पुलिस भर्ती परीक्षा का आयोजन 19 और 20 दिसंबर को दो शिफ्ट में उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में कराया जाएगा।


परीक्षा उत्तर प्रदेश के 10 जिलों में कराई जाएगी। इन जिलों में कुल 401 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा केंद्र आगरा, कानपुर, लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर, बरेली, मेरठ, गौतमबुद्धनगर व गाजियाबाद में बनाए गए हैं। 


अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र शीघ्र ही बोर्ड की वेबसाइट के माध्यम से उपलब्ध कराया जाएगा।

इस भर्ती में जेल वार्डर के 3638 पद (3012 पुरुष एवं 628 महिला), कांस्टेबल घुड़सवार पुलिस के 102 पद तथा अग्निशमन विभाग में फायरमैन के 2085 पद शामिल हैं। 

ये पद वर्ष 2016 में विज्ञापित किए गए थे और आनलाइन आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए थे। लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को दस्तावेजों की जांच और शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) के लिए बुलाया जाएगा। 

पीईटी में सफल उम्मीदवारों की लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट बनेगी। 

अभ्यर्थी अपना वरीयता क्रम बोर्ड की वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर या नीचे दिए गए Direct Link पर क्लिक कर 10 दिसंबर 2020 तक बदल सकते हैं। 

Direct Link

Comments

Popular posts from this blog

Jobs in steel Authority of India

पुलिस में नौकरी करने का मौका ; आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर, 2017

UCIL,में 16 डिप्टी सुपरिन्टेन्डेन्ट/असिस्टेंट सुपरिन्टेन्डेन्ट एवं अन्य पदों के लिए भर्तियां, करें आवेदन 28 फरवरी 2020 तक

शिक्षामित्र समायोजन रद्द करने का मामला ; प्रभावित होंगे कई सरकारी मिशन और कार्यक्रम, अहम जिम्मेदारियाँ निभा रहे थे शिक्षामित्र, स्कूलों में अब शिक्षकों का और टोटा

16448 शिक्षकों की भी भर्ती ; शासन इसी महीने जारी करेगा आदेश

72,825 शिक्षक भर्ती मामला ; परीक्षा की तारीखों में बदलाव के लिए अ‌भ्यर्थियों ने की मांग

अब यूपी में पदोन्नतियों में श्रेष्ठतम अधिकारियों को ही होगी पदोन्नति, 100 में न्यूनतम 80 नंबर पाने वाले अधिकारी ही पदोन्नति के लिए उपयुक्त

Jobs to fill Postman posts in Government of India Department of Information and Communications

Recruitment in Allahabad High Court law-clerk (trainee) 95 vacancies