Posts

72825 प्रशिक्षु शिक्षक चयन ; दुसरे चरण के प्रशिक्षितों  की परीक्षा 16 व 17 नवम्बर को

Image
            72825 प्रशिक्षु शिक्षक चयन के दुसरे चरण के चयनित और छ माह का प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके प्रशिक्षितों  की परीक्षा 16 व 17 नवम्बर को                                  परीक्षा कार्यक्रम        Kewards ; teachers,TET,72825recruitment,btc,exam

सरकारी महिला कर्मचारियों को चुनाव आयोग से बड़ी राहत ; प्रधानों के चुनाव में महिला कर्मचारियों की ड्यूटी नहीं

             सरकारी महिला कर्मचारियों को चुनाव आयोग से बड़ी राहत मिली है। प्रधानों के चुनाव में महिला कर्मचारियों की ड्यूटी नहीं लगेगी।                 मतदान से लेकर मतगणना तक में महिला कर्मचारियों को चुनावी प्रक्रिया से अलग रखा जाएगा।                  राज्य निर्वाचन आयोग की बैठक से लौटे उप जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत आंद्रा वामसी ने बताया कि महिला कर्मचारियों की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए आयोग ने चुनावी ड्यूटी से महिला कर्मियों को राहत दे दी है।                   हाल में हुए जिला पंचायत एवं क्षेत्र पंचायत के चुनाव में महिला कर्मचारियों की पीठासीन अधिकारी, सहायक मतदान अधिकारी के रूप में ड्यूटी लगी थी। कुछ महिलाएं मासूम बच्चों को साथ लेकर चुनाव ड्यूटी करने गई थी।                    उधर विकलांग एवं गंभीर रूप से बीमार कर्मचारियों को भी ड्यूटी से अलग रखने का आदेश आयोग ने ...

शिक्षामित्रों की सुप्रीम कोर्ट में विशेष अनुज्ञा याचिका दायर ; हाईकोर्ट के समायोजन रद्द करने के फैसले को पलटा जाए

              हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ शिक्षामित्रों ने भी अपनी तरफ से सुप्रीम कोर्ट में विशेष अनुज्ञा याचिका दायर कर दी है।                उप्र प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के प्रदेश अध्यक्ष गाजी इमाम आला ने कहा है कि हालांकि सरकार शिक्षामित्रों के मामले की मजबूत पैरवी कर रही है लेकिन शिक्षामित्र खुद भी अपने मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंच गए हैं।                हमने अनुरोध किया है कि हाईकोर्ट के समायोजन रद्द करने के फैसले को पलटा जाए और यूपी के शिक्षा जगत की जरूरत बन चुके शिक्षामित्रों को सहायक अध्यापक के पद पर समायोजित करने के फैसले को अनुमति दी जाए।                इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 12 सितम्बर को यूपी के सरकारी प्राइमरी स्कूलों में समायोजित किए जा रहे पौने दो लाख शिक्षामित्रों का समायोजन रद्द कर दिया था। यूपी सरकार ने भी इस मामले में एसएलपी दायर कर दी है। Kewards ; teachers,shikshamitra,samayojan,btc

प्राइमरी टीचर्स की बीएड डिग्री फर्जी होने का अंदेशा ; डॉ. बीआर अंबेडकर यूनिवर्सिटी से बीएड की फर्जी डिग्री खरीदकर बेसिक शिक्षा विभाग में नौकरी पाने वाले

              डॉ. बीआर अंबेडकर यूनिवर्सिटी से बीएड की फर्जी डिग्री खरीदकर बेसिक शिक्षा विभाग में नौकरी पाने वाले प्रदेश के 4500 सहायक अध्यापको पर बर्खास्तगी की तलवार लटक गई है।              इस मामले की जांच कर रही एसआईटी ने बेसिक शिक्षा विभाग से इन पर कार्रवाई करने के लिए कहा है। विभाग ने इनकी डिग्रियों का सत्यापन कर कार्रवाई के लिए सूची बनाना भी शुरू कर दिया है। बाद में इनकी गिरफ्तारी भी हो सकती है।              एसआईटी की जांच में यह पहले ही आ चुका है कि 2005 से 2009 के बीच लगभग 25000 लोगों ने बीएड की जाली मार्क्सशीट खरीदकर यूनिवर्सिटी के गोपनीय चार्ट में इसका रिकार्ड दर्ज करा लिया था। इनमें से 4500 को सहायक अध्यापक की नौकरी मिली।               एसआईटी ने इनकी सूची तैयार करके बेसिक शिक्षा विभाग को सौंप दी है। गोपनीय चार्ट के अलावा विश्वविद्यालय में इनका परीक्षा कॉपी और एनरोलमेंट नंबर जैसा कोई रिकार्ड नहीं मिला था। इन्होंने यूनिवर्सिटी से संबद्ध ...

शिक्षा मित्रों के लिए राहत भरी खबर ; दूरस्थ BTC ट्रेनिंग वाले शिक्षामित्रों की होगी काउंसलिंग, परिणाम कोर्ट के फैसले के अधीन रहेगा

                एनसीटीई की अनुमति से दूरस्थ शिक्षा माध्यम में प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके शिक्षा मित्रों के लिए राहत भरी खबर है। हाईकोर्ट ने कहा है कि ऐसे शिक्षामित्र शिक्षक भर्ती की काउंसलिंग में शामिल हो सकते हैं जिन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त किया है।                हालांकि कोर्ट ने यह भी कहा है कि काउंसलिंग का परिणाम बिना कोर्ट की अनुमति के घोषित नहीं किया जाएगा।                 संभल जिले के मुजम्मी हुसैन और दो अन्य की याचिका पर सुनवाई करते हुए न्यायमूर्ति पीकेएस बघेल ने सभी पक्षकारों से इस मामले में जवाब भी मांगा है।                  याचीगण का कहना था कि वह लोग शिक्षामित्र के तौर पर काम कर रहे थे और इसी दौरान एनसीटीई की अनुमति से बीटीसी कोर्स दूरस्थ शिक्षा माध्यम से पूरा किया है।                 कहा गया कि आनंद कुमार यादव केस में हाईकोर्ट की पूर्णपीठ के निर्णय का उन पर प्रभाव नहीं...

अटेंडेंस का नया मॉड्यूल जारी ; ज्यादा हाजिरी वाले जिले के तीन स्कूलों को पुरस्कार, हाजिरी भेजने में फेल हुए तो कार्रवाई

                  प्राइमरी स्कूलों के शिक्षक बच्चों की हाजिरी में हेर-फेर नहीं कर पाएंगे। अब हर शिक्षक को रोजाना अपनी कक्षा में गैरहाजिर बच्चों की संख्या एसएमएस के जरिए भेजनी होगी। यह हाजिरी विभाग और शासन के आला अफसर मॉनीटर करेंगे।                   सबसे ज्यादा हाजिरी वाले जिले के तीन स्कूलों को सरकार पुरस्कृत करेगी लेकिन जो इसमें फेल साबित हुए उन पर कार्रवाई भी होगी। इस नई जिम्मेदारी से शिक्षकों को खुद भी स्कूल गोल करना  मुश्किल होगा।                     अब तक हेडमास्टरों को बच्चों की हाजिरी का ब्योरा महीने के अंत में ब्लॉक स्तर पर भेजना होता था। वहीं मिड-डे-मील की ऑनलाइन मॉनिटरिंग होती थी। उसमें भी सिर्फ स्कूल में कुल भोजन करने वाले बच्चों की संख्या हेड मास्टर को बतानी होती थी। स्कूल की छुट्टी के समय खुद एमडीएम कार्यालय से कॉल आती थी। उसमें उन्हें सिर्फ एमडीएम खाने वाले कुल बच्चों की संख्या बतानी होती थी। रोजाना हाजिरी की कोई व्यवस्था नहीं...

शिक्षा मित्रो के भविष्य से खिलवाड़ ; शिक्षा मित्रों के कोटे का पद रिक्त मानने का आरोप

           शिक्षा मित्रों ने आरोप लगाया है कि अधिकतर जिलों के बेसिक शिक्षा अधिकारी उनके भविष्य से खिलवाड़ कर रहे हैं।               प्राइमरी स्कूलों में सहायक अध्यापक के पद पर समायोजित किए गए शिक्षा मित्रों के पद को अधिकतर जिलों में रिक्त मनाते हुए उस पर प्रशिक्षु शिक्षकों व 15000 बीटीसी शिक्षकों को तैनाती देने की तैयारी है।               उत्तर प्रदेश दूरस्थ बीटीसी शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार यादव ने विरोध जताते हुए कहा है कि इसका हर स्तर पर विरोध किया जाएगा। Kewards ; teachers,TET,btc,15000recruitment,shikshamitra,samayojan