महिला चिकित्सा अधिकारी समेत 231 पदों के लिए आवेदन : अंतिम तिथि 04 अक्टूबर 2018
मध्य प्रदेश के शासकीय स्वशासी चिकित्सा महाविद्यालय, छिंदवाड़ा में विभिन्न पदों पर कुल 231 रिक्तियां घोषित की गई हैं। इनमें महिला चिकित्सा अधिकारी, नर्सिंग सिस्टर, इमरजेंसी चिकित्सा अधिकारी, फिजियोथेरेपिस्ट समेत अन्य पद शामिल हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए डाक के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। डाक से आवेदन स्वीकार होने की अंतिम तिथि 04 अक्टूबर 2018 है। हर तरह के आरक्षण का लाभ मध्य प्रदेश के मूल निवासियों को प्राप्त होगा। अन्य राज्यों के उम्मीदवार अनारक्षित श्रेणी में आवेदन करने के योग्य होंगे। रिक्त पदों, योग्यता और आवेदन प्रक्रिया समेत अन्य महत्वपूर्ण जानाकारियां इस प्रकार है : महिला चिकित्सा अधिकारी, पद : 02 आकस्मिक चिकित्सा अधिकारी, पद : 12 योग्यता (उपरोक्त दो पद): एमबीबीएस की डिग्री प्राप्त हो अथवा एमसीआई द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से बैचलर डिग्री प्राप्त होनी चाहिए। महिला...